बेंगलुरु में बुलडोजर कार्रवाई पर शहाबुद्दीन रजवी का कर्नाटक सरकार से सवाल, आप मुसलमान हितैषी कैसे हैं?

बरेली । ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमले को भारत के लिए चिंता का विषय बताया है।

उन्होंने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि वहां की कट्टरपंथी ताकतें भारत के खिलाफ साजिश रच रही हैं, लेकिन हम इस साजिश को किसी भी हाल में धरातल पर नहीं उतरने देंगे।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के संदर्भ में भारत सरकार की तरफ से जो भी कदम उठाया जाएगा, उसका समर्थन भारत का मुसलमान खुलकर करेगा।

उन्होंने मांग की कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को हर हाल में रोका जाए। इस तरह के हमलों को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। हम बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमले की कठोर शब्दों में निंदा की जाए।

इसके अलावा, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया, जिसकी ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने निंदा की।

उन्होंने दावा किया कि इस कॉलोनी में 400 से ज्यादा मुस्लिम समुदाय के लोग थे। जिनके घर उजाड़ दिए गए। कर्नाटक की सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के नक्शेकदम पर चल रही है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उस कॉलोनी में बुलडोजर चलाने की जगह दूसरे विकल्प भी हो सकते थे। अगर सरकार चाहती, तो इन कॉलोनी में रहने वाले लोगों को दूसरे जगह में रहने के लिए कोई जगह दे सकती थी। लेकिन, अफसोस सरकार ने इस दिशा में किसी भी प्रकार का कोई कदम नहीं उठाया। इसके विपरीत, इन लोगों ने बेंगलुरु की इस कॉलोनी को उजाड़ना जरूरी समझा।

मौलाना ने कहा कि उस कॉलोनी में रहने वाले लोग रो रहे हैं, बिलख रहे हैं। लेकिन, अफसोस उनके दर्द को समझने वाला कोई नहीं है। कोई भी उनकी आह सुनने को तैयार नहीं हो रहा है। कर्नाटक के मौजूदा सरकार को चाहिए कि वो वहां के लोगों के दुख और दर्द को समझे और उसे दूर करने की दिशा में काम करे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक की यह सरकार दावा करती है कि हम मुस्लिमों के हितैषी हैं। आप किस तरह के हितैषी हैं, ये समझ नहीं आ रहा है। क्या जिस तरह से आप लोगों ने कॉलोनी को उजाड़ दिया, क्या उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आप मुस्लिमों के हितैषी हैं, आपका रवैया उस नारे से बिल्कुल भी मेल खाता हुआ नजर नहीं आ रहा है, जिसमें आप यह कह रहे हैं कि हम मुस्लिमों के हितैषी हैं।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक की सरकार मुस्लिम समुदाय के लोगों से झूठ बोल रही है और वो यह झूठ राजनीतिक लाभ अर्जित करने के मकसद से बोल रही है। लेकिन, कर्नाटक का मुसलमान इस सरकार के रवैये को अच्छे से देख रही है।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

वैष्णवी शर्मा : चंबल से निकलीं अंडर 19 विश्व कप विजेता, जिन्होंने सीनियर टीम में मौका मिलते ही जमाई धाक

Read Next

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर मनोचिकित्सक से इलाज करवाएं : प्रवीण खंडेलवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com