यूपी से लापता हुईं 3 लड़कियां दिल्ली में मिलीं

लखीमपुर खीरी, 1 नवंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निघासन इलाके में शनिवार दोपहर कक्षा के बाद लापता हुई तीन स्कूली छात्राएं दिल्ली में मिली हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विजय ढुल ने सोमवार को कहा कि लड़कियां एक ही स्कूल में पढ़ती हैं और किसान परिवारों की हैं।

उन्होंने कहा, “लड़कियां अपनी साइकिल पर सुबह करीब 9.15 बजे एक साथ स्कूल के लिए निकलीं और बाद में लापता हो गईं। हमने सीसीटीवी फुटेज बरामद किए हैं, जिसमें लड़कियों को अपनी साइकिल खड़ी करते हुए और बस में चढ़ते हुए दिखाया गया है। वे बाद में एक जगह पर पहुंची जहां उन्होंने एक ई-रिक्शा लिया और किसी शख्स से मिली। हमने दिल्ली में लड़कियों का पता लगाने में कामयाबी हासिल की है। वे सुरक्षित हैं और उन्हें वापस लाया गया है।”

उन्होंने कहा कि शुरुआती पूछताछ के दौरान लड़कियों ने बताया कि वे छोटी-छोटी बातों को लेकर अपने माता-पिता से परेशान थीं और घर से निकल गई थीं।

पुलिस ने लापता लड़कियों की तस्वीरों को सोशल नेटवर्किं ग साइट्स पर प्रसारित किया और उन्हें खोजने के लिए चार टीमों का गठन किया था।

तीनों लड़कियों की उम्र 15 साल होने के कारण अपहरण के लिए आईपीसी की धारा के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

छात्राएं अपने स्कूल बैग में कपड़े रख कर ले गई थीं।

इस साल की शुरुआत में, खीरी के तीन दोस्त लापता हो गए थे और बाद में उन्हें उत्तराखंड में ‘छुट्टियां’ मनाते हुए पाया गया था।

–आईएएनएस

कर्नाटक: श्रींगेरी में डाक मतपत्रों की पुनर्गणना के बाद भाजपा के डी.एन. जीवराज विजयी, बोले- ‘सत्य की जीत’

बेंगलुरु । कर्नाटक के श्रींगेरी विधानसभा क्षेत्र में डाक मतपत्रों की पुनर्गणना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार डी. एन. जीवराज ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक टी. डी....

सीपीआईएम नेता भट्टाचार्य का टीएमसी पर तीखा हमला, बैठक को बताया ‘गुंडों का मनोबल बढ़ाने का नाटक’

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दोबारा मतदान और संबंधित मुद्दों पर सीपीआई(एम) नेता एवं वरिष्ठ वकील बिकाश रंजन भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। दोबारा...

ईरान ने जासूसी मामले में दो लोगों को फांसी पर लटकाया, मोसाद को पहुंचाते थे जानकारी

तेहरान । ईरान ने शनिवार को इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' के लिए जासूसी करने वाले दो लोगों को फांसी दे दी। यह जानकारी ईरानी न्यायपालिका की मिजान समाचार एजेंसी...

मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में देश का अग्रणी राज्य, सीएम के प्रयासों को मिला सुखद परिणाम

भोपाल । मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में इन्वेस्ट इंडिया के आंकड़ों में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। यह जानकारी भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी में सामने आई...

महाराष्ट्र: अमरावती में 2 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अमरावती । अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 3 लाख 75 हजार रुपए का जब्त माल शनिवार को नागपुर जाकर...

‘पंजाब को नशामुक्त बनाने का दावा करने वाले’: भाजपा और कांग्रेस ने सीएम भगवंत मान पर हमला बोला

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा में नशे में दिखने के आरोपों के बाद तीखा हमला किया।...

भगवंत मान पर नशे में विधानसभा पहुंचने के आरोप, स्वाति मालीवाल ने की बर्खास्‍त करने की मांग

नई दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शुक्रवार को विधानसभा सत्र में नशे की हालत में शामिल होने के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।...

आईआईटी-दिल्ली में प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत 4 पदों पर भर्ती, 12 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। आईआईटी-दिल्ली ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत कुल 4 पदों...

नतीजों से पहले ममता बनर्जी घबराई हुई हैं: भाजपा

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्ट्रॉन्ग रूम दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर तीखा हमला बोला है।...

बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है: सुकांत मजूमदार

कोलकाता । केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को दावा किया कि बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है। जो बंगाल से...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में सीजीएचएस की अतिरिक्त निदेशक को किया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली । केंद्रीय जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ स्थित सीजीएचएस के स्वास्थ्य भवन में तैनात अतिरिक्त निदेशक...

इटली के रक्षा मंत्री का भारत दौरा: शहीदों को नमन, रक्षा सहयोग पर राजनाथ संग अहम चर्चा

नई दिल्ली । इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। यहां अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से की। यहां...

editors

Read Previous

मोइन अली की कमी खलेगी : रूट

Read Next

‘मन की बात’ : पीएम ने लोगों से टीके की झिझक दूर करने का आग्रह किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com