’14 दिन बाद भी जवाब का इंतजार’, पहलगाम हमले पर सुप्रिया श्रीनेत का सरकार पर निशाना

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गत 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले को लेकर कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 14 दिन बीतने के बावजूद देश को वह जवाब नहीं मिला, जो पाकिस्तान की रूह कंपा दे। आईएएनएस से बातचीत में श्रीनेत ने सरकार की चूक पर सवाल उठाए।

श्रीनेत ने कहा, “14 दिन हो गए, पूरा देश आक्रोशित और उद्वेलित है। लोग ऐसा जवाब चाहते हैं कि पाकिस्तान की रूह कांप जाए।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शहीद विनय नरवाल की पत्नी और शहीद शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कश्मीर में घायलों और स्थानीय लोगों से भी मिले। उन्होंने सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लिया, जिसमें सरकार ने सुरक्षा चूक स्वीकार की।

कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल उठाया, “2000 लोगों के बीच एक भी सुरक्षाकर्मी क्यों नहीं था? सरकार ने कहा कि मैदान खुला नहीं था, लेकिन स्थानीय लोग कहते हैं कि यह हमेशा खुला रहता है।” उन्होंने इंटेलिजेंस की विफलता का आरोप लगाते हुए कहा कि अखबारों में खबर थी कि हमले की आशंका की जानकारी पहले से थी।

सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी पर विपक्ष के खिलाफ भद्दे और गंदे आरोप लगाने की बात कही। उन्होंने कहा, “विपक्ष 100 प्रतिशत सरकार के साथ है। हम पूरी मर्यादा बरत रहे हैं, लेकिन सरकार ऐसी हरकतें कर रही है, जो इस वक्त नहीं होनी चाहिए।”

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के 60 साल के अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि सरकार को विपक्ष के सुझावों को गंभीरता से लेना चाहिए और उन पर अमल करना चाहिए।

श्रीनेत ने जोर देकर कहा, “ऐसे समय में राजनीति बंद होनी चाहिए। देश की सुरक्षा के लिए हम पूरी तरह सरकार के साथ हैं। सरकार को जो ठीक लगे, वह सुरक्षा के लिए करे।”

उन्होंने सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ा जवाब देने की मांग की, ताकि शहीदों के परिवारों को न्याय मिले और देश का मनोबल ऊंचा हो।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

‘टाइटैनिक’ को पीछे छोड़ने वाला है ‘नेचा 2’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Read Next

न्यूजीलैंड में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की उठी मांग, सांसद कैथरीन वेड ने रखा प्रस्ताव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com