दिल्ली में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर बवाल, ‘आप’ का भाजपा पर ‘शिक्षा माफिया’ से गठजोड़ का आरोप

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर निजी स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि को लेकर सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली सरकार पर “मध्यम वर्गीय परिवारों को लूटने” का आरोप लगाया है।

‘आप’ के नेता सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 1 अप्रैल 2025 से दिल्ली के अधिकांश निजी स्कूलों ने मनमाने ढंग से फीस बढ़ा दी है, जिससे अभिभावकों में भारी रोष है। प्रदर्शनकारी अभिभावकों की आवाज सुनने की बजाय सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में जब आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब निजी स्कूलों की फीस पर नियंत्रण लगाया गया था। लेकिन अब, भाजपा के शासन में शिक्षा माफिया को खुली छूट दे दी गई है। उन्होंने दावा किया कि फीस बढ़ाने की मांग को लेकर “एक्शन कमेटी ऑफ यूनाइटेड रिकॉग्नाइज्ड प्राइवेट स्कूल्स” नामक संस्था ने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की थीं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस संस्था के अध्यक्ष भरत अरोड़ा भाजपा की दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं और पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रमुख भी हैं। यही नहीं, चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए भी प्रचार किया था। ‘आप’ प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और निजी स्कूलों के बीच सीधा गठजोड़ है।

उन्होंने कहा, “जो व्यक्ति सीएम रेखा गुप्ता का प्रचार करता है, वही अब फीस बढ़ाने वाली संस्था का अध्यक्ष है। इससे साफ है कि सरकार ने निजी स्कूलों को फीस बढ़ाने की खुली छूट दे दी है।”

आम आदमी पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूलों के ऑडिट की जिम्मेदारी कैग या किसी योग्य ऑडिटर को देने की बजाय भाजपा सरकार ने इसे एसडीएम के हवाले कर दिया। ‘आप’ नेताओं का कहना है कि यह केवल दिखावे की कार्रवाई है, जिसे अदालत में चुनौती देकर निजी स्कूल फिर से मनमानी करेंगे।

‘आप’ ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मांग की है कि वह तुरंत फीस वृद्धि को रद्द करने का आदेश जारी करें। अगर ऐसा नहीं किया गया तो यह साबित हो जाएगा कि वह भी इस ‘शिक्षा माफिया’ गठजोड़ में शामिल हैं। दिल्ली में मध्यम वर्ग पर बढ़ते बोझ और निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अब जनता सड़कों पर है। ‘आप’ ने इसे लोकतंत्र और शिक्षा के अधिकार पर हमला करार दिया है।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिका का बड़ा एक्शन, 22 हवाई हमले किए

Read Next

‘रेड-2’ का ट्रेलर आउट, ‘दादा भाई’ के नाम वारंट लेकर पहुंचे ‘अमय पटनायक’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com