एनटीए द्वारा आयोजित परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित

नई दिल्ली । नीट (यूजी) परीक्षा 2024 में कदाचार और गड़बड़ियों के आरोपों के बीच केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में शनिवार को एक समिति गठित की।

समिति में उनके अलावा अन्य सदस्य एम्स दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया, हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.जे. राव, आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर एमिरिटस राममूर्ति के., पीपुल स्ट्रांग के सह संस्थापक पंकज बंसल और आईआईटी दिल्ली के डीन (छात्र मामले) प्रो. आदित्य मित्तल को शामिल किया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल को सदस्य सचिव बनाया गया है। समिति दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि समिति का उद्देश्य एनटीए द्वारा आयोजित परीक्षाओं के पारदर्शी और कदाचार मुक्त आयोजन के लिए सुझाव देना है। इसके लिए वह परीक्षा की प्रक्रिया का शुरू से लेकर अंत तक विश्लेषण करेगी और तंत्र में सुधार के लिए सुझाव देगी जिससे किसी संभावित लीकेज को टाला जा सके। वह एनटीए की मानक परिचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) की भी समीक्षा करेगी और एसओपी तथा निगरानी प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए सुझाव देगी।

डाटा सुरक्षा प्रोटोकॉल को मजबूत करने के लिए समिति एनटीए के मौजूदा डाटा सुरक्षा प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल का आकलन कर उसमें सुधार के लिए सुझाव देगी। प्रश्न पत्र तैयार करने और परीक्षा की अन्य प्रक्रियाओं से जुड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल की भी वह जांच करेगी तथा सुझाव देगी।

समिति एनटीए के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव पर भी अपने सुझाव देगी ताकि डाटा सुरक्षा और परीक्षा प्रक्रियाओं में सुझाए गये सुधारों को लागू किया जा सके।

–आईएएनएस

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

नई दिल्ली । भारत, अफ्रीकन यूनियन कमीशन के साथ मिलकर 31 मई 2026 को नई दिल्ली में चौथे इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट की मेजबानी करने जा रहा है। समिट से पहले...

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62 फीसदी मतदान, तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत वोट पड़े

कोलकाता/चेन्नई । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 62.18 प्रतिशत रहा...

बंगाल चुनाव : पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, ‘झाल’ टीएमसी को लगी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है, वहीं दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार...

बंगाल और तमिलनाडु की जनता विकास के लिए वोट कर बनाएगी एनडीए सरकार: मनीषा कायंदे

मुंबई । शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि मुझे विश्वास है कि जनता विकास के नाम पर वोट करेगी। जनता ऐसी...

भाजपा ने प्रवेश वाही को घोषित किया एमसीडी का मेयर उम्मीदवार, आप ने चुनाव से बनाई दूरी

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बड़ा रणनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां भाजपा ने एमसीडी के महापौर पद के लिए प्रवेश वाही को अपना उम्मीदवार...

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस की घिनौनी सोच: पीयूष गोयल

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासी विवाद गहरा गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे कांग्रेस पार्टी की “घिनौनी...

पुणे में प्यार और शादी के नाम पर महिला से 26 लाख की ठगी, फर्जी इसरो साइंटिस्ट गिरफ्तार

पुणे । महाराष्ट्र के पुणे से बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भरोसे के रिश्ते का फायदा उठाकर एक महिला से 26...

‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है इजरायल’, राजदूत रूवेन अजार ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को याद

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को याद...

बंगाल में ममता बनर्जी का होने वाला है बहुत बुरा हाल : नायब सैनी

गुरुग्राम । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए टीएमसी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का वहां...

टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां पूछताछ को ईडी के कोलकाता कार्यालय में पेश हुईं

कोलकाता । अभिनेत्री से राजनेता बनी और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद नुसरत जहां बुधवार सुबह कोलकाता के...

पीएम मोदी पर खड़गे के आपत्तिजनक बयान से जनता दुखी: अरुण सिंह

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा...

पप्पू यादव के बयान पर बवाल, जदयू विधायक ने कहा- नहीं मांगी माफी तो सड़क पर उतरेंगी महिलाएं

पटना/रांची । महिलाओं के राजनीतिक करियर को लेकर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जदयू विधायक शालिनी मिश्रा ने पप्पू यादव के बयान...

admin

Read Previous

अमेरिका ने रूसी कंपनी कैस्परस्की के सॉफ्टवेयर बैन करने की घोषणा की

Read Next

स्वाति मालीवाल केस : केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत बढ़ी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com