हरियाणा ने फसल मुआवजा बढ़ाकर 15,000 रुपये किया

चंडीगढ़, 9 नवंबर (आईएएनएस)| हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को फसल मुआवजे को 12,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये करने और इस राशि से कम के मुआवजे के स्लैब में 25 प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की। उन्होंने ये घोषणाएं करनाल में 263 करोड़ रुपये के परिव्यय से निर्मित एक आधुनिक सहकारी चीनी मिल के शुभारंभ के अवसर पर की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देशभर में सबसे ज्यादा फसल मुआवजा दे रही है और किसानों से अपनी फसल का बीमा कराने का आह्वान किया।

दो दिन पहले सरकार ने घोषणा की थी कि दो एकड़ जमीन वाले किसान को फसल बीमा प्रीमियम नहीं देना होगा, जबकि पांच एकड़ वाले किसानों के लिए सरकार ने आधा प्रीमियम देने का फैसला किया है।

कहा गया है कि जिनके पास पांच एकड़ से अधिक जमीन है, उन्हें फसल का बीमा खुद कराना होगा।

खट्टर ने कहा कि करनाल चीनी मिल की क्षमता बढ़ा दी गई है और करनाल और उसके आसपास के किसानों को अपना गन्ना कहीं और नहीं ले जाना पड़ेगा, क्योंकि जरूरत पड़ी तो मिल और चलेगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में गन्ने का रेट देश में सबसे ज्यादा है और उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि गन्ने का रेट सबसे ऊंचा रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 11 सहकारी चीनी मिलें हैं। मिलों को हो रहे नुकसान को कम करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मिलों में बिजली उत्पादन संयंत्र और इथेनॉल संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “सरकार चीनी मिलों के विस्तार में 660 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। धीरे-धीरे सभी सहकारी चीनी मिलों में बिजली उत्पादन संयंत्र और इथेनॉल संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। इससे चीनी मिलों की आय बढ़ेगी और नुकसान कम होगा।”

–आईएएनएस

‘जनता के साथ धोखा’, राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल के समय पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला...

झारखंड कैबिनेट: बगैर नक्शे के बने मकान होंगे नियमित, राज्यकर्मियों के डीए में 5 से 8 प्रतिशत वृद्धि

रांची । झारखंड कैबिनेट ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहरी क्षेत्रों में स्वीकृत नक्शों के बगैर बने मकानों के नियमितीकरण के लिए बहुप्रतीक्षित...

मणिपुर: कांग्रेस ने सामान्य हालात बहाल होने तक जनगणना टालने की मांग की

इंफाल । मणिपुर में विपक्षी दल कांग्रेस ने बुधवार को आगामी जनगणना प्रक्रिया को स्थगित करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि जब तक राज्य में पूरी...

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी बंगाली नववर्ष की शुभकामनाएं, कहा-एकजुट होकर तोड़ें संकीर्णता की दीवारें

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए राज्य के लोगों को बंगाली नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।...

बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी को सीएम सिद्धारमैया ने सौंपा ज्ञापन, रेलवे प्रोजेक्ट के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

बेंगलुरु । कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को बेंगलुरु के एचएएल हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया, जहां वे आदिचुनचनगिरी मठ में एक कार्यक्रम में भाग...

झारखंड हाईकोर्ट ने लापता युवती के केस में डीजीपी और एसआईटी को किया तलब, डीएनए जांच न होने पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के बोकारो जिले की 18 वर्षीय युवती के 9 महीने से लापता होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने इस मामले...

तेलंगाना के सीएम ने सभी दक्षिणी राज्यों से केंद्र के कदम का एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान किया

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को अन्य दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री से लोकसभा सीटों में 'आनुपातिक मॉडल' लागू करने के...

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, ‘देश के लाडले भाई’ कहकर किया संबोधित

मुंबई । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनका आभार जताया है और इस पहल को ऐतिहासिक बताया...

प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया फोन, पश्चिम एशिया संकट पर की चर्चा

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन कॉल किया। पीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

महिला आरक्षण बिल को लेकर किसी विवाद की गुंजाइश नहीं: किरन रिजिजू

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने महिला आरक्षण बिल को लेकर साफ कहा कि यह मामला किसी भी तरह से राजनीति का मुद्दा नहीं बनना चाहिए बल्कि इसे...

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में हिंसक प्रदर्शन, 25 उपद्रवी गिरफ्तार

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के सोपोर कस्बे में पुलिस ने मंगलवार को कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक शिक्षक के...

editors

Read Previous

बिहार: रामविलास के जन्मदिन पर दोनों गुट दिखाएंगे अपनी ‘ताकत’!

Read Next

पैरालंपिक (निशानेबाजी) : राहुल जाखर मिक्सड 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com