चुनाव हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की आदत : जीतन राम मांझी

नई दिल्ली । हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने में कामयाब रही है। भाजपा जहां इस जीत से गदगद है, वहीं कांग्रेस ने हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ दिया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आने पर आईएएनएस से बुधवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बात की। उन्होंने कहा, हरियाणा में भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जाता है। मैं उनकी नीति की सराहना करता हूं। यहां की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के साथ है।

कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव हार के बाद चुनाव आयोग और ईवीएम पर सवाल खड़े किए। इस पर पलटवार करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा, कर्नाटक में ईवीएम सही था। जम्मू-कश्मीर में गठबंधन की सरकार बन रही है, वहां भी ईवीएम ठीक है। हरियाणा में चूंकि कांग्रेस हार गई तो ठीकरा ईवीएम पर फोड़ा जा रहा है। कांग्रेस के नेचर में है कि जहां जीतते हैं, वहां चुप रहना और जहां हारते हैं, वहां ईवीएम को लेकर बहाने ढूंढ़ते हैं।

यही वजह है कि वे ईवीएम और चुनाव आयोग दोनों को दोषी ठहराते हैं। हमारा मानना ​​है कि चुनाव आयोग ने उचित काम किया।

जीतन राम मांझी ने कहा, हरियाणा में जाटों को बहुत ताकतवर माना जाता है। इसलिए कांग्रेस ने उनके प्रभाव के आधार पर चुनाव जीतने की उम्मीद से उन्हें अधिक सीटें दी। लेकिन, जाटों के अलावा, अनुसूचित जाति और आदिवासी समुदाय ने भाजपा को वोट दिया और वह तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव द्वारा सरकारी आवास से कथ‍ित रूप से बहुत सारा सामान साथ ले जाने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, तेजस्वी यादव के बस में होता, तो वह दीवार भी उखाड़ ले जाते।

–आईएएनएस

महिला आरक्षण बिल के साथ परिसीमन जोड़ना पश्चिम बंगाल को बांटने की साजिश: सीएम ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण संशोधन बिल से जुड़े...

मुस्लिम महिलाओं के समान उत्तराधिकार अधिकारों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी किया

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के उत्तराधिकार अधिकारों से जुड़े एक अहम मामले में केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह मामला शरीयत आधारित...

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने स्मार्ट गवर्नेंस के लिए 4 डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए

इंफाल । मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने गुरुवार को राज्य में शासन और सेवा वितरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चार डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए। मुख्यमंत्री कार्यालय...

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के सांसदों ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल, कहा-पहले जनगणना कराएं फिर परिसीमन

नई दिल्ली । नारी वंदन शक्ति अधिनियम और प्रस्तावित परिसीमन को लेकर संसद के भीतर और बाहर सियासी घमासान तेज हो गया है। एक ओर जहां सत्ता पक्ष इसे ऐतिहासिक...

टीसीएस विवाद के बाद, इन्फोसिस ने पुणे ऑफिस में उत्पीड़न को लेकर सोशल मीडिया पर लगे आरोपों को खारिज किया

नई दिल्ली । टीसीएस के नासिक ऑफिस में महिलाओं के शोषण को लेकर लगे आरोपों के बाद, आईटी कंपनी इन्फोसिस ने सोशल मीडिया पर लगे उन आरोपों को खारिज दिया...

पीएम मोदी ने की ऑस्ट्रियाई चांसलर से बात, व्यापार, निवेश और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर सहयोग बढ़ाने पर फोकस

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर ने गुरुवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में एक द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में...

महिला आरक्षण बिल पर भिड़े अमित शाह और अखिलेश, ओम बिरला को करना पड़ा हस्तक्षेप

नई दिल्ली । लोकसभा में गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच तीखी बहस देखने को मिली। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर अखिलेश...

‘जनता के साथ धोखा’, राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल के समय पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला...

झारखंड कैबिनेट: बगैर नक्शे के बने मकान होंगे नियमित, राज्यकर्मियों के डीए में 5 से 8 प्रतिशत वृद्धि

रांची । झारखंड कैबिनेट ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहरी क्षेत्रों में स्वीकृत नक्शों के बगैर बने मकानों के नियमितीकरण के लिए बहुप्रतीक्षित...

मणिपुर: कांग्रेस ने सामान्य हालात बहाल होने तक जनगणना टालने की मांग की

इंफाल । मणिपुर में विपक्षी दल कांग्रेस ने बुधवार को आगामी जनगणना प्रक्रिया को स्थगित करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि जब तक राज्य में पूरी...

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी बंगाली नववर्ष की शुभकामनाएं, कहा-एकजुट होकर तोड़ें संकीर्णता की दीवारें

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए राज्य के लोगों को बंगाली नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।...

बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी को सीएम सिद्धारमैया ने सौंपा ज्ञापन, रेलवे प्रोजेक्ट के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

बेंगलुरु । कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को बेंगलुरु के एचएएल हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया, जहां वे आदिचुनचनगिरी मठ में एक कार्यक्रम में भाग...

admin

Read Previous

अटल पेंशन योजना के 10वें वर्ष में जुड़े 56 लाख लोग, 7 करोड़ पहुंचा नामांकन का आंकड़ा

Read Next

‘विकसित भारत’ के संकल्प में हरियाणा की भूमिका होगी और महत्वपूर्ण : नायब सैनी से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com