पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर लखनऊ में नज़रबंद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने घोषणा करने वाले पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने लखनऊ में नज़रबंद कर दिया है। ठाकुर ने दावा है की वह जनसम्पर्क के लिए गोरखपुर जा रहे थे। लेकिन गोमतीनगर पुलिस ने उनको रोक कर रेल विहार कॉलोनी में नज़रबंद कर दिया।

पूर्व आईपीएस ठाकुर के अनुसार 21 अगस्त की सुबह 8 बजे उनको बस्ती, खलीलाबाद के रस्ते गोरखपुर जाना था। जहाँ उनको गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करना था। ठाकुर ने सोशल मीडिया “ट्विटर” पर शनिवार की सुबह लिखा कि “4/6 रेल विहार कॉलोनी, गोमती नगर में पुलिस घेरे में हूं। यह चिट्ठी दी पर एसीपी ने जाने से मना कर दिया है। आगे की बात बताऊंगा। अरेस्ट संभव है। दूसरे पक्ष में डर बहुत ज्यादा है। जाने देने से बहुत डर रहे है।

ठाकुर ने अपनी एसीपी को सम्बोधित चिठ्ठी भी सोशल मीडिया पर डाला है। जिसमे उन्होंने अपनी हिरासत को ग़ैर-क़ानूनी बताया है। चिठ्ठी पर 21 अगस्त की तारीख़ और सुबह 07:51 का समय पड़ा है। प्राप्त समाचार के अनुसार सुबह ठाकुर अपने घर से निकलकर पास की रेल विहार कॉलोनी में अपने एक मित्र के घर गए थे। तभी वहां पुलिस पहुंचीं और एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव ने ठाकुर को वहीं रोक लिया और उनसे कहा कि वह गोरखपुर नहीं जा सकते हैं।

रेल विहार कॉलोनी में ठाकुर के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई। जहां से कुछ देर बाद पूर्व आईपीएस को उनके घर भेज दिया गया। हालांकि घर के बाहर और आस-पास पुलिस तैनात है।

उल्लेखनीय है कि अमिताभ ने एक हफ्ते पहले मुख़्यमंत्री योगी के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।ठाकुर ने कहा था की जिस सीट से भी योगी लड़ेंगे वही से वह भी चुनाव मैदान में उतरेंगे।

वह आज योगी के खिलाफ चुनावी जनसंपर्क के लिए गोरखपुर जा रहे थे। चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा था की प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार एक “तानाशाह ” हुकूमत है। योगी के फैसले अलोकतांत्रिक होते हैं। ठाकुर ने हाथरस में दलित युवती के साथ उच्च जाति के चार लोगो द्वारा किये गए बलात्कार और हत्या के बाद वहाँ के ज़िलाधिकारी के निलंबन की मांग की थी। इसके अलावा उन्होंने गैंगस्टर विकास दुबे के एन्काउन्टर से पहले ही “एन्काउन्टर” की सम्भावना जताई थी।

जिसके कुछ दिनों बाद ठाकुर को आईजी रूल्स एंड मैनुअल के पद से मार्च में जबरन रिटायर किया गया था। अमिताभ ठाकुर 1992 बैच के आईपीएस हैं। उन्होंने ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर से स्नातक और भारतीय प्रबंधन संस्थान से फेलोशिप किया है।

समाचार पत्रों के अनुसार उत्तर पुलिस का कहना है कि ठाकुर पर बलात्कार के आरोपी का साथ देने का आरोप है। इस आरोपों की जांच चल रही है। कमेटी ने गंभीर आरोप की जांच के लिए इन्हें तलब किया है। कमेटी के सामने ठाकुर पेश होना है। इससे पहले इन्हें लखनऊ से बाहर जाने से रोका गया था।एसीपी श्वेता श्रीवास्तव का कहना है कि ठाकुर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्हें केवल गोरखपुर जाने से रोका गया है।

बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, कृषि विभाग अलर्ट मोड में: मंत्री रामकृपाल

पटना । बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बावजूद बिहार या देश के कृषि क्षेत्र पर किसी भी...

एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा की

जम्मू । जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं को निशाना बनाने वाले मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ...

महबूबा मुफ्ती ने सीएम उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना, ईरान मुद्दे पर देरी से निंदा को लेकर उठाए सवाल

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को ईरान के खिलाफ इजरायली हमलों की निंदा की। इस पर जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा...

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर सीएम फडणवीस का बयान, बोले- स्थिति पूरी तरह सामान्य, नहीं लगेगा लॉकडाउन

मुंबई । पेट्रोल-डीजल की कमी और लॉकडाउन की अफवाहों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वर्तमान हालात पर कहा कि राज्य में किसी तरह की कोई कमी नहीं...

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, एक्साइज में कमी से होगी तेल कंपनियों के नुकसान की भरपाई : केंद्र

नई दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा और एक्साइज ड्यूटी में कमी को ग्राहकों को पास नहीं...

केरल हाईकोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश, बी. गोपालकृष्णन के खिलाफ शिकायत दो महीने में निपटाई जाए

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह दो महीने के भीतर उस शिकायत पर विचार करे, जिसमें आरोप लगाया गया है कि...

लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली/लंदन । भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन स्थित हाईकोर्ट की किंग्स बेंच डिवीजन ने भारत में उनके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ...

ईरान पर हमलों को ऑस्ट्रेलिया में कम समर्थन, सेना भेजने का विरोध

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव की स्थिति बरकरार है। एक सर्वे से पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया की केवल 26...

ईरान युद्ध के नाम पर चैरिटी स्कैम, जम्मू-कश्मीर की अलगाववादी गतिविधियों में फंड इस्तेमाल होने का शक

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका-इजरायल में जारी हमलों के बीच भारत से डोनेशन की पहल की गई। भारत के लोगों ने ईरान की मदद के लिए इंसानियत के तौर...

झारखंड में बिजली दर बढ़ोतरी पर प्रतुल देवशाह ने उठाए सवाल, कहा- फैसला जनता पर बोझ डालने जैसा

रांची । झारखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए इसे 'शर्मनाक' फैसला बताया।...

एलपीजी संकट पर बोले सीएम योगी, लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है,...

गुजरात: यूसीसी बिल पास होने के बाद सीएम आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक

गांधीनगर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के आधिकारिक आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में वरिष्ठ...

editors

Read Previous

संपत्ति के लिए बेटे ने पिता की हत्या की

Read Next

भारत में कोरोना के 6,990 नए मामले

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com