बिहार से नीतीश की विदाई तय, तेजस्वी के नेतृत्व में बनेगी अगली सरकार: रोहिणी आचार्य

पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि इस चुनाव में नीतीश कुमार की विदाई तय है और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार की अगली सरकार बन रही है।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को लोग 2005 में पहचानने लगे थे और यह पहचान लालू यादव ने ही दी थी। बिहार भाजपा के सभी नेता लालू जी के ‘प्रोडक्ट’ हैं।

एनडीए के कई नेता आज भी लालू के नाम का इस्तेमाल अपना राजनीतिक करियर चमकाने के लिए करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता समझदार है और इस बार नीतीश कुमार की विदाई तय है।

रोहिणी आचार्य ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार कहते थे कि नौकरियां पैदा करना असंभव है। तेजस्वी यादव ने उस असंभव को संभव बना दिया। 5 लाख नियुक्ति पत्र बांटे। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज आए दिन हत्या की जा रही हैं। मोकामा में हत्या कर दी जाती है, आरा से भी अपराध की घटनाएं सामने आई हैं। यहां तक कि पटना में भी व्यापारियों की हत्या हुई। उन्होंने सवाल किया कि कहां है सुशासन?

एनडीए के संकल्प पत्र पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने एनडीए को घुटनों पर ला दिया है। जो-जो घोषणाएं तेजस्वी ने की थीं, एनडीए ने सिर्फ कॉपी-पेस्ट करने का काम किया है।

रोहिणी आचार्य ने कहा कि महिला अधिकारों पर तेजस्वी के प्रस्तावों को अपनाने में एनडीए को वर्षों लग गए। उन्होंने तो बस उन्हें अपने घोषणापत्र में शामिल कर लिया। 20 वर्षों से वे महिलाओं का सम्मान या सशक्तिकरण करने में नाकाम रहे हैं।

भाजपा और एनडीए महिलाओं का समर्थन करने का दावा करते हैं, फिर भी उनके उम्मीदवारों के चयन में महिलाओं का प्रतिनिधित्व न्यूनतम है। महिलाओं की समानता के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता का अभाव है। महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा बताए कि इस चुनाव में कितनी महिलाओं को टिकट दिया है।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये वही एनडीए की सरकार है, जिसमें मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड हुआ। योगी आदित्यनाथ को उस पर बोलना चाहिए था। वे मोकामा और आरा की घटनाओं पर क्यों नहीं बोलते हैं?

–आईएएनएस

‘बिहार की दुर्गति में सभी की भूमिका’, तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर पप्पू यादव का जवाब

पटना । पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के 'बिहार सबसे गरीब राज्य' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्गति में सभी की...

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

थिंपू । पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण...

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था हमेशा से बड़ी समस्या रही : दिलीप घोष

खड़गपुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।...

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

इजरायल का दावा ‘बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर की मौत’

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह के बड़े कमांडर यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार दिया है। आईडीएफ ने बुधवार को बताया कि हमला...

‘इस्लामाबाद पीस प्रोसेस’ में भारत के शामिल होने की खबर फर्जी: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों का सख्ती से खंडन किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि भारत ने तथाकथित “इस्लामाबाद पीस प्रोसेस” में पर्यवेक्षक...

नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर देना चाहिए : वारिस पठान

मुंबई । लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद पर दिए बयान पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर...

रामकृपाल यादव ने शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग

पटना । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव शामिल हुए।...

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़ शुरू, दो आतंकियों के घिरे होने की खबर

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार शाम को छिपे हुए आतंकवादियों के साथ उस वक्त मुठभेड़ शुरू हो गई, जब संयुक्त सुरक्षा बलों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के...

admin

Read Previous

गुजरात में विकास को रफ्तार देने के लिए नए प्रभारी मंत्रियों की घोषणा, हर जिले में करेंगे कार्यों की समीक्षा

Read Next

नाइजीरिया में क्यों मचा बवाल? ईसाइयों के ऊपर हिंसा के बाद ट्रंप ने दिया जांच का आदेश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com