राहुल गांधी की भूल की शुरुआत का कोई अंत नहीं: राजीव प्रताप रूडी

पटना । बिहार में महागठबंधन की बैठक को लेकर भाजपा नेता और सांसद राजीव प्रताप रूडी ने तंज कसते हुए कहा कि वे खुद घिर गए हैं, इसलिए बैठक कर रहे हैं। बिहार की राजनीति से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समाप्त हो गया है।

कांग्रेस में फूट की खबरों पर राजीव प्रताप रूडी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी किसी पार्टी के टूटने में दिलचस्पी नहीं है, लेकिन पार्टियां टूटती हैं तो वह उस पार्टी का संकट है। मुझे ऐसा लग रहा है कि कहीं बिहार की राजनीति के बाद देश में भी कांग्रेस पार्टी पर संकट न आ जाए।

‘मुसलमानों को दिक्कत हुई तो देश में जिहाद हो जाएगा,’ मौलाना मदनी के बयान पर पलटवार करते हुए राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि उन्हें कहां से लग रहा है कि बिहार के मुसलमानों को दिक्कत है? बिहार के मुसलमान बिहार और देश के हिस्से हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी ही ताकतों के खिलाफ एनडीए और भाजपा लड़ रही है।

राबड़ी देवी को आवास खाली करने की नोटिस और इस पर चल रही राजनीति पर रूडी ने कहा कि यह तो सरकारी प्रक्रिया है। हम भी दिल्ली जाते हैं, और भारत सरकार के मंत्रियों को भी आवास खाली करना पड़ता है। मकान खाली करने का आदेश व्यवस्था के अनुरूप ही है। सरकारी संपत्ति किसी की अपनी नहीं होती।

एसआईआर को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा सांसद ने कहा कि बिहार में एसआईआर शांतिपूर्वक हुआ है। चुनाव आयोग अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु समेत कई जगहों पर चुनाव होने वाले हैं, एसआईआर को लेकर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी एसआईआर को लेकर दिल्ली में रैली करने वाले हैं। बिहार में भी उन्होंने यही भूल की थी। अब यही भूल वे आने वाले तीन राज्यों के चुनाव की शुरुआत में भी करेंगे। उनकी भूल की शुरुआत का कोई अंत नहीं है।

–आईएएनएस

नीति आयोग देश की नीति-निर्माण व्यवस्था का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि नीति आयोग देश की नीति-निर्माण व्यवस्था का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा है। यह सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने,...

भाजपा नेता हत्याकांड: उम्रकैद के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी

बेंगलुरु । भाजपा नेता योगेश गौड़ा हत्याकांड में विशेष अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता और विधायक विनय कुलकर्णी ने शनिवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में...

‘जिम्मेदारी बड़ी है, लेकिन पूरी ताकत से निभाऊंगा’: डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने जानेमाने अर्थशास्त्री और पश्चिम बंगाल से बीजेपी विधायक डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने सुमन बेरी...

‘आप’ छोड़ने वाले सांसदों का नितिन नवीन ने भाजपा में किया स्वागत

नई दिल्ली । राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...

मणिपुर : उखरुल में गोलीबारी की घटनाओं में तीन की मौत, कई घायल

इंफाल । मणिपुर के उखरूल जिले में शुक्रवार को नागा और कुकी आदिवासी समुदायों के सशस्त्र समूहों के बीच अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं में कम से कम तीन लोगों की...

ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं-छात्रों की आवाज उठाना अराजकता नहीं

कोलकाता । बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए भाजपा पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि...

पंचायती राज संस्थाएं राजीव गांधी की देन: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को 'राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस' मनाया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने राजीव गांधी और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकारों द्वारा गांव...

राघव चड्ढा के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, विपक्ष ने उठाए सवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई सांसदों के साथ पार्टी...

बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा : गिरिराज सिंह

पटना । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार को हुई बंपर वोटिंग से भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। नेताओं का दावा है...

सीएम ममता को महिलाएं माफी नहीं देंगी, टीएमसी का अंत निकट: नितिन नवीन

खड़दहा । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को खड़दहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित एक रोड शो में हिस्सा लिया। नितिन नवीन के...

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

नई दिल्ली । भारत, अफ्रीकन यूनियन कमीशन के साथ मिलकर 31 मई 2026 को नई दिल्ली में चौथे इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट की मेजबानी करने जा रहा है। समिट से पहले...

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62 फीसदी मतदान, तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत वोट पड़े

कोलकाता/चेन्नई । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 62.18 प्रतिशत रहा...

admin

Read Previous

चुनाव आयोग ने दोगुनी की बीएलओ की सैलरी, ईआरओ और एईआरओ को भी मिलेगा मानदेय

Read Next

ईडी ने मनोज परमार और अन्य साथियों के खिलाफ 2.08 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com