भाजपा स्थापना दिवस : कंगना रनौत ने मंडी में लहराया पार्टी का झंडा

मंडी । केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी रविवार को अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश की मंडी में भी पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।

मंडी लोकसभा सीट से सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भांबला स्थित अपने निवास स्थान पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ धूमधाम से पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर कंगना ने पार्टी का झंडा लहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो पार्टी की विचारधारा और संस्कारों को मजबूत बनाने के लिए हमें प्रेरित करता है। पिछले एक दशक में भाजपा का सशक्तिकरण सबसे अधिक हुआ है और इस दौरान पार्टी ने समाज के हर वर्ग के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए और अधिक मेहनत करें।

मीडिया से बातचीत करते हुए कंगना रनौत ने कहा, “हमारी पार्टी, जो पिछले एक दशक में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, हमारे जितने सदस्य हैं, उतने विश्व में किसी भी पार्टी के पास नहीं हैं। पार्टी का यह सशक्तिकरण पिछले एक दशक में सबसे अधिक हुआ है। आज अपने मूल संस्कारों, विचार पैटर्न और विचारधारा को याद करते हुए, उस उच्च शपथ और प्रतिज्ञा का स्मरण करते हुए, हम सभी बहनों और भाइयों ने मिलकर गांव के कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ यहां एकत्र होकर झंडा लहराया है।”

इससे पहले पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर कंगना ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। इस शुभ अवसर पर मंडी भाजपा परिवार के साथ पैतृक गांव भांबला में संगठन का झंडा फहराया। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विकसित और श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।”

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

Read Next

दुआ के जन्म के बाद पहली बार एक साथ स्क्रीन पर दिखे दीपिका-रणवीर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com