आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका, आठ विधायकों ने छोड़ा केजरीवाल का साथ

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा। ‘आप’ के आठ विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। बताया जा रहा है कि सभी विधायक इस बार टिकट नहीं मिलने से नाराज थे।

पार्टी छोड़ने वालों में राजेश ऋषि, नरेश यादव, भावना गौड़, रोहित महरौलिया, बीएस जून, मदन लाल, पवन शर्मा और गिरीश सोनी शामिल हैं। सभी ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और स्पीकर को पत्र लिखकर विधानसभा की सदस्यता भी छोड़ दी।

महरौली विधानसभा से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश यादव ने पार्टी से इस्तीफा दिया। उन्होंने यह कदम टिकट काटे जाने के बाद उठाया। इस्तीफा देने के साथ ही नरेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए अपने क्षेत्रवासियों को इस निर्णय की जानकारी दी।

नरेश यादव ने इस्तीफा देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का गठन भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना आंदोलन से हुआ था, जिसका उद्देश्य भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार को समाप्त करना था। हालांकि, उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि अब आम आदमी पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई है, जो पहले कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी थी।

उन्होंने अपने बयान में कहा, “मैंने आम आदमी पार्टी को ईमानदारी की राजनीति के लिए ज्वाइन किया था, लेकिन अब पार्टी में कहीं भी ईमानदारी नजर नहीं आ रही। महरौली विधानसभा में पिछले 10 सालों से मैंने पूरी ईमानदारी से काम किया और वहां के लोग जानते हैं कि मैंने हमेशा अच्छे व्यवहार और काम की राजनीति की है।”

उन्होंने आगे कहा कि महरौली के लोगों से चर्चा की, जिन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी अब पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया, “दिल्ली की जनता जानती है कि पार्टी ने भ्रष्टाचारियों को ही अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है।”

उन्होंने अपने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा ईमानदारी की राजनीति करेंगे और अपने क्षेत्रवासियों से आगे भी उनका समर्थन चाहते हैं। उन्होंने दिल्ली की जनता से वादा किया कि वे हमेशा अच्छे व्यवहार और काम की राजनीति करेंगे।

नरेश यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है और इसके सभी पदों से मुक्त होने का अनुरोध किया है। नरेश यादव की तरह ही पार्टी के सभी इस्तीफा देने वाले विधायकों के पत्र सामने आए हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता के लिए पत्र जारी करते हुए सोशल मीडिया पर भी इस्तीफे की बात लिखी।

–आईएएनएस

बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, कृषि विभाग अलर्ट मोड में: मंत्री रामकृपाल

पटना । बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बावजूद बिहार या देश के कृषि क्षेत्र पर किसी भी...

एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा की

जम्मू । जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं को निशाना बनाने वाले मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ...

महबूबा मुफ्ती ने सीएम उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना, ईरान मुद्दे पर देरी से निंदा को लेकर उठाए सवाल

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को ईरान के खिलाफ इजरायली हमलों की निंदा की। इस पर जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा...

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर सीएम फडणवीस का बयान, बोले- स्थिति पूरी तरह सामान्य, नहीं लगेगा लॉकडाउन

मुंबई । पेट्रोल-डीजल की कमी और लॉकडाउन की अफवाहों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वर्तमान हालात पर कहा कि राज्य में किसी तरह की कोई कमी नहीं...

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, एक्साइज में कमी से होगी तेल कंपनियों के नुकसान की भरपाई : केंद्र

नई दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा और एक्साइज ड्यूटी में कमी को ग्राहकों को पास नहीं...

केरल हाईकोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश, बी. गोपालकृष्णन के खिलाफ शिकायत दो महीने में निपटाई जाए

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह दो महीने के भीतर उस शिकायत पर विचार करे, जिसमें आरोप लगाया गया है कि...

लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली/लंदन । भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन स्थित हाईकोर्ट की किंग्स बेंच डिवीजन ने भारत में उनके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ...

ईरान पर हमलों को ऑस्ट्रेलिया में कम समर्थन, सेना भेजने का विरोध

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव की स्थिति बरकरार है। एक सर्वे से पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया की केवल 26...

ईरान युद्ध के नाम पर चैरिटी स्कैम, जम्मू-कश्मीर की अलगाववादी गतिविधियों में फंड इस्तेमाल होने का शक

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका-इजरायल में जारी हमलों के बीच भारत से डोनेशन की पहल की गई। भारत के लोगों ने ईरान की मदद के लिए इंसानियत के तौर...

झारखंड में बिजली दर बढ़ोतरी पर प्रतुल देवशाह ने उठाए सवाल, कहा- फैसला जनता पर बोझ डालने जैसा

रांची । झारखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए इसे 'शर्मनाक' फैसला बताया।...

एलपीजी संकट पर बोले सीएम योगी, लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है,...

गुजरात: यूसीसी बिल पास होने के बाद सीएम आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक

गांधीनगर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के आधिकारिक आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में वरिष्ठ...

admin

Read Previous

कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो जारी कर केजरीवाल और आप सरकार पर कसा तंज

Read Next

बजट 2025 : 12 लाख तक की कमाई पर नहीं देना होगा टैक्स, महिलाओं-किसानों के लिए किए ये बड़े ऐलान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com