‘झुकूंगा नहीं’, जेल जाने से पहले दिल्ली की जनता से बोले सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 दिनों की अंतरिम जमानत मिली हुई है। उन्हें अब दो जून को कोर्ट में सरेंडर करना है। हालांकि, उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाए जाने की मांग की थी, जिसे स्वीकार नहीं किया गया।जेल जाने से पहले उन्होंने दिल्ली की जनता के नाम एक संदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “माननीय न्यायालय ने मुझे चुनाव प्रचार के लिए 21 दिनों की मोहलत दी थी। कल 21 दिन पूरे हो रहे हैं। परसो मुझे सरेंडर करना है। परसो, मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा। मुझे नहीं पता कि ये लोग इस बार मुझे कब तक जेल में रखेंगे, लेकिन मेरे हौसले बुलंद हैं। देश को तानाशाह से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं। जिस पर मुझे फक्र है। हालांकि, इन्होंने कई बार मेरे हौसले तोड़ने की कोशिश की। मुझे झुकाने की कोशिश की, लेकिन ये सफल नहीं हुए।“

उन्होंने आगे कहा, “जब मैं जेल में था, तो इन्होंने कई तरह से मुझे प्रताड़ित किया। इन्होंने मेरी दवाइयां रोक दीं। मैं पिछले 20 साल से सीरियस डायबिटीज यानी शुगर का मरीज हूं। पिछले दस साल से मुझे इंसुलिन के इंजेक्शन लगते हैं। रोज मेरे पेट में चार बार इंजेक्शन लगते हैं। जेल में उन्होंने कई बार मेरे इंसुलिन के इंजेक्शन बंद कर दिए। मेरा शुगर लेवल सवा दो सौ तक पहुंच गया। इतने दिनों तक अगर शुगर हाई रहे, तो लीवर और किडनी खराब हो जाते हैं। पता नहीं, ये लोग, क्या चाहते हैं। इन्होंने ऐसा क्यों किया। जेल में मैं 50 दिनों तक था। 50 दिनों में मेरा छह किलो वजन कम हो गया। जब जेल गया, तो मेरा वजन 70 किलो था और आज मेरा वजन 64 किलो है।“

केजरीवाल ने आगे कहा, “अब जेल से छूटने के बाद भी वजन नहीं बढ़ रहा। डॉक्टर कह रहे हैं कि यह शरीर में किसी बड़ी बीमारी का भी संकेत हो सकता है। मुझे कई टेस्ट कराने की जरूरत है। परसो, मैं सरेंडर करूंगा। सरेंडर करने के लिए लगभग दोपहर तीन बजे कल मैं अपने घर से निकलूंगा। हो सकता है कि ये लोग इस बार मुझे और ज्यादा प्रताड़ित करें, लेकिन मैं झुकूंगा नहीं। आप अपना ख्याल रखना। मुझे जेल में आपकी बहुत चिंता होती है। आप खुश रहेंगे तो आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा। मैं बेशक आपके बीच नहीं रहूंगा, लेकिन आप चिंता मत करना, आपके सारे काम होते रहेंगे। मैं चाहे जहां रहूं, दिल्ली रहूं या बाहर रहूं, लेकिन दिल्ली के काम नहीं रुकने दूंगा। आपकी फ्री बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, चौबीस घंटे बिजली और भी सारे काम चलते रहेंगे और जब मैं जेल से आऊंगा, तो हर मां-बहन को प्रतिमाह हजार रुपए देने के काम की भी शुरुआत होगी।“

उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा आपके परिवार का बेटा बन कर अपना फर्ज निभाया है, लेकिन आज मैं अपने परिवार के लिए आपसे कुछ मांगना चाहता हूं। मेरे माता-पिता बहुत बुजुर्ग हैं। मेरी मां बहुत बीमार रहती है। मुझे उनकी बहुत चिंता रहती है। मेरे पीछे मेरे माता-पिता का ख्याल रखना। उनके लिए दुआ करना, भगवान से प्रार्थना करना, दुआओं में बहुत ताकत होती है,आप मेरी मां के लिए प्रार्थना करेंगे, तो वो जरूर स्वस्थ रहेंगी। मेरी पत्नी सुनीता बहुत मजबूत हैं। उन्होंने जिंदगी के हर मोड़ पर मेरा साथ दिया है, जब मुश्किल वक्त आता है, तो पूरा परिवार एकजुट हो जाता है। आप सब ने मुश्किल वक्त में मेरा बहुत साथ दिया। हम सब मिलकर तानाशाही से लड़ रहे हैं। देश को बचाने के लिए अगर मुझे कुछ हो जाए, मेरे प्राण भी चले जाएं, तो गम मत करना। आपकी प्रार्थनाओं की वजह से ही मैं जिंदा हूं और आगे भी आपकी प्रार्थना ही मेरी सहायता करेगा। भगवान ने चाहा तो आपका यह बेटा जल्द ही वापस आएगा।“

–आईएएनएस

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को लगाई कड़ी फटकार, आचरण को बताया अवमानना के समान

प्रयागराज/नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिहाई में देरी को लेकर प्रयागराज पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।...

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

2007 में रेप की घटना, 2019 में दोबारा से पोस्टमार्टम; सात साल बाद परिजन को मिला अवशेष

विजयवाड़ा । वर्ष 2007 में दुष्कर्म और हत्या की शिकार 17 वर्षीय छात्रा आयशा मीरा के पार्थिव अवशेष शुक्रवार को प्रशासन ने उनके माता-पिता को सौंप दिए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

जयपुर : बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आरोपी आलोक अग्रवाल पर 5 लाख के जुर्माने और 7 साल की सजा

जयपुर । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक पुराने बैंक फ्रॉड मामले में एसीजेएम (एसपीई केस) जयपुर ने आरोपी आलोक अग्रवाल को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने...

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी की राऊज एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति...

admin

Read Previous

पीएम मोदी के मजबूत और निर्णायक नेतृत्व के कारण बैंकिंग क्षेत्र में हुआ सुधार : निर्मला सीतारमण

Read Next

पानी संकट से जूझ रहे हरियाणा को ‘आप’ नेता सुशील गुप्ता ने दी केजरीवाल से सीखने की सलाह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com