बिहार में संदिग्ध परिस्थिति में अबतक 17 लोगों की मौत, जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका

पटना, 4 नवंबर (आईएएनएस)| बिहार के गोपालगंज और पश्चिम चंपारण जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से लोगों के मरने का सिलसिला जारी है। गोपालगंज में दो दिनों के अंदर जहां नौ लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। उधर, पश्चिम चंपारण जिले में अबतक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी प्रथम ²ष्टया जहरीली शराब से मौत की पुष्टि कर रहा है हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की बात कह रहा है।

पुलिस के मुताबिक, पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र में दक्षिणी तेलहुआ गांव में बुधवार की रात कुछ लोगों ने शराब पी थी, जिसके बाद सभी लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। परिजनों का कहना है कि बुधवार शाम को इन लोगों ने गांव में देसी शराब पी थी। पीड़ित लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने गुरुवार को आईएएनएस को फोन पर बताया कि अब तक आठ लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रथम ²ष्टया जहरीली शराब से मौत कारण प्रतीत हो रहा है।

उन्होंने बताया कि 12 से 13 लोग पीडित बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।

इस बीच, पुलिस और जिला प्रशासन के तमाम आला अधिकारी संबंधित गांव पहुंच गए हैं और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। इस बारे में लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इधर, गोपालगंज जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। गोपालगंज में बुधवार को चार लोगों के मौत का आंकड़ा गुरुवार को नौ तक पहुंच गया है।

गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाने के गांव में मंगलवार की शाम दो दर्जन से अधिक लोगों ने जहरीली शराब पी थी। देशी शराब पीने के बाद हालत बिगड़ने लगी। पेट में जलन और मुंह से झाग आने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल और सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार की शाम तक चार लोगों की मौत की पुष्टि जिला प्रशासन कर रहा था जबकि गुरुवार को यह संख्या बढकर 9 तक पहुंच गई है।

वैसे अपुष्ट खबरों के मुताबिक मरने वालों की संख्या 15 से ज्यादा बताई जा रही है। परिजन मौत की वजह शराब बता रहे हैं।

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार गुरुवार को आईएएनएस से कहते हैं कि अब तक नौ लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है जबकि छह लोगों को इलाज अभी भी चल रहा है। उन्होंने माना कि प्रथम ²ष्टया मौत का कारण जहरीली शराब पीने की आशंका मानी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह मुजफ्फरपुर जिले में जहरीली शराब पीने से आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई थी। बिहार में किसी भी प्रकार की शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

editors

Read Previous

महंत नरेंद्र गिरि का पोस्टमार्टम हुआ, रिपोर्ट सील

Read Next

ट्विटर के भारत में अंतरिम शिकायत अधिकारी चतुर ने दिया इस्तीफा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com