कुतुबमीनार से भी ऊंचे प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रैक, कश्मीर से कन्याकुमारी तक जल्द दौड़ेगी रेल

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)| कश्मीर से कन्याकुमारी को जोड़ने वाला रेलवे नेटवर्क प्रोजेक्ट अब जल्द ही पूरा होने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत कुतुबमीनार से भी ज्यादा ऊंचाई पर बने प्लेटफॉर्म और ट्रैक पर ट्रेन चलेगी जो अपने आप में वैज्ञानिक उपलब्धि से कम नहीं। देश के अन्य हिस्सों से कश्मीर तक जल्द से जल्द रेल पहुंचाने के लिए रेलवे पूरी कोशिश कर रहा है। रेलवे ने श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना को पूरा करने का डेड लाइन अप्रैल 2023 निर्धारित किया है।

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने बताया कि 272 किलोमीटर लंबी ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के शेष बचे 111 किलोमीटर के हिस्से पर कार्य तेज गति से चल रहा है। 111 किलोमीटर हिस्से का 58 किलोमीटर का रेलवे ट्रैक का हिस्सा टनल से होकर गुजरेगा।

वहीं कटरा बनिहाल रेलवे स्टेशन का काम अंतिम चरण में है जहां रियासी रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है। रियासी जिले में 105 फुट गहरी खाई पर बने पुल नंबर 39 पर रेलवे स्टेशन बनाने के लिए गार्डर लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। दो लाइनों और दो प्लेटफार्म वाला रियासी स्टेशन इसी पुल पर बनाया जा रहा है, जो इंजीनिरिंग का चमत्कार होगा। इस पुल का निर्माण दो साल के भीतर पूरा किया जाएगा। इन पुल में लगे तमाम खंभों में बीच के खंभे की ऊंचाई कुतुबमीनार से भी ऊंची है। इन पुलों के ऊपर दो प्लेटफॉर्म बनाये गए हैं और पुल का एक हिस्सा स्टेशन से जुड़ा हुआ है जो दोनों ओर से टनल से जुड़ा हुआ है। पुल को भूकंपरोधी भी बनाया गया है।

नींव के ऊपर से तोरण (पायलन) की ऊंचाई 193 मीटर है। पुल, नदी तल से 331 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पुल की कुल लंबाई 726 मीटर है, जबकि मुख्य पुल की लंबाई 473.25 मीटर है। इस पुल को 96 केबलों का सहयोग प्राप्त होगा, जिनकी लंबाई 82 मीटर से 295 मीटर तक होगी ताकि हिमालय के क्षेत्र में जब तेजी से ट्रेन दौड़े तो कोई दिक्कत ना हो। रेलवे के मुताबिक स्टेशन पर करीब 100 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन चलाई जाएगी। घाटी में नाले के ऊपर इस पुल को बनाकर तैयार किया गया है जिस पर ट्रैक बिछाने का काम जारी है।

इसी कड़ी में फिलहाल तोरण का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और डेक का निर्माण कार्य चल रहा है। इस डेक में 15 मीटर चौड़े कम्?पोजिट स्?टील गार्डर हैं, जिनकी गहराई 10 मीटर है। पहले चरण में 370 मीट्रिक टन के प्रबलित (रिइन्फोस्र्ड) स्टील और 900 क्यूसिक मीटर कंक्रीट के निरंतर ढलाव वाले 196.25 मीटर लंबे डेक की कास्टिंग का कार्य शामिल है।

इससे पहले फरवरी माह में उत्तर रेलवे ने कटरा-बनिहाल सेक्शन में देश की सबसे लंबी रेल टनल के दोनों सिरे मिलाने में सफलता हासिल की था। 12.758 किलोमीटर लंबी टी-49 टनल में लाइन एंड लेवल ब्रेकथ्रू के साथ ही कश्मीर घाटी को रेल के जरिये देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने का काम तेज होगा। भारत सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के शेष भाग को मिशन मोड में पूरा किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही कन्याकुमारी से कश्मीर तक डायरेक्ट ट्रेन चलेगी।

रेलवे के अनुसार यह प्रोजेक्ट सामरिक ²ष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। कश्मीर घाटी को देश के शेष भागों से जोड़ने वाली 272 किलोमीटर लंबी उधमपुर-बारामूला रेल लिंक परियोजना को वर्ष 2002 में राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया था।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

editors

Read Previous

दस मिनट के डिलीवरी स्टार्टअप सुस्ती को कर सकते हैं बेअसर

Read Next

नेपाल में विमान लापता, 4 भारतीय हैं सवार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com