हुमायूं कबीर की नई पार्टी पर तृणमूल नेता कुणाल घोष बोले, साजिश साफ दिख रही

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता कुणाल घोष ने हुमायूं कबीर द्वारा नई पार्टी के गठन, बांग्लादेश में जारी हिंसा और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर प्रतिक्रिया दी। कोलकाता में मीडिया से बातचीत करते हुए कुणाल घोष ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और किसी को भी नई पार्टी बनाने का अधिकार है, लेकिन इसके पीछे चल रही राजनीति को समझना जरूरी है।

कुणाल घोष ने कहा कि अगर किसी का इरादा पार्टी बनाने का है तो उस पर टिप्पणी करने का कोई मतलब नहीं है, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपनी रणनीति बदल ली है। पिछली बार भाजपा ने विशेष फ्लाइट भेजकर तृणमूल के कुछ नेताओं को अपने साथ ले जाने की कोशिश की थी, लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद वही नेता तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी को फोन कर कहते थे कि अब फ्लाइट नहीं, ऑटो भेज दीजिए, हम लौटना चाहते हैं।

कुणाल घोष ने दावा किया कि इस बार भाजपा ने बी टीम, सी टीम और डी टीम तैयार की है। भाजपा ने कुछ लोगों को अलग-अलग मुखौटे पहनाकर राजनीतिक मैदान में उतारा है ताकि एंटी-भाजपा वोटों को बांटा जा सके।इसका मुख्य उद्देश्य भाजपा विरोधी मतों को विभाजित कर भाजपा को फायदा पहुंचाना है।

टीएमसी प्रवक्ता ने साफ कहा कि बंगाल के मतदाता यह अच्छी तरह समझते हैं कि भाजपा को हराने का एकमात्र तरीका तृणमूल कांग्रेस को वोट देना है। अगर एक भी वोट इधर-उधर गया, तो उसका सीधा फायदा भाजपा को होगा। कुणाल घोष ने चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा चाहे 100 सीटें जीतने का दावा करे, लेकिन वे भाजपा को 20 सीटों से ज्यादा जीतने नहीं देंगे। मुर्शिदाबाद में भाजपा को शून्य पर ला दिया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि हुमायूं कबीर कभी भाजपा के उम्मीदवार थे। ऐसे में अब भाजपा के खिलाफ बोलने का नैतिक अधिकार उन पर नहीं बनता।

बांग्लादेश में हो रही हिंसा पर कुणाल घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने इन घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा की है और विरोध भी दर्ज कराया है। बांग्लादेश एक अलग देश है, इसलिए यह राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इस मामले में केंद्र सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए चुनाव आयोग मनमानी कर रहा है, जिस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूरे विस्तार से अपनी बात रख दी है।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

प्रदूषण पर रेखा सरकार का कड़ा प्रहार, अब नहीं माफ होगा पीयूसी चालान

Read Next

‘बहुत दर्द होता था, शरीर टूटा हुआ लगता था’, कैंसर इलाज के सफर को याद कर भावुक हुईं हिना खान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com