महागठबंधन सरकार बिहार को 20 वर्षों की लाचार व्यवस्था से मुक्ति दिलाएगी : मल्लिकार्जुन खड़गे

नई दिल्ली । बिहार के दूसरे चरण में 122 विधानसभा सीटों के लिए 11 नवंबर को वोटिंग है। इसके लिए चुनावी दलों का प्रचार-प्रसार खत्म हो गया। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने का दावा किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “महागठबंधन सरकार बिहार को 20 वर्षों की लाचार व्यवस्था से मुक्ति दिलाएगी। अब पलायन रुकेगा, युवाओं के भविष्य से अंधेरा छटेगा और हर घर में नौकरी से उनका कल संवरेगा!”

उन्होंने लिखा, “अब अन्याय का अंत करेंगे, सामाजिक न्याय से बिहार को बदलेंगे, दलित, महादलित, आदिवासी, पिछड़े, अति-पिछड़े, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों व अल्पसंख्यकों को उनके अधिकार मिलेंगे! महिला, किसान, युवा, समाज के हर वर्ग का आर्थिक उत्थान होगा, राज्य की तस्वीर बदलने के लिए, बिहार की जनता प्रस्थान कर चुकी है!”

खड़गे ने बिहार के गौरव को लौटाने की बात कही और कहा कि ऐसा संभव करने की गारंटी है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने एक फोटो भी शेयर किया, जिसमें महागठबंधन के चुनावी वादों को बताया गया है। इनमें 200 यूनिट फ्री बिजली, गैस सिलेंडर के लिए 500 रुपए, महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए, हर परिवार में एक सरकारी नौकरी, सहारा में फंसे पैसों को दिलाने के लिए एसआईटी का गठन और जीविका दीदियों को 30,000 रुपए की सैलरी देने का वादा है।

इसके अलावा महिलाओं को फ्री बस सेवा, दिव्यांगों को 3,000 रुपए की पेंशन, वृद्धजनों को 1,500 की पेंशन और 25 लाख रुपए तक के फ्री इलाज का भी वादा किया गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज के लिए 6 नवंबर को वोटिंग हुई। पहले चरण में बिहार की 121 सीटों के लिए वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 6 नवंबर को हुए पहले चरण में करीब 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें समस्तीपुर में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 71.74 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, राजधानी पटना में सबसे कम 59.02 प्रतिशत मतदान हुआ।

विपक्षी महागठबंधन के नेता जहां एक ज्यादा वोटिंग प्रतिशत को सत्ता परिवर्तन का संकेत बता रहे हैं, वहीं सत्ताधारी एनडीए के नेता इसे नीतीश कुमार की मजबूती से वापसी का संकेत मान रहे हैं।

–आईएएनएस

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

थिंपू । पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण...

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था हमेशा से बड़ी समस्या रही : दिलीप घोष

खड़गपुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।...

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

इजरायल का दावा ‘बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर की मौत’

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह के बड़े कमांडर यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार दिया है। आईडीएफ ने बुधवार को बताया कि हमला...

‘इस्लामाबाद पीस प्रोसेस’ में भारत के शामिल होने की खबर फर्जी: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों का सख्ती से खंडन किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि भारत ने तथाकथित “इस्लामाबाद पीस प्रोसेस” में पर्यवेक्षक...

नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर देना चाहिए : वारिस पठान

मुंबई । लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद पर दिए बयान पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर...

रामकृपाल यादव ने शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग

पटना । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव शामिल हुए।...

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़ शुरू, दो आतंकियों के घिरे होने की खबर

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार शाम को छिपे हुए आतंकवादियों के साथ उस वक्त मुठभेड़ शुरू हो गई, जब संयुक्त सुरक्षा बलों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के...

केरल चुनाव: भाजपा प्रमुख नितिन नवीन ने एलडीएफ और यूडीएफ को ‘मैच फिक्सर’ बताया, राज्य का विकास न करने का लगाया आरोप

कोल्लम । आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को केरल के करुणागप्पल्ली में एक रोड शो में हिस्‍सा लिया। इस...

admin

Read Previous

बेंगलुरु जेल वीडियो विवाद: भाजपा नेताओं ने सीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

Read Next

गाजा संघर्ष पर मिस्र और कतर का साझा संकल्प, सीजफायर को स्थायी बनाने की कोशिशें तेज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com