‘पहलगाम आतंकी हमले’ को कांग्रेस के राशिद अल्वी ने बताया ‘बंटवारे का नतीजा’

नई दिल्ली । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने रविवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने देश की आजादी, बंटवारे, पाकिस्तान, सिंधु जल समझौता, आरएसएस प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बयानों को लेकर स्पष्ट और तीखे शब्दों में अपने विचार प्रकट किए।

मणिशंकर अय्यर के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राशिद अल्वी ने कहा कि यह बात बिल्कुल सही है कि बंटवारा गलत हुआ था और भारत आज तक उसके नतीजे भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि अगर बंटवारा न हुआ होता तो शायद पहलगाम जैसी आतंकी घटनाएं और उससे पहले की तमाम वारदातें न होतीं और लाखों लोगों की ज़िंदगी बचाई जा सकती थी। जब उनसे पूछा गया कि बंटवारे के लिए वह किसे दोषी मानते हैं, तो उन्होंने कहा कि यह आज के समय में उचित नहीं है कि हम अपने पूर्वजों की गलतियों को ढूंढें।

उन्होंने कहा कि भारत का बंटवारा होना तय था और हो गया। मौलाना आजाद ने पहले ही चेतावनी दी थी कि धर्म के आधार पर कोई भी देश जिंदा नहीं रह सकता। कोई भी राष्ट्र अपनी तहजीब, संस्कृति, भाषा और भाईचारे के आधार पर ही टिकता है। पाकिस्तान धर्म के आधार पर बना और बाद में खुद ही टूट गया।

अनुराग ठाकुर के सिंधु जल संधि पर दिए गए बयान पर टिप्पणी करते हुए अल्वी ने कहा कि अगर भारत सरकार ने यह संधि तोड़ी है, तो पाकिस्तान को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि कई साल पहले जब वह नेपाल में एक कॉन्फ्रेंस में गए थे, तब पाकिस्तान के दो सांसद, जो बलूचिस्तान और सरहद के थे, ने उनसे कहा कि यदि भारत सिंधु जल संधि को खत्म कर देगा, तो पाकिस्तान तबाह हो जाएगा। शायद वे सांसद खुद पाकिस्तान सरकार के विरोध में थे, इसलिए बार-बार इस पर जोर दे रहे थे।

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री के भारत पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए अल्वी ने कहा कि भविष्य नहीं बल्कि इतिहास ही सच्चाई को उजागर करता है। 1965 के युद्ध का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अगर उस समय सीजफायर नहीं होता तो भारतीय सेना लाहौर पर कब्जा कर चुकी होती। उन्होंने याद दिलाया कि दोनों युद्धों में खून बहा था और पाकिस्तान के नेताओं ने अपनी आंखों से यह देखा था। ऐसे में उन्हें खून और तूफान की बातें नहीं करनी चाहिए।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि इस समय वह उनके बयानों का प्रतिवाद नहीं करना चाहते। लेकिन, सरकार को सिर्फ भाषणों से आगे बढ़ते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। आरएसएस प्रमुख को अपने बयानों पर टिके रहना चाहिए और यदि कोई उनका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाने चाहिए, चाहे वह देश में हो या विदेश में।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर जवाब देते हुए अल्वी ने कहा कि आज कोई नया भारत नहीं बना है, यह वही भारत है जो 1947 में आजाद हुआ था। भारत ने 1965 और 1971 में भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था और यह पहली बार नहीं है जब ऐसा किया गया हो।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बयानों पर टिप्पणी करते हुए राशिद अल्वी ने कहा कि पाकिस्तान पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता। वह अपने बयानों से केवल खुद को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाक-साफ दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मुंबई हमले का हवाला देते हुए कहा कि तब भी पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसका कोई हाथ नहीं है, लेकिन समय ने सब कुछ उजागर कर दिया। पाकिस्तान की यह आदत हो गई है कि वह हर आतंकवादी हमले से पल्ला झाड़ लेता है, इसलिए उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

admin

Read Previous

पाकिस्तानी नागरिकों के लापता होने की खबर झूठी: मुख्यमंत्री फडणवीस

Read Next

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर बिना उकसावे के फायरिंग की, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com