हमें मस्जिद से नहीं, इसके नाम से आपत्ति है : सुकांत मजूमदार

नई दिल्ली । केंद्रीय राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार ने शनिवार को टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर की तरफ से ‘बाबरी मस्जिद’ बनाने के ऐलान पर प्रतिक्रिया दी।

सुकांत मजूमदार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हमें मस्जिद बनाने से कोई आपत्ति नहीं है। हमें आपत्ति इसके नाम से है। भाजपा इसका विरोध करेगी, पुरजोर तरीके से विरोध करेगी। यह सबकुछ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से खेला जा रहा एक ऐसा खेल है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने सवाल किया कि अगर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चाहतीं तो क्या हुमायूं कबीर को दो दिन के लिए जेल में नहीं डाल सकती थीं? पश्चिम बंगाल में जब भाजपा का कहीं पर कोई रैली या कार्यक्रम होता है, तो ममता बनर्जी की पुलिस उस कार्यक्रम में विघ्न डालती है। लेकिन, आज इनकी इतनी हिम्मत नहीं हुई कि कोई कार्रवाई कर सकें।

उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल की पुलिस हुमायूं कबीर की पूरी मदद कर रही है, जबकि उसे टीएमसी की तरफ से निलंबित किया जा चुका है। यह साफ जाहिर होता है कि सरकार की तरफ से पुलिसकर्मियों को निर्देश मिला होगा कि वे हुमायूं कबीर की मदद करें। प्रदेश की जनता सबकुछ समझ रही है। आप लोग इसे छुपा नहीं पाओगे।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री यह सबकुछ राजनीतिक लाभ अर्जित करने के मकसद से कर रही हैं। टीएमसी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने की कोशिश में जुटी है, जो मैं समझता हूं कि बिल्कुल भी उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हिंदुओं को फिर से मूर्ख बनाने की कोशिश कर रही हैं। वो लोगों के बीच खुद की छवि ‘हिंदू हितैषी’ के रूप में दिखाने की कोशिश कर रही हैं। लोगों के बीच में एक ऐसा संदेश स्थापित करने की कोशिश कर रही हैं, जिससे लोगों को लगे कि वो हिंदुओं का हित चाहती हैं। मुख्यमंत्री ना हिंदुओं की हैं और ना ही मुस्लिमों की। वो सिर्फ अपने परिवार के हित के बारे में सोचती हैं कि कैसे उनका भला किया जा सके। लेकिन, आज ममता बनर्जी का कोई भी दांव प्रदेश की राजनीति में सफल होने वाला नहीं है।

–आईएएनएस

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

निशांत कुमार के जदयू ज्वाइन करने पर गिरिराज सिंह बोले, नए युग की नई शुरुआत

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय में विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज...

सोशल मीडिया पर गलत प्रचार को रोकने के लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा: सीएम रेवंत रेड्डी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार सोशल मीडिया को विनियमित करने के लिए एक कानून लाने की योजना बना रही है।...

ईरानी नौसेना के जहाज को कोच्चि में डॉकिंग की अनुमति इंसानियत के आधार पर दी: एस. जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच कोच्चि में ईरानी नौसेना के जहाज को डॉक करने की...

admin

Read Previous

इंडिगो की उड़ानें रद्द होने पर यात्रियों में भारी नाराजगी, कहा- यह ‘इडियट गो’ है

Read Next

टीएमसी ने कोलकाता में मनाया एकता दिवस, विपक्ष पर लगाया धार्मिक कट्टरता फैलाने का आरोप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com