कठुआ आतंकी हमले में शहीद हुए 5 जवान उत्तराखंड के, सीएम धामी ने जताया दुख

देहरादून । जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद पांच जवान सभी उत्तराखंड के थे। सूबेदार आनंद सिंह, हवलदार कमल सिंह, राइफलमैन अनुज नेगी, राइफलमैन आदर्श नेगी, नायक विनोद सिंह आतंकी हमले में शहीद हो गए। इन जवानों की शहादत के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है, साथ ही शहीदों के घरों में मातम छा गया है। उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा दुख जताया है।

शहीद होने वालों में टिहरी जिले के 26 वर्षीय राइफलमैन आदेश नेगी ने इतनी कम उम्र में देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इसके साथ ही सूबेदार आनंद सिंह, हवलदार कमल सिंह, राइफलमैन अनुज नेगी, नायक विनोद सिंह भी शहीद हो गए।

सोमवार को जम्मू कश्मीर में कठुआ जिले के माचेडी इलाके में सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर कुछ आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इस आतंकवादियों के हमले में जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) समेत पांच जवान शहीद हो गए और पांच अन्य घायल हो गए।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आतंकी घटना पर गहरा दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि कठुआ (जम्मू कश्मीर) में सेना के काफिले पर आतंकवादी हमले में पांच जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा करता हूं और पूर्ण विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मानवता के ये दुश्मन बख्शे नहीं जाएंगे। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

साथ ही उन्होंने आदर्श नेगी के साथ उत्तराखंड के पांचों जवानों की शहादत पर दुःख जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों द्वारा किए गए कायराना हमले में जनपद टिहरी के आदर्श नेगी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मां भारती की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त आदर्श नेगी का यह सर्वोच्च बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!

–आईएएनएस

सीपीआईएम नेता भट्टाचार्य का टीएमसी पर तीखा हमला, बैठक को बताया ‘गुंडों का मनोबल बढ़ाने का नाटक’

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दोबारा मतदान और संबंधित मुद्दों पर सीपीआई(एम) नेता एवं वरिष्ठ वकील बिकाश रंजन भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। दोबारा...

ईरान ने जासूसी मामले में दो लोगों को फांसी पर लटकाया, मोसाद को पहुंचाते थे जानकारी

तेहरान । ईरान ने शनिवार को इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' के लिए जासूसी करने वाले दो लोगों को फांसी दे दी। यह जानकारी ईरानी न्यायपालिका की मिजान समाचार एजेंसी...

मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में देश का अग्रणी राज्य, सीएम के प्रयासों को मिला सुखद परिणाम

भोपाल । मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में इन्वेस्ट इंडिया के आंकड़ों में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। यह जानकारी भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी में सामने आई...

महाराष्ट्र: अमरावती में 2 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अमरावती । अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 3 लाख 75 हजार रुपए का जब्त माल शनिवार को नागपुर जाकर...

‘पंजाब को नशामुक्त बनाने का दावा करने वाले’: भाजपा और कांग्रेस ने सीएम भगवंत मान पर हमला बोला

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा में नशे में दिखने के आरोपों के बाद तीखा हमला किया।...

भगवंत मान पर नशे में विधानसभा पहुंचने के आरोप, स्वाति मालीवाल ने की बर्खास्‍त करने की मांग

नई दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शुक्रवार को विधानसभा सत्र में नशे की हालत में शामिल होने के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।...

आईआईटी-दिल्ली में प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत 4 पदों पर भर्ती, 12 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। आईआईटी-दिल्ली ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत कुल 4 पदों...

नतीजों से पहले ममता बनर्जी घबराई हुई हैं: भाजपा

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्ट्रॉन्ग रूम दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर तीखा हमला बोला है।...

बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है: सुकांत मजूमदार

कोलकाता । केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को दावा किया कि बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है। जो बंगाल से...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में सीजीएचएस की अतिरिक्त निदेशक को किया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली । केंद्रीय जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ स्थित सीजीएचएस के स्वास्थ्य भवन में तैनात अतिरिक्त निदेशक...

इटली के रक्षा मंत्री का भारत दौरा: शहीदों को नमन, रक्षा सहयोग पर राजनाथ संग अहम चर्चा

नई दिल्ली । इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। यहां अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से की। यहां...

टीआरएस नेता के. कविता ने भर्ती में आयु सीमा में छूट लागू करने की मांग की

हैदराबाद । तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) की नेता के. कविता ने गुरुवार को मांग की कि तेलंगाना सरकार राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए...

admin

Read Previous

रूसी सांस्कृतिक कलाकारों से पीएम मोदी ने की मुलाकात, पूछे ये सवाल

Read Next

हाथरस जांच रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम, सीओ व तहसीलदार सहित छह अधिकारी सस्पेंड

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com