राष्ट्रपति के भाषण पर विरोध को लेकर रिजिजू का बयान, कहा- जिम्मेदार सांसद ऐसा व्यवहार नहीं करते

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संसद के दोनों सदनों को संबोधित करने के दौरान विपक्ष के व्यवहार को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से विपक्षी सदस्यों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के समय हंगामा किया, वह पूरे देश के लिए शर्मनाक है और जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया से बातचीत में कहा, “आज जब राष्ट्रपति दोनों सदनों को संबोधित कर रही थीं, उस समय विपक्ष के सदस्यों का आचरण देश को शर्मिंदा करने वाला था। देश कभी भी विपक्षी दलों, कांग्रेस पार्टी और उनके सहयोगियों को इसके लिए माफ नहीं करेगा। सोचिए, क्या कोई जिम्मेदार सांसद इस तरह का व्यवहार कर सकता है?”

रिजिजू ने कहा कि राष्ट्रपति के संबोधन के दौरान कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक विषयों का उल्लेख किया जा रहा था, लेकिन उसी समय विपक्ष के सदस्यों ने शोर-शराबा और हंगामा किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के 150वें वर्ष और महान साहित्यकार ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को श्रद्धांजलि दिए जाने के दौरान भी विपक्ष के लोग शांति बनाए रखने के बजाय विरोध और नारेबाजी कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस का भी जिक्र किया गया। उन्होंने कहा कि यह अवसर पूरे देश के लिए उनके त्याग और बलिदान को याद करने और उससे प्रेरणा लेने का था। राष्ट्रपति ने देशवासियों से गुरु तेग बहादुर के बलिदान को याद रखने और उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया, लेकिन उसी समय विपक्ष के सदस्य हंगामा करते रहे।

रिजिजू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजनीति के मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं और बहस और विरोध भी लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन राष्ट्रपति के संबोधन जैसे गरिमापूर्ण और राष्ट्रीय महत्व के अवसर पर इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। बाकी मामलों में राजनीति हो सकती है, लेकिन आज जो किया गया, वह राजनीति से ऊपर है। यह देश के सम्मान से जुड़ा मामला है और देश इसे कभी माफ नहीं करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष से आत्ममंथन करने की अपील करते हुए कहा कि संसद देश का सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच है और वहां हर सांसद की जिम्मेदारी है कि वह गरिमा और मर्यादा बनाए रखे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण केवल सरकार का नहीं, बल्कि पूरे देश की आवाज होता है और ऐसे समय में सभी दलों को एकजुट होकर सम्मान दिखाना चाहिए।

–आईएएनएस

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

महंगाई और परीक्षा घोटालों के खिलाफ कांग्रेस शुरू करेगी 3 महीने का राष्ट्रीय अभियान

नई दिल्ली । कांग्रेस ने देशभर में महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा घोटालों, सामाजिक असमानता और केंद्र सरकार की विदेश नीति के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया। पार्टी ने अगले तीन...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

admin

Read Previous

एनआईए कोर्ट ने जासूसी मामले में दोषी को सजा सुनाई, पाक खुफिया एजेंसी के लिए करता था काम

Read Next

लखनऊ में सीबीआई का एक्शन, नॉर्दर्न रेलवे के दो अधिकारी रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com