बंगाल में घुसपैठिए के सहारे ममता बनर्जी सत्ता में वापसी नहीं करेंगी: रोहन गुप्ता

अहमदाबाद । भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घुसपैठियों के सहारे सत्ता में वापसी नहीं कर पाएंगी।

भाजपा नेता का यह बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बंगाल में जहां भी जाते हैं, पूरे बंगाल की जनता घुसपैठियों से त्रस्त है। क्या कोई ऐसी राज्य सरकार हो सकती है जो अपने राज्य को घुसपैठियों की पनाहगाह बना रही हो? यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कितना बड़ा खतरा है। बंगाल की मुख्यमंत्री को चुनाव के दौरान इसका जवाब देना चाहिए। घुसपैठ रोकने के लिए उनकी क्या योजना है?

गृह मंत्री शाह के बयान पर अहमदाबाद में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ बहुत गंभीर सवाल उठाया है। अगर कोई राज्य सरकार संवैधानिक मुद्दों पर भी वोट-बैंक की राजनीति को प्राथमिकता देती है, तो मेरा मानना है कि पश्चिम बंगाल के लोग ऐसी राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री ने सही सवाल पूछा है। केंद्र सरकार अगर फेंसिंग जगह मांगती है तो जमीन नहीं दे सकते, तो जवाब दीजिए। तुष्टीकरण की राजनीति आपके लिए इतनी महत्वपूर्ण है कि आपकी मंशा साफ है-घुसपैठियों की मदद से सरकार बनाने की साजिश है, जिसे पूरा नहीं होने दिया जाएगा।

पश्चिम बंगाल में एक स्पेशल ऑब्ज़र्वर की गाड़ी पर हुए हमले पर रोहन गुप्ता ने कहा कि जो लोग संविधान की बात करते हैं लेकिन धमकी देकर राजनीति करते हैं, वे असल में लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमला कर रहे हैं। इसे कैसे सही ठहराया जा सकता है? एसआईआर प्रक्रिया पूरे देश में चल रही है और एक के बाद एक राज्य में हो रही है। आप राजनीतिक रूप से इसका विरोध करने के लिए पूरी तरह आज़ाद हैं, लेकिन बल प्रयोग करके लोकतांत्रिक प्रक्रिया का विरोध नहीं कर सकते। इस प्रकार की मानसिकता को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करें, लेकिन इस तरह की दादागिरी की राजनीति देश में नहीं चलेगी।

असम में बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर कहा कि असम में गृह मंत्री अमित शाह ने सही बात कही है। सबसे पहले देश है, तुष्टीकरण की राजनीति से पहले देश है। बॉर्डर स्टेट में भाजपा को मौका देना ही पड़ेगा। हम घुसपैठियों को अंदर नहीं आने दे सकते, चुनावों को प्रभावित नहीं होने दे सकते। असम और बंगाल में भाजपा को मौका देने से घुसपैठियों का मुद्दा हल हो जाएगा।

नए साल को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी के बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि मुझे लगता है कि मौलवी काफी दिनों से बयानबाजी करके महत्व बचाए हुए हैं। शरिया और संविधान में अंतर है। इंडी गठबंधन के नेता इसका विरोध नहीं कर रहे हैं। तुष्टीकरण की राजनीति इतनी हावी हो गई है कि वे इसका विरोध दर्ज नहीं करा रहे हैं।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

त्रिपुरा छात्र हत्या मामला: गौरव गोगोई ने कहा, ‘निजी होनी चाहिए थी पीड़ित पिता और सीएम की बातचीत’

Read Next

एआई के नए युग में भारत, इंडियाएआई मिशन के लिए 10,300 करोड़ रुपए का बजट, 38,000 जीपीयू तैनात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com