सेना का अपमान कांग्रेस की फितरत, भारत आंतकवाद का करेगा सफाया : राकेश त्रिपाठी

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने शनिवार को कांग्रेस पर सेना और देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रवैया अब “भाजपा विरोध” से आगे बढ़कर “भारत विरोध” तक पहुंच गया है।

राकेश त्रिपाठी ने कांग्रेस पर सेना की शहादत पर सवाल उठाने और सेना को अपमानित करने के आरोप लगाए। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस को इसकी सियासी कीमत चुकानी पड़ेगी।

कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा, “कांग्रेस बार-बार सेना का अपमान करती है। चाहे वह शहीदों की शहादत पर सवाल उठाना हो या सेना अध्यक्ष को गुंडा कहने का दुस्साहस, यह उनकी पुरानी फितरत है। इस तरह के बयान न केवल सेना का मनोबल तोड़ते हैं, बल्कि पाकिस्तान जैसे देशों को भी फायदा पहुंचाते हैं। कांग्रेस को देश की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और ऐसी सियासत से बचना चाहिए। ऐसे बयान देश की एकता और संप्रभुता को कमजोर करते हैं।”

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के साथ धक्का-मुक्की और उनके सिर से पगड़ी गिराने के मामले पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने स्वयं कहा कि उसकी टिकैत से कोई व्यक्तिगत नाराजगी नहीं थी और यह घटना अनजाने में हुई। कुछ राजनीतिक दल इस घटना को गलत तरीके से प्रचारित कर रहे हैं, जो देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। देश की भावनाओं को समझना चाहिए और कोई भी ऐसा बयान नहीं देना चाहिए जिससे कहीं न कहीं पाकिस्तान को मदद मिलती हो।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की ओर से सिंधु जल संधि को लेकर दी गई धमकी पर त्रिपाठी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा, “भारत एक संप्रभु राष्ट्र है और ऐसी गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं। पाकिस्तान की बौखलाहट स्वाभाविक है, क्योंकि भारत ने उसकी आतंकी गतिविधियों को कुचलने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। पाकिस्तान ने अपनी धरती का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए किया है और भारत आतंक को खत्म करने के लिए किसी भी हद तक जाएगा। पाकिस्तान को समझ लेना चाहिए कि जो गरजते हैं, वे बरसते नहीं। भारत की कार्रवाई से उनकी नींद उड़ी हुई है। आतंक को नेस्तनाबूत करने के लिए, कुचल देने के लिए भारत हर प्रकार के प्रभावी कठोर कदम उठाएगा और इसके लिए हमें पहले से कोई घोषणा करने की आवश्यकता नहीं है। इसका खामियाजा पाकिस्तान को तो भुगतना ही पड़ेगा।”

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

admin

Read Previous

सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग कर पाकिस्तान की भाषा बोल रही कांग्रेस : रविंदर रैना

Read Next

‘देवी’ बसों में करोड़ों का घोटाला, आप नेता का दिल्ली सरकार पर ‘मेक इन इंडिया’ शर्तों के उल्लंघन का आरोप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com