शांतिनिकेतन में आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

कोलकाता:पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में बोलपुर-शांतिनिकेतन में गुरुवार देर शाम एक आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बीरभूम में प्रसिद्ध गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित प्रतिष्ठित विश्व-भारती विश्वविद्यालय है। घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता अपने प्रेमी के साथ स्थानीय मेला मैदान में गई थी। उसके प्रेमी ने बाद में पुलिस को सूचित किया कि अचानक पांच लोग मौके पर आए, उस पर हमला कर घायल कर दिया और लड़की का अपहरण कर लिया। वे पीड़िता को पास के नदी किनारे ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल पीड़िता का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बीरभूम जिले के पुलिस अधीक्षक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शुक्रवार सुबह पीड़िता के घर पहुंचे। त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस पीड़िता के दोस्त द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर आरोपी व्यक्तियों के स्केच बनाने की कोशिश कर रही है।

त्रिपाठी ने कहा, “ऐसा संदेह है कि आरोपी स्थानीय लोग नहीं थे और वे बाहर से आए थे। सभी पुलिस थानों को अलर्ट कर दिया गया है और हम अपराधियों को पकड़ने के लिए हर संभव रास्ते पर नजर रख रहे हैं।”

यह घटना ममता बनर्जी सरकार के लिए एक बड़ी शर्मिदगी के रूप में सामने आई है, जो पहले से ही पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के हंसखाली में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के लिए आलोचना का सामना कर रही है। मामले को लव-एंगल मोड़ देने के बाद मुख्यमंत्री मुद्दे की गंभीरता से बच नहीं सकीं। कानूनी विशेषज्ञों, विपक्षी राजनेताओं और नागरिक समाज के सदस्यों ने उनकी टिप्पणियों की आलोचना करते हुए कहा था कि कानून के अनुसार नाबालिग के साथ सहमति से शारीरिक संबंध बनाना भी बलात्कार माना जाता है और इसलिए यह एक अपराध है।

–आईएएनएस

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

महंगाई और परीक्षा घोटालों के खिलाफ कांग्रेस शुरू करेगी 3 महीने का राष्ट्रीय अभियान

नई दिल्ली । कांग्रेस ने देशभर में महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा घोटालों, सामाजिक असमानता और केंद्र सरकार की विदेश नीति के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया। पार्टी ने अगले तीन...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

editors

Read Previous

बॉम्बे हाईकोर्ट में भी होना चाहिए कोंकणी भाषा का इस्तेमाल : गोवा सीएम

Read Next

महाराष्ट्र में ‘नाश्ते में देरी’ करने पर ससुर ने बहू की गोली मारकर की हत्या

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com