राहुल गांधी को देश और संविधान की समझ नहीं : मनीषा कायंदे

मुंबई । कांग्रेस नेता उदित राज के उस बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है, जिसमें उन्‍होंने राहुल गांधी की तुलना संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर से की। उदित राज के इस बयान पर शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी को देश और संविधान की समझ नहीं है।

शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि इस देश और संविधान को राहुल गांधी समझ नहीं पाए हैं। संविधान की ऐसी किताब अपने पास रखते हैं, जिसके सारे पन्‍ने खाली हैं। वो बस किताब हाथ में लेकर फेक नैरेटिव गढ़ते हैं। राहुल गांधी की तुलना बाबासाहेब आंबेडकर से करना हास्‍यास्‍पद है। कांग्रेस के कुछ नेता ऐसी तुलना कर रहे हैं, उनकी बुद्धिमत्ता पर क्या कहा जाए?

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में आरएसएस और हिंदुत्व को लेकर किए गए सवाल पर मनीषा कायंदे ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे का असली हिंदुत्व अगर किसी ने छोड़ा है तो वो उनके बेटे उद्धव ठाकरे ने छोड़ा है। कांग्रेस से हाथ मिलाना, मौलवियों से मुलाकात करना क्या यही हिंदुत्व है? मुसलमानों से मिलना कोई पाप नहीं है, लेकिन उद्धव ठाकरे ने फेक नैरेटिव तैयार किया, जिसका नतीजा विधानसभा में उनकी करारी हार के रूप में सामने आया।

राहुल गांधी ओबीसी से माफी मांगे इसको लेकर उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी को सिर्फ ओबीसी से ही नहीं, बल्कि कई लोगों से माफी मांगनी चाहिए। शाहबानो केस में कांग्रेस सरकार ने जो किया, उस पर क्या वो मुसलमानों से माफी मांगेंगे? कांग्रेस ने मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा है। राहुल ने स्वीकार किया है कि कांग्रेस और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से पिछड़े वर्गों के लिए उतना काम नहीं किया जितना किया जाना चाहिए था।

वहीं, मराठी फिल्मों को पीवीआर में स्क्रीन न मिलने पर मनीषा कायंदे ने कहा कि मराठी सिनेमा को मल्टीप्लेक्स में प्राइम टाइम स्लॉट मिलना चाहिए। शिवसेना ने इसके लिए आंदोलन किया है और सरकार से भी अपील की है। अब वक्त है कि थिएटर मालिकों को मराठी मानुष की ताकत दिखाई जाए।

वहीं, राहुल की तुलना बाबासाहेब आंबेडकर से करने पर भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह डॉ. आंबेडकर का अपमान और चाटुकारिता के चरम का उदाहरण हैउदित राज जैसे लोग, जिन्हें हम कभी दलितों का प्रतिनिधि और दलितों को आगे ले जाने वाला व्यक्ति मानते थे, भाजपा के प्रति अपनी नफरत और सत्ता के लालच में इतने नीचे गिर गए हैं, इसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी। राहुल गांधी का व्यक्तित्व डॉ. आंबेडकर की महानता के एक अंश के बराबर भी नहीं है। जो व्‍यक्ति संविधान की धज्जियां उड़ाता हो, संसद द्वारा पारित कानून को फाड़कर प्रधानमंत्री और संसद के अधिकार को चुनौती देता हो उसकी तुलना क्‍या बाबासाहेब आंबेडकर से किया जा सकता है, सवाल यही है।

आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

चुनाव आयोग का प्रियंका गांधी को जवाब, ‘शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव है’

Read Next

यूपी : धर्मांतरण केस में छांगुर के भतीजे के ठिकानों पर चला बुलडोजर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com