डिफेंस शेयरों में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 308 अंक बढ़कर बंद

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का कारोबारी सत्र काफी मुनाफे वाला रहा। दिन के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने 77,366 और 23,579 का नया ऑल-टाइम हाई बनाया। सेंसेक्स 308 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 77,301 और निफ्टी 92 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 23,557 अंक पर बंद हुआ।

कारोबारी दिन में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को रक्षा मंत्रालय से बड़ा ऑर्डर मिलने के कारण डिफेंस शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली। एचएएल का शेयर करीब 6.5 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ है। वहीं, अन्य डिफेंस कंपनियां जैसे बीईएल, कोचीन शिपयार्ड, मझगांव डॉकयार्ड और पारस डिफेंस एंड स्पेस में 20 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई। छोटे और मझोले शेयरों में भी जबरदस्त तेजी थी।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 264 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,490 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 194 अंक या 1.08 प्रतिशत के तेजी के साथ 18,238 पर बंद हुआ।

सेक्टर के हिसाब से देखें तो आईटी, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा इंडेक्स बढ़कर बंद हुए हैं। वहीं, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल और मीडिया इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं।

सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, विप्रो, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, जेएसडब्लू स्टील, एसबीआई और एचसीएल टेक टॉप गेनर्स थे। मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, आईटीसी, टीसीएस और बजाज फाइनेंस टॉप लूजर्स थे।

बोनांजा पोर्टफोलियो के वैभव विदवानी का कहना है कि कारोबारी सत्र में बाजार को बैंकिंग और आईटी शेयरों से सहारा मिला। डिफेंस शेयरों में खरीदारी देखी गई। इसकी वजह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से दिया गया बयान है, जिसमें उन्होंने कहा है कि सरकार ने वित्त वर्ष 2028-29 तक 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का डिफेंस निर्यात का लक्ष्य रखा है।

–आईएएनएस

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

नई दिल्ली । भारत, अफ्रीकन यूनियन कमीशन के साथ मिलकर 31 मई 2026 को नई दिल्ली में चौथे इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट की मेजबानी करने जा रहा है। समिट से पहले...

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62 फीसदी मतदान, तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत वोट पड़े

कोलकाता/चेन्नई । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 62.18 प्रतिशत रहा...

बंगाल चुनाव : पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, ‘झाल’ टीएमसी को लगी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है, वहीं दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार...

बंगाल और तमिलनाडु की जनता विकास के लिए वोट कर बनाएगी एनडीए सरकार: मनीषा कायंदे

मुंबई । शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि मुझे विश्वास है कि जनता विकास के नाम पर वोट करेगी। जनता ऐसी...

भाजपा ने प्रवेश वाही को घोषित किया एमसीडी का मेयर उम्मीदवार, आप ने चुनाव से बनाई दूरी

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बड़ा रणनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां भाजपा ने एमसीडी के महापौर पद के लिए प्रवेश वाही को अपना उम्मीदवार...

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस की घिनौनी सोच: पीयूष गोयल

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासी विवाद गहरा गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे कांग्रेस पार्टी की “घिनौनी...

पुणे में प्यार और शादी के नाम पर महिला से 26 लाख की ठगी, फर्जी इसरो साइंटिस्ट गिरफ्तार

पुणे । महाराष्ट्र के पुणे से बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भरोसे के रिश्ते का फायदा उठाकर एक महिला से 26...

‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है इजरायल’, राजदूत रूवेन अजार ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को याद

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को याद...

बंगाल में ममता बनर्जी का होने वाला है बहुत बुरा हाल : नायब सैनी

गुरुग्राम । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए टीएमसी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का वहां...

टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां पूछताछ को ईडी के कोलकाता कार्यालय में पेश हुईं

कोलकाता । अभिनेत्री से राजनेता बनी और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद नुसरत जहां बुधवार सुबह कोलकाता के...

पीएम मोदी पर खड़गे के आपत्तिजनक बयान से जनता दुखी: अरुण सिंह

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा...

पप्पू यादव के बयान पर बवाल, जदयू विधायक ने कहा- नहीं मांगी माफी तो सड़क पर उतरेंगी महिलाएं

पटना/रांची । महिलाओं के राजनीतिक करियर को लेकर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जदयू विधायक शालिनी मिश्रा ने पप्पू यादव के बयान...

admin

Read Previous

एस्टोनिया के साहिल चौहान ने 27 गेंदों में जड़ा टी20 अंतर्राष्ट्रीय का सबसे तेज़ शतक

Read Next

यह भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण में से एक है : पीयूष चावला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com