आतंकवाद के खिलाफ कुवैत ने भारत के साथ दिखाई एकजुटता : बैजयंत पांडा

कुवैत सिटी । भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा के नेतृत्व वाला भारतीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कुवैत के उपप्रधानमंत्री शेरिदा अब्दुल्ला साद अल मौशारजी से मिला और सीमा पार से हो रहे आतंकवाद पर भारत की हालिया कार्रवाई से अवगत कराया। दोनों देशों ने आतंकवाद पर अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई।

बैजयंत पांडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “भारत और कुवैत आतंकवाद के खिलाफ अपनी साझा प्रतिबद्धता में एकजुट हैं। अपने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सहयोगियों के साथ, हमने उप-प्रधानमंत्री शेरिदा अब्दुल्ला साद अल मौशारजी और कैबिनेट मामलों के राज्य मंत्री से मुलाकात की, ताकि उन्हें सीमा पार आतंकवाद से निपटने के लिए भारत की हालिया कार्रवाई के बारे में जानकारी दी जा सके और हमारे संयुक्त जीरो टॉलरेंस के दृष्टिकोण की पुष्टि की जा सके।”

कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने अपने पोस्ट में बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय दूतावास में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

पश्चिम एशियाई देश बहरीन की सफल यात्रा के बाद, पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आज दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचा। यह यात्रा पाकिस्तान प्रायोजित सीमापार आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई को उजागर करने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान का हिस्सा है।

पांडा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, फांगनोन कोन्याक, रेखा शर्मा, सतनाम सिंह संधू, एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद और पूर्व भारतीय राजनयिक हर्ष वर्धन श्रृंगला शामिल हैं।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल जब कुवैत पहुंचा तो वहां भारतीय राजदूत आदर्श स्वैका ने हवाई अड्डे पर उसका स्वागत किया।

प्रतिनिधिमंडल कुवैत यात्रा के दौरान सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ नागरिक समाज के प्रमुख सदस्यों, प्रभावशाली व्यक्तियों, थिंक टैंकों, मीडिया पेशेवरों और भारतीय प्रवासियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेगा।

इससे पहले, बहरीन यात्रा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने बहरीन समाज के कई वर्गों से बातचीत की और उन्हें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के महत्व के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने भारतीय प्रवासियों से भी बातचीत की और आतंकवाद के खिलाफ भारत के एकजुट और अडिग रुख से अवगत कराया।

–आईएएनएस

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

admin

Read Previous

दिल्ली में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में मिले 99 नए केस; अन्य राज्यों ने भी बढ़ाई चिंता

Read Next

कतर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति का किया समर्थन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com