डीयू ने रद्द किया राज्यसभा सांसद मनोज झा का लेक्चर

नई दिल्ली : राज्यसभा सांसद व दिल्ली विश्वविद्यालय के सामाजिक कार्य विभाग से जुड़े प्रो. मनोज झा का लेक्चर रद्द कर दिया गया है। उनका लेक्चर 4 सितंबर को था।

लेक्चर दिल्ली विश्वविद्यालय ‘सेंटर फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट इन हायर एजुकेशन’ यूजीसी-एचआरडीसी द्वारा निर्धारित था। हालांकि, अब लेक्चर की तय तारीख से पहले ही मनोज झा का लेक्चर रद्द किए जाने की सूचना भिजवाई गई है।

इस घटनाक्रम से नाराज मनोज झा ने कहा, “मैं संसद में बोल सकता हूं, सड़क पर बोल सकता हूं, अखबारों में लेख लिख सकता हूं। लेकिन, अपने विश्वविद्यालय के शिक्षकों को संबोधित नहीं कर सकता हूं। यह क्या डर है। ऐसे बनेंगे हम विश्व गुरु, विश्वविद्यालयों को कुएं में तब्दील करके।”

मनोज झा ने कहा कि यह मेरा विश्वविद्यालय है। मैं यहां का शिक्षक हूं, यहां मैं क्लास लेता हूं, यहीं मैं पढ़ा हूं, यहीं मैं पढ़ा रहा हूं, बावजूद इसके मेरा बोलना किसको नागवार गुजर रहा है।

झा ने कहा कि मैंने अपनी बात विश्वविद्यालय के कुलपति तक पहुंचाने की कोशिश की है। यह बात मैं प्रधानमंत्री तक ले जाऊंगा, शिक्षा मंत्री तक ले जाऊंगा।

मनोज झा ने कहा कि वह इस विषय पर प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को चिट्ठी लिखेंगे और उनके संज्ञान में लाएंगे। वह प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से कहेंगे कि इस प्रकार की परिपाटी पर तुरंत लगाम लगाई जाए।

दरअसल, डीयू विश्वविद्यालय और कॉलेज के शिक्षकों के लिए 22 अगस्त से 4 सितंबर तक सामाजिक कार्य और सामाजिक विज्ञान (आईडीसी) पर एक ऑनलाइन पुनश्चर्या पाठ्यक्रम आयोजित कर रहा है।

‘सेंटर फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट इन हायर एजुकेशन’ ने प्रो. मनोज झा से 4 सितंबर को व्याख्यान देने का अनुरोध किया था।

विभाग ने व्याख्यान के लिए मनोज झा की सहमति मांगते हुए उन्हें 18 अगस्त को पत्र भेजकर कहा था, “इस पाठ्यक्रम के लिए संसाधन व्यक्ति बनने के लिए हम आपकी सहमति के लिए बाध्य होंगे। यह ऑनलाइन कोर्स ज़ूम मीट के माध्यम से संचालित किया जाएगा। आपके सत्र का कार्यक्रम का विषय ‘राजनीतिक सामाजिक कार्य, अभ्यास के लिए नया अवसर’ है। 4 सितंबर को सुबह 10 से 11.30 बजे तक सामाजिक कार्य और सामाजिक विज्ञान (आईडीसी) पर व्याख्यान है।

मनोज झा के मुताबिक अब बिना कारण बताए बुधवार को उनका लेक्चर रद्द करने का पत्र भेज दिया गया।

झा ने बताया कि विभाग की निदेशक गीता सिंह ने लेक्चर रद्द किए जाने के संबंध में उन्हें पत्र भेजकर कहा है कि आपके व्याख्यान के संबंध में पिछली मेल की निरंतरता में, आपको यह सूचित किया जाता है कि कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण आपका व्याख्यान रद्द कर दिया गया है।

राज्यसभा सांसद मनोज झा ने इस स्थिति पर कहा कि लेक्चर कैंसिल करने वालों से पूछा जाए कि उन्होंने ऐसा क्यों किया?

लेकिन, मैं यह जानता हूं कि यह जो कुछ भी हो रहा है वह प्रक्रियाओं के अनुरूप नहीं हो रहा है।

झा ने कहा कि मुझे 18 अगस्त को विश्वविद्यालय द्वारा पत्र भेजा गया कि 4 सितंबर को मेरा लेक्चर है। हालांकि, अब बुधवार को मुझे यह पत्र आया कि किसी अपरिहार्य कारणों से लेक्चर रद्द कर दिया गया है।

आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को ‘भ्रष्ट’ कहने पर घिरे बीजेपी विधायक कैलाश मेघवाल

Read Next

ज्यूरिख में डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन दोहराना चाहते हैं विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com