सीएम मान का बैठक छोड़कर जाना सही नहीं, किसान कल चंडीगढ़ में देंगे धरना : राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर । पंजाब में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रहे किसानों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच कल (सोमवार शाम को) चंडीगढ़ के पंजाब भवन में एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं और मुख्यमंत्री के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद मुख्यमंत्री गुस्से में बैठक छोड़कर चले गए। इस घटनाक्रम पर किसान नेताओं ने अपनी नाराजगी जताई। इसे किसान संगठनों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

किसान नेता राकेश टिकैत ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का बैठक से उठकर जाना सही नहीं था। सीएम मान ने धरने को कटाक्ष के रूप में लिया है। कई मांगें लोकल हैं और 5 मार्च को किसान चंडीगढ़ में धरना देंगे। हमारे कई किसान पुलिस थाने में बंद हैं। राकेश टिकैत ने सरकार से मांग की है कि जेल में बंद किसानों को जल्द से जल्द रिहा करना चाहिए।

टिकैत ने आगे कहा कि पंजाब में किसानों की आत्महत्या की घटनाएं बढ़ी हैं और कर्ज व फसल के कम दाम ही इस दुखद स्थिति का कारण बनते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और सरकार से अपील की कि किसानों के मुद्दों पर गंभीरता से विचार करें और समाधान निकालें। राकेश टिकैत ने आप नेता अरविंद केजरीवाल के किसानों से बात नहीं करने पर कहा कि यह काम तो मुख्यमंत्री भगवंत मान और मंत्री करेंगे। केजरीवाल तो पार्टी के अध्यक्ष हैं।

बता दें कि पंजाब के किसान 5 मार्च को चंडीगढ़ में धरना देने की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले सोमवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान और किसान संगठनों के बीच बैठक हुई थी। बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बन पाई थी और तीखी बहस हुई थी, तभी सीएम मान बैठक छोड़कर बाहर निकल गए थे, जिसके बाद से किसान नेताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। अब किसान चंडीगढ़ घेराव की तैयारी में हैं।

–आईएएनएस

ईडी डायरेक्टर ने आई-पैक पर छापे के दौरान सीएम ममता बनर्जी के बाधा डालने पर मांगी रिपोर्ट

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक राहुल नवीन ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार के उन अधिकारियों और पुलिस अफसरों की जानकारी मांगी, जो ईडी की छापेमारी और तलाशी...

एनडीए की रैली में पलानीस्वामी ने डीएमके पर बोला हमला, कहा-‘सही समय आ गया है’

चेन्नई । एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ डीएमके पर तीखा राजनीतिक हमला किया। उन्‍होंने घोषणा की कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) तमिलनाडु में सत्ता वापस...

छगन भुजबल को बड़ी राहत, ईडी के मामले में कोर्ट ने निर्दोष करार दिया

मुंबई । महाराष्ट्र सदन घोटाले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को बड़ी राहत मिली है। एंटी करप्शन ब्यूरो के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय के मामले में...

झारखंड प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य साहू ने संभाला कार्यभार

रांची । झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले उन्होंने प्रदेश भाजपा...

दिल्ली हाईकोर्ट में इंडिगो संकट पर सुनवाई, सरकार से कार्रवाई का हलफनामा दाखिल करने को कहा

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें रद्द होने और यात्रियों के संकट पर स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की। इस मामले में...

चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में एक साथ नहीं लड़ेंगी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों से पहले इंडी अलायंस को जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस और आप अलग-अलग मेयर चुनाव लड़ेंगी। आप नेता अनुराग ढांडा ने यह जानकारी दी...

गुरुग्राम: ईडी ने ऋचा इंडस्ट्रीज के पूर्व प्रमोटर संदीप गुप्ता को किया गिरफ्तार, बैंक धोखाधड़ी और सीआईआरपी में गड़बड़ी की जांच जारी

गुरुग्राम । गुरुग्राम जोनल कार्यालय के प्रवर्तन निदेशालय ने 20 जनवरी 2026 को मेसर्स रिचा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के पूर्व प्रमोटर और निलंबित प्रबंध निदेशक संदीप गुप्ता को पीएमएलए, 2002...

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में मध्य प्रदेश और दुबई की डीपी वर्ल्ड कंपनी के बीच हुआ करार

भोपाल । दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में मध्य प्रदेश और दुबई की डीपी वर्ल्ड कंपनी के बीच करार हुआ है। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी...

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन, एक करोड़ के इनामी सहित 15 नक्सली ढेर

चाईबासा/रांची । झारखंड के नक्सल प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार को सुरक्षाबलों को अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच...

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके के सिंहपोरा गांव में पहली गोलीबारी के चार दिन बाद गुरुवार को उसी जगह पर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच...

फांसी की जगह मौत की सजा के लिए अन्य विकल्प पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, फैसला सुरक्षित

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा के लिए फांसी की जगह कम तकलीफदेह तरीके अपनाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली है और फैसला...

झारखंड: ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने किलर को दी पत्नी की सुपारी, पुलिस का खुलासा

गोड्डा । झारखंड के गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की पत्नी पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर...

admin

Read Previous

अबू आजमी के बेटे फरहान ने कहा, ‘भीड़ ने कार को घेरकर किया हमला’

Read Next

दिल्ली हाईकोर्ट ने पहलवान सुशील कुमार को जमानत दी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com