26 दिसंबर : जब 2003 और 2004 में प्रकृति ने दिखाया रौद्र रूप, भूकंप और सुनामी में लाखों ने गंवाई जान

नई दिल्ली । 26 दिसंबर प्रकृति के प्रकोप की उस भयावह घटना की याद दिलाता है, जिसने भारी तबाही मचाई थी। 26 दिसंबर एक ऐसा दिन है, जब अलग-अलग सालों में भूकंप ने तबाही का ऐसा मंजर दिखाया, जिसे दुनिया कभी नहीं भूल सकती।

26 दिसंबर 2003 को ईरान के बाम शहर में विनाशकारी भूकंप आया था। इसके बाद फिर 26 दिसंबर 2004 को भूकंप और सुनामी की लहरों ने करीब 14 देशों में सबकुछ तहस-नहस कर दिया था और लाखों लोगों ने जान गंवाई थी।

26 दिसंबर 2003 को दक्षिण-पूर्वी ईरान के बाम में स्थानीय समयानुसार सुबह 5.26 बजे भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र दक्षिण-पूर्वी केरमान प्रांत का बाम शहर था, जहां 6.3 की तीव्रता से धरती हिली थी। इस भूकंप में ईरानी अधिकारियों की ओर से साझा जानकारी के अनुसार 20 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। इसके अलावा, लगभग 50 हजार लोग घायल हुए थे।

बाम शहर पूरी तरह से तबाह हो गया और कई इमारतें पूरी तरह से ध्वस्त हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूरा बाम शहर ध्वस्त हो गया था। बाम शहर में 70 फीसदी घर ध्वस्त हो गए थे। इस भूकंप को 2,000 सालों में सबसे बड़ा भूकंप माना गया।

इसी दिन साल 2004 में भयावह प्राकृतिक घटना घटी। 26 दिसंबर 2004 को, हिंद महासागर में इतिहास की सबसे खतरनाक सुनामी आई। इंडोनेशिया के सुमात्रा तट पर समुद्र के नीचे 9.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद भयावह सुनामी ने तबाही मचाई। सुनामी ने ऊंची-ऊंची लहरों की एक सीरीज में 14 देशों को अपनी चपेट में ले लिया।

इस भूकंप से दक्षिण में सुमात्रा से लेकर उत्तर में कोको द्वीप समूह तक 1,300 किमी का क्षेत्र प्रभावित हुआ। भूकंप के झटके इंडोनेशिया, बांग्लादेश, भारत, मलेशिया, मालदीव, म्यांमार, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड में महसूस किए गए। इस घटना में कार निकोबार में भारतीय वायुसेना का बेस नष्ट हो गया। इस तबाही में 2,27,000 से अधिक लोगों की जानें चली गईं।

इसके अलावा 17 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए। समुद्र से उठी तबाही की इन लहरों की ऊंचाई 30 मीटर, यानी कि 100 फीट, थी। अकेले इंडोनेशिया में 1.28 लाख लोग मारे गए थे। इस सुनामी के कुछ ही घंटों में भारत, श्रीलंका और इंडोनेशिया से सैकड़ों लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई। भारत के दक्षिणी तट से सैकड़ों मछुआरे लापता हो गए थे, जिनके शव बाद में समुद्र से बहकर वापस आए।

वर्ल्ड विजन की ओर से साझा जानकारी के अनुसार सुनामी की पहली बड़ी लहरें भूकंप के 15 या 20 मिनट के अंदर इंडोनेशिया के लगभग 3,00,000 लोगों वाले शहर बांदा आचेह तक पहुंच गई थीं।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

लेबनान में इजरायली ड्रोन स्ट्राइक: आईडीएफ का दावा,’ ईरान के टॉप कमांडर की मौत’

Read Next

यमन संकट: सरकार ने सऊदी के दक्षिण प्रांतों में तनाव कम करने की अपील का किया समर्थन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com