नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)| दिल्ली में लगातार दो दिनों तक हवा की गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई, जिसके बाद दिल्ली का एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) शुक्रवार की सुबह 316 पर फिर से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में चला गया। हवा में पीएम10 (226) और पीएम2.5 (122) प्रदूषकों का स्तर क्रमश: मध्यम और बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है।
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुमान के अनुसार “दिल्ली के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में चल रही शीत लहर और पश्चिम/उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाएं दिल्ली में मौसम को प्रभावित करेंगी। हालांकि, न्यूनतम और अधिकतम तापमान 31 दिसंबर और 1 जनवरी और 2 के लिए थोड़ा बढ़ सकते हैं। इन 3 दिनों में लगातार तेज हवा चलने की संभावना है।”
सफर ने कहा, 31 दिसंबर की रात को नए साल का जश्न उत्सर्जन में वृद्धि और एक्यूआई को खराब कर सकता है, लेकिन एक्यूआई इन दिनों ‘बहुत खराब’ रहने की संभावना है।
कोरोना मामलों में उछाल के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में नए साल के जश्न पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई हल्की बारिश ने पिछले दो दिनों में हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार किया, जब दिल्ली का एक्यूआई 250 से नीचे आ गया।
मौसम बुलेटिन के अनुसार, 4 जनवरी तक हवा की गुणवत्ता खराब से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने की संभावना है जबकि 5 और 6 जनवरी को भी ‘बहुत खराब’ तक पहुंचने की संभावना है, लेकिन उसके बाद इसमें सुधार होगा।
–आईएएनएस











