बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ कितनी सफल रही, जानें सत्तापक्ष और विपक्ष ने क्या कहा

पटना । बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की समाप्ति पर सोमवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। बिहार में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने वोटर अधिकार यात्रा की समाप्ति पर राहुल गांधी की तारीफ में कसीदे पढ़े।

पप्पू यादव ने कहा कि जिस तरह से महात्मा गांधी ने सच्चाई के राह पर चलकर देशवासियों के बीच अपनी अमिट छोड़ी थी और एक आदर्श स्थापित किया था, ठीक उसी राह पर राहुल गांधी भी चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यह तीसरी यात्रा है, जो देश की राजनीति को नई दिशा देने का काम करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के लोकतंत्र को सुरक्षित रखना है। वो लोकतंत्र के सिद्धांतों को मजबूत रखने पर विश्वास रखते हैं। इस देश का संविधान और न्यायिक व्यवस्था सुरक्षित रहे। इसी दिशा में राहुल गांधी लगातार काम कर रहे हैं। वो लगातार बिहार की रक्षा के लिए मुखर रहे हैं। हमें न्याय की व्यवस्था को बरकरार रखना होगा। आज की तारीख में बिहार की जनता राहुल गांधी के विचारों के साथ खड़ी है।

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि आज पूरे देश में वोट चोरी को लेकर गुस्सा देखने को मिल रहा है। अब इसे व्यवस्था को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। अगर कोई वोट चोरी करने की कोशिश करेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

पप्पू यादव ने कहा कि आज देश की जनता का कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विश्वास बढ़ा है। लोगों के मन में यह विश्वास है कि अगर हमारे संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की कोई सुरक्षा कर सकता है तो वह राहुल गांधी ही हैं। हमें खुद व्यक्तिगत तौर पर राहुल गांधी से बहुत उम्मीदें हैं। वह निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में कुछ बड़ा करने जा रहे हैं।

वहीं, बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा की समाप्ति के मौके पर आयोजित पैदल मार्च को नौटंकी बताया। उन्होंने कहा कि ये लोग लोकतंत्र के दुश्मन हैं, जिन्हें जनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकती।

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने वोटर अधिकार यात्रा को विफल बताया। उन्होंने दावा किया कि जो लोग इस यात्रा में शामिल हुए हैं, वे कभी वोटर्स में तब्दील नहीं होंगे। रोड शो में लोगों का मौजूद होना और उनका वोटर्स में तब्दील होना, दोनों अलग-अलग बात है। कांग्रेस जब तक राजद के साथ रहेगी, तब तक उनका कोई भला होने वाला नहीं है।

वहीं, तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट मुख्यमंत्री कहे जाने पर उन्होंने कहा कि ये तो बिहार की जनता तय करेगी कि वे कैसे सीएम हैं। वे कौन होते हैं बोलने वाले। अगर किसी के बोलने से कुछ हो जाता तो अब तक बहुत कुछ हो चुका होता।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय चौधरी ने वोटर अधिकार यात्रा की समाप्ति पर दावा किया कि बिहार से बहने वाली बदलाव की बयार पूरे देश में बहने जा रही है। हम बिहार से पूरे देश में अपना संदेश फैलाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता ने किसी भी प्रकार की अशोभनीय शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। ये झूठी बात फैलाई जा रही है।

हम लोग गांधीवादी लोग हैं, इसलिए हम किसी भी बात का जवाब गांधीवादी तरीके से देते हैं। हम लोग अशोभनीय भाषा के इस्तेमाल पर विश्वास नहीं रखते।

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि पटना में आयोजित होने वाले मार्च से पूरे देश में यह संदेश फैलेगा कि जो लोग देश की सत्ता में काबिज हैं, वे वोट चोरी के दम पर हैं। इन लोगों ने वोटों की चोरी और लोकतंत्र की हत्या की है। राहुल गांधी जनता को जागरूक कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का मौलिक कर्तव्य बनता है कि वह लोगों के मताधिकार का संरक्षण करें, लेकिन आज ये लोग रक्षक से भक्षक बन गए हैं।

–आईएएनएस

इजरायल का दावा ‘बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर की मौत’

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह के बड़े कमांडर यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार दिया है। आईडीएफ ने बुधवार को बताया कि हमला...

‘इस्लामाबाद पीस प्रोसेस’ में भारत के शामिल होने की खबर फर्जी: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों का सख्ती से खंडन किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि भारत ने तथाकथित “इस्लामाबाद पीस प्रोसेस” में पर्यवेक्षक...

नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर देना चाहिए : वारिस पठान

मुंबई । लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद पर दिए बयान पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर...

रामकृपाल यादव ने शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग

पटना । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव शामिल हुए।...

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़ शुरू, दो आतंकियों के घिरे होने की खबर

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार शाम को छिपे हुए आतंकवादियों के साथ उस वक्त मुठभेड़ शुरू हो गई, जब संयुक्त सुरक्षा बलों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के...

केरल चुनाव: भाजपा प्रमुख नितिन नवीन ने एलडीएफ और यूडीएफ को ‘मैच फिक्सर’ बताया, राज्य का विकास न करने का लगाया आरोप

कोल्लम । आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को केरल के करुणागप्पल्ली में एक रोड शो में हिस्‍सा लिया। इस...

भवानीपुर में राजनीतिक पारा चढ़ा, ममता और शुभेंदु के बीच जोरदार मुकाबले की तैयारी

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में अप्रैल के आखिर में होने वाला विधानसभा चुनाव अब सिर्फ राजनीतिक मुकाबला नहीं रह गया है। यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधानसभा में विपक्ष...

‘कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’, सीएम धामी की अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

देहरादून । देहरादून में हाल ही में हुई कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश...

होर्मुज के रास्ते नहीं मिल रहा तो अमेरिका से खरीदें तेल: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक प्रस्ताव रखा है। मंगलवार को ट्रुथ पोस्ट में उन्होंने जेट ईंधन की कमी से जूझ रहे...

ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच दुनिया को इंटरनेट ब्लैक आउट का खतरा? भारत पर भी पड़ सकता है असर

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच जारी इस भीषण संघर्ष का असर इंटरनेट केबल लाइन या सबमरीन केबल्स पर भी पड़ सकता है। अगर इस संघर्ष में इंटरनेट...

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

नई दिल्ली । मध्य पूर्व एशिया में चल रहे युद्ध का विषय सोमवार को राज्यसभा में उठाया गया। ईरान-इजरायल युद्ध के गंभीर प्रभावों पर बात करते हुए राज्यसभा सांसद संजय...

हजारीबाग में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

रांची । झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की वारदात पर सोमवार को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए...

admin

Read Previous

टैरिफ से अमेरिकी अर्थव्यवस्था में ‘खरबों डॉलर’ आए : डोनाल्ड ट्रंप

Read Next

यमुना में बढ़ सकता है जलस्तर, डूब क्षेत्र में रहने वाले लोग और पशु सुरक्षित स्थानों पर पहुंचें : जिलाधिकारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com