भारत के लिए जून में मौसम का मिजाज रहेगा मिलाजुला

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)| भारत के लिए मौसम के लिहाज से जून एक सामान्य महीना है। आधे देश ने पहले ही मानसून की शुरुआत का आनंद लेना शुरू कर दिया है, जबकि आधा हिस्सा धूप से राहत के लिए बारिश के आने का इंतजार कर रहा है। इस महीने के लिए मंगलवार को जारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूवार्नुमान के अनुसार, जून 2022 कोई अपवाद नहीं होगा।

एक ओर प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में समय से पहले मानसूनी बारिश होने लगी है। दूसरी ओर, उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अभी भी गर्मी है और कभी-कभार मानसून-पूर्व बारिश होती है।

आईएमडी के महानिदेशक (मौसम विज्ञान), मृत्युंजय महापात्र ने जून के मौसम की भविष्यवाणी करते हुए कहा, “दक्षिण प्रायद्वीप के उत्तरी भागों, पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। सामान्य से नीचे पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिणी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।”

जून 2022 के दौरान देशभर में औसत बारिश सामान्य (एलपीए का 92- 108 प्रतिशत) होने की संभावना है। 1971-2020 के आंकड़ों के आधार पर जून के दौरान देशभर में बारिश का एलपीए लगभग 165.4 मिमी है।

महापात्र ने तापमान के बारे में कहा, उत्तर- पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है, जहां सामान्य से अधिक तापमान की संभावना है।

उन्होंने कहा, “उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।”

–आईएएनएस

बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, कृषि विभाग अलर्ट मोड में: मंत्री रामकृपाल

पटना । बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बावजूद बिहार या देश के कृषि क्षेत्र पर किसी भी...

एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा की

जम्मू । जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं को निशाना बनाने वाले मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ...

महबूबा मुफ्ती ने सीएम उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना, ईरान मुद्दे पर देरी से निंदा को लेकर उठाए सवाल

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को ईरान के खिलाफ इजरायली हमलों की निंदा की। इस पर जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा...

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर सीएम फडणवीस का बयान, बोले- स्थिति पूरी तरह सामान्य, नहीं लगेगा लॉकडाउन

मुंबई । पेट्रोल-डीजल की कमी और लॉकडाउन की अफवाहों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वर्तमान हालात पर कहा कि राज्य में किसी तरह की कोई कमी नहीं...

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, एक्साइज में कमी से होगी तेल कंपनियों के नुकसान की भरपाई : केंद्र

नई दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा और एक्साइज ड्यूटी में कमी को ग्राहकों को पास नहीं...

केरल हाईकोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश, बी. गोपालकृष्णन के खिलाफ शिकायत दो महीने में निपटाई जाए

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह दो महीने के भीतर उस शिकायत पर विचार करे, जिसमें आरोप लगाया गया है कि...

लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली/लंदन । भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन स्थित हाईकोर्ट की किंग्स बेंच डिवीजन ने भारत में उनके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ...

ईरान पर हमलों को ऑस्ट्रेलिया में कम समर्थन, सेना भेजने का विरोध

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव की स्थिति बरकरार है। एक सर्वे से पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया की केवल 26...

ईरान युद्ध के नाम पर चैरिटी स्कैम, जम्मू-कश्मीर की अलगाववादी गतिविधियों में फंड इस्तेमाल होने का शक

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका-इजरायल में जारी हमलों के बीच भारत से डोनेशन की पहल की गई। भारत के लोगों ने ईरान की मदद के लिए इंसानियत के तौर...

झारखंड में बिजली दर बढ़ोतरी पर प्रतुल देवशाह ने उठाए सवाल, कहा- फैसला जनता पर बोझ डालने जैसा

रांची । झारखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए इसे 'शर्मनाक' फैसला बताया।...

एलपीजी संकट पर बोले सीएम योगी, लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है,...

गुजरात: यूसीसी बिल पास होने के बाद सीएम आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक

गांधीनगर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के आधिकारिक आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में वरिष्ठ...

editors

Read Previous

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को 9 जून तक ईडी की हिरासत में भेजा गया

Read Next

बिहार : पटना में पूर्व विधायक के भाईयों पर गोलीबारी, 1 की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com