अफगान छात्रों को एएमयू में हर तरह के सहयोग का आश्वासन

अलीगढ़:अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अफगान छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया है। कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने एएमयू में पढ़ रहे अफगान छात्रों को हरसंभव मदद और सहयोग का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा, “उन्हें अपने ठहरने और पढ़ाई के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि विश्वविद्यालय उनकी सुरक्षा और विश्वविद्यालय परिसर में आराम से रहने के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगा।”

शनिवार को विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली के साथ एक बैठक के दौरान, अफगान छात्रों ने कहा था कि उन्हें अपने देश में राजनीतिक अस्थिरता के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा है, लेकिन उन्हें विश्वविद्यालय प्रशासन से हर तरह की मदद मिल रही है। उन्होंने अफगानिस्तान में हालिया राजनीतिक उथल-पुथल के बाद मिली सभी सुविधाओं के लिए भारत सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। बैठक में पंद्रह अफगान छात्रों ने भाग लिया।

अफगान छात्रों ने अपने साथी छात्रों की वापसी को लेकर चिंता जताई, जो कोविड काल के दौरान अपने घरों को चले गए थे। उन्होंने भारत सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुरोध किया कि वे ऐसे छात्रों को भारत के लिए वीजा प्राप्त करने में मदद करें ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

छात्रों ने छात्रवृत्ति व्यवस्था के बारे में भी चिंता व्यक्त की, खासकर उनके लिए जो आईसीसीआर व्यवस्था के तहत भारत में अध्ययन करने आए हैं।

एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली ने अफगान छात्रों को हर तरह की मदद और समर्थन का आश्वासन दिया और उनसे विश्वविद्यालय में रहने के दौरान किसी भी समस्या का सामना करने पर उनके कार्यालय से संपर्क करने का आग्रह किया।

–आईएएनएस

‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है इजरायल’, राजदूत रूवेन अजार ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को याद

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को याद...

बंगाल में ममता बनर्जी का होने वाला है बहुत बुरा हाल : नायब सैनी

गुरुग्राम । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए टीएमसी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का वहां...

टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां पूछताछ को ईडी के कोलकाता कार्यालय में पेश हुईं

कोलकाता । अभिनेत्री से राजनेता बनी और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद नुसरत जहां बुधवार सुबह कोलकाता के...

पीएम मोदी पर खड़गे के आपत्तिजनक बयान से जनता दुखी: अरुण सिंह

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा...

पप्पू यादव के बयान पर बवाल, जदयू विधायक ने कहा- नहीं मांगी माफी तो सड़क पर उतरेंगी महिलाएं

पटना/रांची । महिलाओं के राजनीतिक करियर को लेकर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जदयू विधायक शालिनी मिश्रा ने पप्पू यादव के बयान...

बेंगलुरु: कबड्डी सट्टेबाजी के आरोप में कर्नाटक के गृह मंत्री के खिलाफ कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश

बेंगलुरु । बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। यह मामला कबड्डी खेल प्रतियोगिता के...

अमेरिकी राजदूत का दावा, 100 दिन में तेजी से आगे बढ़े भारत-अमेरिका के रिश्ते

नई द‍िल्‍ली । भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे करने के साथ ही भारत-अमेरिका संबंधों में तेज प्रगति की बात कही। उन्होंने इसे...

पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु में थमा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल को मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नई दिल्ली । तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से 48 घंटे पहले मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। पश्चिम बंगाल में पहले चरण...

भाजपा प्रमुख नितिन नवीन 27 अप्रैल को राजस्थान दौरे पर, संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

जयपुर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 अप्रैल को राजस्थान के दौरे पर आने वाले हैं। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। इस...

भारत-कोरिया शिखर वार्ता: रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा, कई अहम समझौतों पर सहमति

नई द‍िल्‍ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत पहुंचे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने सोमवार को पीएम मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक...

ममता बनर्जी को खतरा किसी और से नहीं बल्कि उनके खुद के भय से है: सीएम रेखा गुप्ता

कोलकाता । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को भाजपा उम्मीदवार एडवोकेट प्रियंका टेबरिवाल के रोड शो में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी...

भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस और मुस्लिम समाज उत्तरदायी: नरेंद्र कश्यप

लखनऊ । एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भारत विभाजन वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। यूपी सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप ने असदुद्दीन ओवैसी...

editors

Read Previous

सरकार हर विषय पर चर्चा को तैयार, लेकिन संसद की गरिमा का भी रखा जाए ध्यान- प्रधानमंत्री मोदी

Read Next

आज संसद में अन्नदाता के नाम का सूरज उगाना है : राहुल गांधी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com