पाकिस्तान में स्कूल के पास ब्लास्ट, 5 बच्चों समेत 7 की मौत

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए एक विस्फोट में पांच स्कूली छात्रों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोट के मुताबिक मस्तुंग में सिविल अस्पताल चौक पर गर्ल्स हाई स्कूल के पास कथित तौर पर एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में पांच बच्चों, एक पुलिस कर्मी और एक राहगीर की मौत हो गई।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआत में पांच लोगों की मौत की जानकारी दी गई थी। बाद में, घायलों में से दो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

डीएचक्यू मेडिकल सुपरिंटेंडेंट निसार अहमद बलूच ने बताया कि 30 घायलों का फिलहाल मस्तुंग के डीएचक्यू और नवाब अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें से ज्यादातर स्कूली बच्चे हैं।

उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मियांदाद उमरानी ने बताया कि मोटरसाइकिल में रिमोट कंट्रोल वाला एक्सप्लोसिव डिवाइस लगाया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक मृतक स्कूली छात्र – जिनमें लड़के और लड़कियां शामिल हैं, की उम्र 10 से 13 वर्ष के बीच है। वहीं घायलों में चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

मस्तंग के डिप्टी कमिश्नर मीर बाज खान मर्री ने बताया कि दोनों अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

इस बीच, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने विस्फोट की निंदा करते हुए जानमाल के नुकसान पर दुख जताया। उन्होंने शहीद पुलिसकर्मी और स्कूली बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

बच्चों सहित निर्दोष नागरिकों के खून का बदला लेने का संकल्प लेते हुए बुगती ने कहा, “आतंकवादियों ने अब मजदूरों के साथ-साथ मासूम बच्चों को भी निशाना बनाया है।” उन्होंने कहा कि नागरिक आबादी के बीच स्थानीय लोगों को भी आतंकवादियों पर नजर रखनी होगी। आतंकवाद के राक्षस से केवल एकजुट होकर ही लड़ा जा सकता है।

पाकिस्तान में कानून और व्यवस्था की स्थिति, खास तौर पर दो अशांत प्रांतों- बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में, आतंकवादी गतिविधियों से प्रभावित रही है। आतंकी हमलों में पुलिस और सैन्य जवानों सहित कई निर्दोष नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों की जान चली गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज (सीआरएसएस) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान, केपी के साथ-साथ आतंकवादी गतिविधियों के लिए संवेदनशील बना हुआ है। पिछले कुछ महीनों में, दोनों प्रांतों में इस वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में कुल 722 मौतों में से 97% मौतें हुई हैं।

–आईएएनएस

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों...

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर...

तृणमूल में फूट: नए गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाया, ममता बनर्जी बनी रहेंगी पार्टी प्रमुख

कोलकाता । हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन की खबर अब आधिकारिक हो गई है। विधानसभा में तृणमूल...

कांग्रेस ने ममता बनर्जी के धरने को अधिकार बताया तो भाजपा ने ‘जनता के गुस्से का आईना’

नई दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के धरने का समर्थन किया। यह धरना उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों...

प्रयागराज : स्किल इंडिया मिशन से महिलाओं को मिल रही सशक्त पहचान, आरसेटी के प्रशिक्षण से बन रहीं आत्मनिर्भर

प्रयागराज । ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का...

झारखंड में नशे के खिलाफ अभियान तेज, गोड्डा और चतरा में लाखों रुपए की ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

चतरा/गोड्डा । झारखंड में नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। गोड्डा और चतरा जिलों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाखों रुपए की...

कोलकाता: सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी का विरोध, थप्पड़ मारे गए और फेंके गए अंडे

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में भारी विरोध का सामना करना पड़ा।...

admin

Read Previous

भाजपा के राज में दिल्ली की कानून-व्यवस्था चरमराई : सौरभ भारद्वाज

Read Next

अनुपम खेर ने दीपावली के अवसर पर बताया कैसे बनता है ‘परिवार’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com