दिल्ली सरकार के अधिकारी कोविड सहायता के लिए दस्तावेजों की जांच करेंगे

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)| कोविड के कारण जान गंवाने वालों के आश्रितों के लिए वित्तीय सहायता योजना को गति देने के लिए दिल्ली सरकार के अधिकारी आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर एकत्र करने के लिए आवेदकों के पते पर जाएंगे। दिल्ली सरकार के एक आदेश में कहा गया है, “एसडीएम स्तर पर बनाए गए दिल्ली सरकार के 100 अधिकारियों के एक पूल का उपयोग ऐसे आवेदकों के घर जाने के लिए किया जा रहा है, जिन्होंने जांच के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आवेदन किया है।”

मुख्यमंत्री कोविड -19 परिवार आर्थिक सहायता योजना के तहत अब तक लगभग 8,000 आवेदन दायर किए गए हैं, जिनमें से 50 प्रतिशत से भी कम स्वास्थ्य विभाग की 25,000 मामलों की सूची से संबंधित हैं।

इस पूल को योजना के बारे में परिवार के सदस्य, जिनके पते पर वे जा रहे हैं, उनको सूचित करने और आवेदन पत्र भरने में उनकी सहायता करने का कार्य भी सौंपा गया है।

प्रभावित परिवारों तक पहुंचने के लिए, केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) की एक सूची सरकार द्वारा सभी 11 जिलों के साथ साझा की गई है।

इस अभ्यास को पूरा करने के लिए सात दिनों की समय सीमा दी गई है।

इस आदेश में जोड़ा गया कि अगर आवेदक योजना का लाभ नहीं लेना चाहते है या घर पर उपलब्ध नहीं है, तो इसे संबंधित अधिकारी द्वारा दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस कोविड -19 राहत योजना की शुरूआत की थी जिसमें एक मासिक वित्तीय सहायता योजना और एकमुश्त अनुग्रह भुगतान योजना को एक फॉर्म भरने के बाद प्रभावित परिवारों को दिया जा रहा है।

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित, इस योजना के तहत परिवारों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि और 2,500 रुपये प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाएगी अगर मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला था।

राष्ट्रीय राजधानी में मार्च 2020 से अब तक कोरोनावायरस के 14,38,685 मामले दर्ज किए गए हैं।

–आईएएनएस

सीपीआईएम नेता भट्टाचार्य का टीएमसी पर तीखा हमला, बैठक को बताया ‘गुंडों का मनोबल बढ़ाने का नाटक’

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दोबारा मतदान और संबंधित मुद्दों पर सीपीआई(एम) नेता एवं वरिष्ठ वकील बिकाश रंजन भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। दोबारा...

ईरान ने जासूसी मामले में दो लोगों को फांसी पर लटकाया, मोसाद को पहुंचाते थे जानकारी

तेहरान । ईरान ने शनिवार को इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' के लिए जासूसी करने वाले दो लोगों को फांसी दे दी। यह जानकारी ईरानी न्यायपालिका की मिजान समाचार एजेंसी...

मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में देश का अग्रणी राज्य, सीएम के प्रयासों को मिला सुखद परिणाम

भोपाल । मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में इन्वेस्ट इंडिया के आंकड़ों में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। यह जानकारी भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी में सामने आई...

महाराष्ट्र: अमरावती में 2 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अमरावती । अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 3 लाख 75 हजार रुपए का जब्त माल शनिवार को नागपुर जाकर...

‘पंजाब को नशामुक्त बनाने का दावा करने वाले’: भाजपा और कांग्रेस ने सीएम भगवंत मान पर हमला बोला

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा में नशे में दिखने के आरोपों के बाद तीखा हमला किया।...

भगवंत मान पर नशे में विधानसभा पहुंचने के आरोप, स्वाति मालीवाल ने की बर्खास्‍त करने की मांग

नई दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शुक्रवार को विधानसभा सत्र में नशे की हालत में शामिल होने के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।...

आईआईटी-दिल्ली में प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत 4 पदों पर भर्ती, 12 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। आईआईटी-दिल्ली ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत कुल 4 पदों...

नतीजों से पहले ममता बनर्जी घबराई हुई हैं: भाजपा

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्ट्रॉन्ग रूम दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर तीखा हमला बोला है।...

बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है: सुकांत मजूमदार

कोलकाता । केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को दावा किया कि बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है। जो बंगाल से...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में सीजीएचएस की अतिरिक्त निदेशक को किया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली । केंद्रीय जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ स्थित सीजीएचएस के स्वास्थ्य भवन में तैनात अतिरिक्त निदेशक...

इटली के रक्षा मंत्री का भारत दौरा: शहीदों को नमन, रक्षा सहयोग पर राजनाथ संग अहम चर्चा

नई दिल्ली । इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। यहां अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से की। यहां...

टीआरएस नेता के. कविता ने भर्ती में आयु सीमा में छूट लागू करने की मांग की

हैदराबाद । तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) की नेता के. कविता ने गुरुवार को मांग की कि तेलंगाना सरकार राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए...

editors

Read Previous

तालिबान-चीन-पाक पर नकेल कसने के लिए विदेशी राजनयिकों का भारत दौरा, होने वाला है कुछ बड़ा

Read Next

दर्शकों के बिना ही होगा टोक्यो ओलंपिक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com