बिहार चुनाव परिणाम: राजद ने की समीक्षा बैठक, नेताओं ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई।

बैठक में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सभी नव निर्वाचित विधायक और हारे हुए उम्मीदवार शामिल हुए।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी अभी भी एनडीए की व्यापक जीत को पूरी तरह स्वीकार नहीं कर पाई है और कानूनी रास्ते से परिणामों को चुनौती देने की संभावना तलाश रही है।

परबत्ता के पूर्व विधायक संजीव कुमार ने बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने दावा किया कि नतीजा वाकई चौंकाने वाला है। किसी तरह की हेराफेरी के बिना यह असंभव है।

उन्होंने एनडीए की जीत को पूरी तरह से विकास कार्यों की वजह से होने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि लोग कह रहे हैं कि यह नीतीश कुमार के विकास की जीत है। वह (नीतीश कुमार) तो पिछले कई सालों से विकास कर रहे थे, फिर भी उन्हें इतनी बड़ी जीत कभी नहीं मिली। मैंने भी अपने इलाके में खूब विकास करवाया, फिर भी हार गया।

उन्होंने साफ कहा कि ये जीत सिर्फ विकास की नहीं है। ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही 65 सीटों की लिस्ट तैयार कर ली गई थी। मेरी सीट भी उस लिस्ट में थी। वो लिस्ट एक अफसर के पास थी, मैंने खुद अपनी आंखों से देखी है। इन 65 सीटों को निशाना बनाया गया।

उन्होंने सवाल उठाया कि कई जगहों पर आरजेडी के उम्मीदवार बहुत कम वोटों से क्यों हारे। राजद के 25 विजयी विधायकों में से कई के 50,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से जीतने की उम्मीद थी, लेकिन वे सिर्फ 10,000-11,000 वोटों से ही जीत पाए।

उन्होंने आगे कहा कि राजद का कुल वोट शेयर साफ दर्शाता है कि अंतिम सीटों की गिनती के बावजूद पार्टी को व्यापक समर्थन हासिल था।

मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने भी इसी तरह के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ईवीएम में धोखाधड़ी हुई है और हमें इसके खिलाफ लड़ना होगा। उन्होंने दावा किया कि पोस्टल बैलेट की गिनती के दौरान राजद उम्मीदवार आगे चल रहे थे, लेकिन ईवीएम की गिनती शुरू होते ही स्थिति उलट गई।

उन्होंने आगे कहा कि हम बैलेट पेपर की वजह से जीते, हम ईवीएम की वजह से हारे। हम स्थिति का विश्लेषण कर रहे हैं और हमारे लिए कानूनी विकल्प खुले हैं। ऐसा नतीजा चौंकाने वाला है।

लालगंज से राजद उम्मीदवार शिवानी शुक्ला ने भी अपने निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों पर चिंता जताई। उन्होंने एक निर्दलीय उम्मीदवार को कथित तौर पर एक भी वोट न मिलने का उदाहरण दिया और इसे बेहद चिंताजनक बताया और कहा कि सवाल उठेंगे ही।

राजद नेतृत्व आने वाले दिनों में अपने अगले कदम को अंतिम रूप देने के लिए फिर से बैठक करेगा, जिसमें चुनाव आयोग या अदालत का दरवाजा खटखटाने की संभावना भी शामिल है।

–आईएएनएस

पीएम मोदी ने कतर, ओमान और कुवैत के नेताओं से की बात, भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंतित

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख...

मिडिल ईस्ट के मुश्‍क‍िल हालातों में फंसे लोगों के ल‍िए राहत, इंडिगो ने शुरू कीं उड़ानें

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट और फारस की खाड़ी में बदलते हालात को देखते हुए इंड‍िगो एयरलाइन ने वहां फंसे लोगों को निकालने के ल‍िए अपनी सेवाएं शुरू कर दी...

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर...

खामेनेईकी मौत के बाद भारत में हाईअलर्ट, कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

नई दिल्ली । मध्य पूर्व के हालात को देखते हुए भारत में हाईअलर्ट जारी किया गया है। गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी राज्यों को संदिग्ध लोगों पर नजर...

पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस और बहरीन के किंग से की बात, हमलों की कड़ी निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण टेलीफोन वार्ताएं कीं। उन्होंने बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन...

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी के ल‍िए नहीं चाहिए विशेष परमिशन : सईद रेजा मोतलाग

मुंबई । अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों और सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के मौजूदा हालात गंभीर बने हुए हैं। ऐसे में वहां फंसे...

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पीएम मोदी ने बहरीन के किंग से बात की, हमलों की निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा से फोन पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने बहरीन पर हुए हालिया हमलों की...

ईरान से संघर्ष के बीच अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

वाशिंगटन । ईरान में सैन्य अभियानों के बाद अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में सुरक्षा जोखिमों और संभावित...

खामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर में तनाव, प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग

श्रीनगर । ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में तनावपूर्ण हालात बन चुके हैं। सोमवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग खामेनेई...

स्ट्रेटेजिक एयर कॉरिडोर बंद होने से विमान सेवाएं बाधित, दुनिया भर में सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते मिलिट्री तनाव के कारण वेस्ट एशिया में बड़े पैमाने पर एयरस्पेस बंद होने से ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री पर भारी दबाव...

तेलंगाना : सीएम रेड्डी ने खाड़ी में रहने वाले तेलुगु लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने ईरान और दूसरे खाड़ी देशों में रहने वाले सभी तेलुगु लोगों को इलाके में चल रहे संघर्ष की खबरों के मद्देनजर...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

admin

Read Previous

बिहार: राजद की समीक्षा बैठक में तेजस्वी यादव को चुना गया विधायक दल का नेता, हार पर हुई चर्चा

Read Next

शेख हसीना को मौत की सजा मिलने के बाद बांग्लादेश में तनाव, अंतरिम सरकार ने की शांति की अपील

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com