विदेश मंत्री जयशंकर ने आयरिश व्यापार मंत्री के साथ सहयोग के नए क्षेत्रों पर की चर्चा

नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को यहाँ आयरलैंड के उद्यम, व्यापार एवं रोजगार मंत्री साइमन कोवेनी से मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा की।

साइमन कोवेनी एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं जो दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आर्थिक संबंधों और बढ़ते व्यापारिक सहयोग पर फोकस करने के लिए इस सप्ताह भारत आया है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “आयरलैंड के उद्यम, व्यापार एवं रोजगार मंत्री साइमन कोवेनी से मिलकर खुशी हुई। भारत और आयरलैंड के बीच सहयोग के नए क्षेत्रों पर बहुत सकारात्मक चर्चा हुई।”

दोनों नेताओं ने युद्धग्रस्त गाजा और यूक्रेन पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

साइमन कोवेनी ने भारत के लिए रवाना होने से पहले एक वीडियो संदेश में कहा, “यह कई मायनों में एक आकर्षक देश है – सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक और दुनिया में सबसे तेजी से विकासशील समाजों में से एक।”

अपने देश में भारतीय समुदाय की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि आज आयरलैंड में “91 हजार भारतीय नागरिक” रह रहे हैं, जो आयरिश समाज और अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा हैं।

साइमन कोवेनी ने कहा, “आयरलैंड में लगभग 50 भारतीय कंपनियाँ हैं, जो पाँच-छह हजार लोगों को रोजगार देती हैं। आयरिश अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव बढ़ रहा है जो बहुत सकारात्मक है।”

आयरलैंड के प्रतिनिधिमंडल की यात्रा सोमवार को बेंगलुरु के गार्डन सिटी से शुरू हुई है। आयरिश सरकार की व्यापार और नवाचार एजेंसी एंटरप्राइज आयरलैंड तथा आयरलैंड की एफडीआई एजेंसी, आईडीए आयरलैंड, ने आयरिश दूतावास के साथ मिलकर इसका आयोजन किया है।

बेंगलुरु में साइमन कोवेनी ने फार्मा कंपनी बायोकॉन के साथ-साथ आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों इंफोसिस और विप्रो के शीर्ष पदाधिकारियों से मुलाकात की।

उनके आगमन पर, भारत में आयरिश राजदूत, केविन केली ने एक्स पर कहा कि यह यात्रा “भारत और आयरलैंड के बीच और भी अधिक व्यापार को बढ़ावा देने के लिए मौजूद क्षमता का पता लगाने का एक बड़ा अवसर प्रदान करेगी”।

केविन केली ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार पहले से ही “प्रति वर्ष 10 अरब यूरो के स्वस्थ स्तर पर” है।

पिछले साल शुरू की गई अपनी नवीनीकृत एशिया प्रशांत रणनीति के हिस्से के रूप में, आयरलैंड के उप प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन ने कहा था कि उनका देश भारत के साथ अपने आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और गहरा करने का इरादा रखता है।

माइकल मार्टिन के अनुसार, यह रणनीति भविष्य में आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी और एशिया प्रशांत क्षेत्र में विस्तार करने की आयरलैंड की महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करेगी।

–आईएएनएस

इजरायल के न्यूक्लियर सिटी अराद और डिमोना पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला, 100 से ज्यादा घायल, 11 की हालत गंभीर

तेल अवीव । इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में ईरान ने बड़ा मिसाइल अटैक किया है। शनिवार को दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद में...

प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने का रिकॉर्ड, भाजपा नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है, जब वे देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सरकार प्रमुख बने।...

असम चुनाव के लिए टीएमसी ने जारी की दूसरी सूची, सात उम्मीदवारों के नाम घोषित

दिसपुर । असम विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से यह घोषणा पार्टी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री...

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026: एआईएडीएमके ने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया

पुडुचेरी । आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) ने रविवार को दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। ओर्लियमपेट विधानसभा सीट से पूर्व विधायक...

ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

जम्मू । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत की गई हिरासत रद्द किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।...

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

admin

Read Previous

बीड से पंकजा मुंडे को उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने खेला ओबीसी कार्ड

Read Next

उमर खालिद की जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए दिल्ली पुलिस को 21 मार्च तक का समय

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com