यूएनआरडब्ल्यूए पर लगाए गए आराेेप गंभीर, पर भारत फिलिस्तीनियों को और अधिक सहायता पर कर रहा विचार : कंबोज

संयुक्त राष्ट्र । भारत ने फिलिस्तीनियों को सहायता प्रदान करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए (यूएन रिलीफ एंड वर्क्स एजेंसी) के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वह फिलिस्तीनियों को और अधिक सहायता प्रदान करने पर विचार कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने सोमवार को कहा, ”यूएनआरडब्ल्यूए के खिलाफ लगाए गए आरोप गंभीर हैं।”

हालांकि उन्होंने कहा, हम यूएनआरडब्ल्यूए के सहायता अनुरोध पर भी सकारात्मक रूप से विचार कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इज़राइल द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की घोषणा की है। इजराइल का आराेेप है कि यूएनआरडब्ल्यूए के कर्मचारियों ने हमास द्वारा इज़राइल पर पिछले साल 7 अक्टूबर के आतंकवादी हमले में भाग लिया था।

उन्होंने संगठन के कामकाज की जांच के लिए पूर्व फ्रांसीसी विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है।

कंबोज ने महासभा अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस द्वारा यूएनआरडब्ल्यूए पर बुलाई गई एक विशेष बैठक में भाग लेते हुए कहा, “हम जांच के नतीजों को जानने के लिए उत्सुक हैं”।

फ्रांसिस ने चेतावनी दी कि तत्काल सहायता उपलब्ध कराए बगैर यूएनआरडब्ल्यूए अपना काम नहीं कर सकता।

गौरतलब है कि अमेरिका के नेतृत्व में 16 देशों ने यूएनआरडब्ल्यूए पर लगे आरोपों के मद्देनजर उसे दी जाने वाली 400 मिलियन डॉलर से अधिक की सहायता राशि में कटौती कर दी है।

कंबोज ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम करने वाली एजेंसी को भारत के समर्थन को दोहराया।

उन्होंने कहा, “फिलिस्तीनी शरणार्थियों के साथ अपनी एकजुटता के प्रतीक के रूप में भारत अपना वार्षिक योगदान 5 मिलियन डॉलर कर रहा है, जो 2018 में 1.5 मिलियन डॉलर था।”

उन्होंने कहा, 7 अक्टूबर को इज़राइल पर हमास के आतंकवादी हमले से शुरू हुए संघर्ष में बड़े पैमाने पर नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की जान चली गई और इसके परिणामस्वरूप एक खतरनाक मानवीय संकट पैदा हो गया।

उन्होंने कहा, “स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए यह जरूरी है कि गाजा के लोगों को मानवीय सहायता तुरंत बढ़ाई जाए।”

उन्होंने कहा कि संघर्ष का शांतिपूर्ण अंत केवल बातचीत के माध्यम से ही संभव है और दो-देश समाधान ही स्थायी शांति लाएगा।

गौरतलब है कि यूएनआरडब्ल्यूए की स्थापना 1949 में इज़राइल की स्थापना के दौरान विस्थापित फिलिस्तीन शरणार्थियों की मदद के लिए महासभा द्वारा की गई थी।

यह गाजा, वेस्ट बैंक, लेबनान, सीरिया और जॉर्डन में सक्रिय है और 5.9 मिलियन शरणार्थियों को भोजन सहायता और शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य सेवा तक प्रदान करता है।

गाजा में इसके कर्मचारियों की संख्या 13 हजार है और उनमें से 160 से अधिक हमास के हमले के बाद इजराइल के जवाबी हमले में मारे गए हैं।

यूएनआरडब्ल्यूए के आयुक्त-जनरल फिलिप लेज़ारिनी ने महासभा को बताया कि कई देशों द्वारा अपने योगदान में कटौती के कारण एजेंसी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यूएनआरडब्ल्यूए को समाप्त करने के लिए जानबूझकर अभियान चलाया जा रहा है।

लाज़ारिनी ने कहा, “इस अभियान के तहत एजेंसी की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।”

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यूएनआरडब्ल्यूए को खत्म करने का आह्वान किया है और कहा है कि युद्ध के बाद इसे गाजा में संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इज़राइल के स्थायी प्रतिनिधि गिलाद एर्दान ने महासभा को बताया कि यूएनआरडब्ल्यूए की गाजा में भूमिका समाप्त हो गई है, और इसे तुरंत बदला जाना चाहिए।

इज़राइल ने आरोप लगाया है कि यूएनआरडब्ल्यूए के 450 कर्मचारी हमास या अन्य आतंकवादी संगठनों के सदस्य थे।

–आईएएनएस

ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

जम्मू । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत की गई हिरासत रद्द किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।...

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

admin

Read Previous

टीएमसी नेता ने राम मंदिर को बताया ‘अपवित्र’, मचा सियासी बवाल

Read Next

पीएम मोदी ने सिकंदराबाद के उज्जैनी महाकाली मंदिर में की पूजा अर्चना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com