कर्नाटक में दलित नेताओं की बैठक : सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर चर्चा, जनसंख्या के आधार पर आरक्षण की मांग

बेंगलुरु । कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री और कांग्रेस विधायक के.एच. मुनियप्पा ने हाल ही में दलित नेताओं की एक अहम बैठक के बाद कहा कि बैठक में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए जनसंख्या के आधार पर आरक्षण का प्रावधान करने की मांग की गई है।

मुनियप्पा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कुछ निर्देश दिए हैं, जिसके तहत एससी/एसटी समुदायों को उनकी जनसंख्या के हिसाब से बांटा जाएगा। कर्नाटक सरकार, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने इस फैसले को लागू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जस्टिस नागमोहन दास को नियुक्त किया गया है, जो इस पर विस्तृत अध्ययन कर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

मंत्री ने कहा कि यह पूरा मामला 2011 की जनगणना पर आधारित है। सरकार को जनगणना से जुड़े मुद्दों की जांच करनी है ताकि सही आंकड़े सामने आ सकें।

बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सभी अनुसूचित जाति समूहों के लिए आरक्षण उनकी जनसंख्या के आधार पर तय होने चाहिए। इसके लिए जरूरी दस्तावेज तैयार किए जाएंगे और आयोग को सौंपे जाएंगे। पीडब्ल्यूडी मंत्री एच.सी. महादेवप्पा को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

मुनियप्पा ने कहा कि महादेवप्पा इस काम को तेजी से पूरा करने के लिए तैयार हैं। साथ ही, कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चुनावी तैयारियों की योजना भी बनाई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री को बदलने की कोई बात नहीं है। मंत्री ने कहा, “यह हमारे हाथ में नहीं है। यह फैसला हाईकमान को करना है। इस पर बार-बार बोलने की जरूरत नहीं है।”

उनका कहना था कि यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है और इसे लेकर अनावश्यक चर्चा से बचना चाहिए।

मुनियप्पा ने भरोसा जताया कि जस्टिस नागमोहन दास की रिपोर्ट आने के बाद सरकार ठोस कदम उठाएगी। इससे पहले भी कर्नाटक में एससी/एसटी आरक्षण को लेकर कई चर्चाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब जनसंख्या के आधार पर वर्गीकरण की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। इस फैसले से दलित समुदायों में समानता और न्याय की भावना को बढ़ावा मिलने की संभावना जताई जा रही है।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

admin

Read Previous

बदली आवाज, बढ़ाया वजन, ‘जाट’ में ‘रणतुंगा’ के लिए रणदीप हुड्डा ने किया बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

Read Next

पाक-अफगान सीमा विवाद : नहीं खुली तोरखम बॉर्डर क्रॉसिंग, दूसरे दौर की वार्ता रही बेनतीजा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com