रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव पर लगाया राजद को बर्बाद करने का आरोप, दी खुली चुनौती

पटना । रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष और अपने भाई तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर पार्टी को बर्बाद करने का आरोप लगाया और चुनौती देते हुए कहा कि वे खुले मंच पर सवालों का सामना करने की हिम्मत जुटाएं।

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “लालू जी और पार्टी के लिए किसने क्या किया, ये तो लोकसभा और हालिया संपन्न विधानसभा के चुनावी नतीजों व पार्टी की वर्तमान स्थिति से ही साफ है। जिसे जिम्मेदारी सौंपी गई, उसने (तेजस्वी यादव), उसके आयातित गुरु (संजय यादव) और उस गुरु के गुर्गों ने लालू जी और पार्टी के प्रति समर्पित हर एक लालूवादी के दशकों के संघर्ष व प्रयासों को धो-पोंछकर पार्टी को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया।”

रोहिणी आचार्य ने कहा, “सवाल पहले भी उठे थे, आज भी सवाल उठ रहे हैं और आगे भी उठेंगे। अगर नैतिक साहस है, तो खुले मंच पर सवालों का सामना करने की हिम्मत जुटानी चाहिए। ज्ञान कौन दे रहा और ज्ञान देने की बात कर सच्चाई से मुंह कौन चुरा रहा है, ये साफ हो जाएगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि आज पार्टी के हर एक सच्चे कार्यकर्ता, समर्थक और हितैषी का सवाल है। जिन लोगों (तेजस्वी यादव) को लालू प्रसाद यादव को नजरअंदाज कर एक तरीके से सर्वेसर्वा बना दिया गया, उन लोगों ने पार्टी के लिए क्या किया?

रोहिणी आचार्य ने सवाल पूछा, “समीक्षा के नाम पर किए गए दिखावे पर क्या कार्रवाई की गई? समीक्षा रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई और समीक्षा रिपोर्ट में जिन लोगों पर सवाल उठे, उन पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?”

इससे पहले भी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा था। रविवार को एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “सियासत के शिखर पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप। ठकुरसुहाती करने वालों और ‘गिरोह-ए-घुसपैठ’ को उनके हाथों की ‘कठपुतली बने शहजादे’ की ताजपोशी मुबारक।”

–आईएएनएस

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

महंगाई और परीक्षा घोटालों के खिलाफ कांग्रेस शुरू करेगी 3 महीने का राष्ट्रीय अभियान

नई दिल्ली । कांग्रेस ने देशभर में महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा घोटालों, सामाजिक असमानता और केंद्र सरकार की विदेश नीति के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया। पार्टी ने अगले तीन...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

admin

Read Previous

कमजोर वर्ग से भेदभाव को जन्मसिद्ध अधिकार मानने वालों को यूजीसी से परेशानी: चंद्रशेखर आजाद

Read Next

पाकिस्तान की जेलों से लौटे अफगानों ने बताई यातना की दास्तान, रिपोर्ट में गंभीर आरोप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com