राष्ट्रपति पुतिन के डिनर में एलओपी को नहीं बुलाने पर मनोज झा बोले- दुनिया में गलत मैसेज गया

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए रखे गए डिनर में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को नहीं बुलाने पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से संकीर्ण सोच झलकती है और दुनियाभर में गलत मैसेज गया है।

राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने शनिवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “भारत और रूस के रिश्ते दशकों पुराने हैं। जब मैं बच्चा था, तब भी दोनों देशों के बीच दोस्ती थी। समय के साथ यह रिश्ता और मजबूत हुआ है। लेकिन शुक्रवार के डिनर आयोजन के बारे में सरकार ने जो फैसला लिया, उसमें संकीर्ण सोच दिखाई। साफ तौर पर भेदभाव दिख रहा था। क्या आपको लगता है कि राष्ट्रपति पुतिन के मीडिया सलाहकारों ने यहां की खबरें नोटिस नहीं की होंगी? वे क्या मैसेज लेकर जाएंगे कि यह एक बंटा हुआ घर है?”

उन्होंने आगे कहा, “यह वह मौका था जब भारत एकता दिखा सकता था। अगर हम चुनावों के दौरान लड़ते हैं तो ठीक है, लेकिन ऐसे मौकों पर हमें सार्वभौमिकता और गरिमा दिखानी चाहिए।”

रूस के राष्ट्रपति पुतिन के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में डिनर रखा गया था। इसमें लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल नहीं थे। शुक्रवार को कांग्रेस ने दावा किया कि मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को रूसी राष्ट्रपति के सम्मान में रखे गए डिनर में आमंत्रित नहीं किया गया था।

इसी बीच, राजद के सांसद मनोज झा ने प्रभावित उड़ानों के लिए ‘इंडिगो’ की तरफ से माफी मांगे जाने पर कहा, “इंडिगो की माफी को आधी-अधूरी भी नहीं कहा जाएगा। मुझे दुख है कि उन्होंने हमारी सरकार को झुका दिया।”

मनोज झा ने कहा कि जनवरी में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था और बाकी सभी एयरलाइंस इसे मान रही थीं। लेकिन उन्होंने ‘इंडिगो’ रणनीति का इस्तेमाल करके सरकार को नोटिफिकेशन वापस लेने पर मजबूर कर दिया। यह खुद इस बात का संकेत है कि इस देश में पूंजीपतियों की ताकत इतनी बढ़ गई है कि उन्हें आम नागरिकों के साथ क्या होता है, इसकी कोई परवाह नहीं है।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

केंद्र ने इंडिगो को जारी किए निर्देश, रविवार रात 8 बजे तक रिफंड प्रॉसेस पूरा करना किया अनिवार्य

Read Next

ई-श्रम पोर्टल पर 31 करोड़ से अधिक असंगठित कामगार और 5 लाख से अधिक गिग वर्कर्स किए जा चुके रजिस्टर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com