भगदड़ के बाद उत्तर रेलवे ने की दिल्ली से चार महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों की घोषणा

नई दिल्ली । महाकुंभ मेले के दौरान अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने भक्तों और यात्रियों की सुगम यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए चार विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

उत्तर रेलवे ने रविवार को बताया, “रेल यात्रियों की सुविधा और महाकुंभ मेले के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने चार महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।”

ये चार ट्रेनें विशेष रूप से महाकुंभ के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए चलाई जाएंगी।

ट्रेन संख्या-04420 शाम सात बजे नई दिल्ली से खुलेगी और गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली के रास्ते फाफामऊ जंक्शन तक जाएगी।

ट्रेन संख्या-04422 रात नौ बजे नई दिल्ली से चलकर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और रायबरेली होते हुए फाफामऊ जंक्शन तक जाएगी।

ट्रेन संख्या-04424 रात आठ बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी और गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और रायबरेली के रास्ते फाफामऊ तक जाएगी।

ट्रेन संख्या-04418 दोपहर बाद तीन बजे नई दिल्ली से खुलेगी और गाजियाबाद, चिपयाना बुज़ुर्ग, कानपुर, लखनऊ, फाफामऊ, वाराणसी, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और पाटलिपुत्र जंक्शन होते हुए दरभंगा जंक्शन तक जाएगी।

उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक अन्य घायल हो गए। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद रेलवे ने विशेष ट्रेनों की घोषणा की है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीसीपी रैंक के अधिकारी जांच दल का नेतृत्व कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने तत्काल छह अतिरिक्त कंपनियां मौके पर भेजी थीं।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में जाने के लिए ट्रेन पकड़ने की उम्मीद में यात्रियों की भारी भीड़ प्लेटफॉर्म नंबर 14-15 पर पहुंची, इसी दौरान यह घटना हुई। महाकुंभ जाने के लिए ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहे यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है, जिसके कारण भीड़भाड़ और अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। इसी दौरान भगदड़ मच गई।

–आईएएनएस

मध्य प्रदेश की ईवीएम का राजस्थान के नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में होगा उपयोग

भोपाल/जयपुर । मध्य प्रदेश का राज्य निर्वाचन आयोग आगामी समय में राजस्थान में होने वाले नगरीय निकायों के चुनाव के लिए ईवीएम किराए पर देगा। इसके लिए दोनों के बीच...

राजस्थान : वसुंधरा राजे के समर्थन के बाद खेजड़ी के पेड़ों को बचाने का आंदोलन तेज

जयपुर । बीकानेर में खेजड़ी के पेड़ों को बचाने का आंदोलन मंगलवार को तेज हो गया, जब सैकड़ों लोगों ने 363 धार्मिक नेताओं के साथ मिलकर भूख हड़ताल और विरोध...

झारखंड: विश्वविद्यालय प्रोफेसरों की प्रोन्नति का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की अपील खारिज की

रांची । झारखंड के विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों की प्रोन्नति को लेकर स्थिति अब पूरी तरह साफ हो गई है। इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की अपील को...

केंद्रीय बजट समानता और विकास को नई गति प्रदान करेगा: सुनील जाखड़

चंडीगढ़ । पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को केंद्रीय बजट को गुरु रविदास महाराज के समतावादी दर्शन से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ठोस कदम है...

सामाजिक न्याय को लागू करने के लिए ग्राउंड रियलिटी बिल्कुल अलग है: रामगोपाल यादव

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने सोमवार को सदन में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं का जिक्र किया। वह राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के तहत चर्चा...

फॉर्म-7 के जरिये वोट कटवाने का महाघोटाला, न्यायालय संज्ञान ले: अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय से संज्ञान लेने की मांग की...

नीट छात्रा की मौत: सीबीआई को मामला सौंपे जाने के बाद हाईकोर्ट ने पिता की याचिका खारिज की

पटना । पटना हाईकोर्ट ने सोमवार को पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत नीट परीक्षार्थी के पिता द्वारा दायर एक आपराधिक याचिका पर सुनवाई की और...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

वहां एक बॉर्डर था, बॉर्डर पर किसी देश की सेनाएं थीं : राहुल गांधी

नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला के सदन में सिर्फ असली सोर्स का हवाला देने के फैसले को बार-बार मानने से इनकार...

भारतीय शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 943.52 अंक उछला

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 943.52 अंक या 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

सीएम ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर के खिलाफ दायर की याचिका, ईसी और सीईओ को बनाया पक्षकार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई आरोप लगा चुकी हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त...

admin

Read Previous

‘मसान’ के निर्देशक नीरज घेवन ने की साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तारीफ, बोले- ‘जड़ों से जुड़े होते हैं किरदार’

Read Next

दिल्ली एनसीआर में 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com