बांग्लादेश चुनाव: बीएनपी की बढ़त के बावजूद जमात का समर्थन क्यों कर रहे हैं चीन और पाकिस्तान?

नई दिल्ली । बांग्लादेश में आम चुनाव अब केवल एक महीने दूर हैं और मौजूदा ओपिनियन पोल्स के मुताबिक तारीक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की जीत लगभग तय मानी जा रही है। इसके बावजूद चीन और पाकिस्तान का झुकाव जमात-ए-इस्लामी की ओर बना हुआ है, जिसे लेकर क्षेत्रीय राजनीति में कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

चीन और पाकिस्तान दोनों ही इस बात से वाकिफ हैं कि चुनावों में बीएनपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है, जबकि जमात-ए-इस्लामी दूसरे स्थान पर रहकर विपक्ष की भूमिका निभाएगी। इसके बावजूद दोनों देश जमात के साथ लगातार संपर्क और संवाद बनाए हुए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, चीन और पाकिस्तान जमात को भारत के प्रभाव के खिलाफ एक महत्वपूर्ण संतुलनकारी शक्ति के तौर पर देखते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी अधिकारी विभिन्न स्तरों पर जमात के नेताओं के संपर्क में हैं। वहीं भारतीय एजेंसियां उस बैठक पर करीबी नजर बनाए हुए हैं, जिसमें बांग्लादेश में चीन के राजदूत याओ वेन ने जमात-ए-इस्लामी के अमीर शफीकुर रहमान से मुलाकात की थी।

बांग्लादेश मामलों के जानकारों का कहना है कि चीन अच्छी तरह समझता है कि सत्ता में न आने के बावजूद जमात की राजनीतिक और सामाजिक प्रासंगिकता बनी रहेगी। पार्टी के पास मजबूत कैडर, व्यापक संगठनात्मक ढांचा और कई संस्थानों में प्रभाव है। जमात के पास सड़कों पर बड़ी संख्या में लोगों को उतारने की क्षमता भी है, जिसका इस्तेमाल भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा सकता है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब भारत बीएनपी नेतृत्व के साथ रिश्तों को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बीएनपी संस्थापक खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शिरकत की थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शोक संदेश सौंपा था। अधिकारियों का कहना है कि भारत और बीएनपी के बीच रिश्तों में यह संभावित सुधार चीन और पाकिस्तान को रास नहीं आ रहा।

सूत्रों के अनुसार, दोनों देश चुनाव के बाद भी जमात के जरिए विरोध-प्रदर्शन और राजनीतिक अस्थिरता को बढ़ावा देने की रणनीति अपना सकते हैं। भारत के लिए एक अस्थिर बांग्लादेश गंभीर चुनौती बन सकता है, खासकर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा हालात के लिहाज से। इससे घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों का खतरा बढ़ सकता है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा।

खुफिया एजेंसियों का मानना है कि जब भी भारत बांग्लादेश में निवेश करेगा या द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश करेगा, तब जमात को अशांति फैलाने के लिए आगे किया जा सकता है। जमात का छात्र संगठनों पर प्रभाव, साथ ही सेना और पुलिस में उसके समर्थकों की मौजूदगी, भारत-विरोधी ताकतों के लिए मददगार साबित हो सकती है।

चीन और पाकिस्तान दोनों ने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) के तहत बांग्लादेश में बड़े निवेश किए हैं। ऐसे में बीजिंग चाहता है कि किसी भी तरह की हिंसा उसके आर्थिक हितों को नुकसान न पहुंचाए। सूत्रों के मुताबिक, जमात ने आश्वासन दिया है कि संभावित हिंसा उनके निवेशों को प्रभावित नहीं करेगी।

अधिकारियों का यह भी कहना है कि जमात उन सभी ताकतों के साथ खड़ी रहने को तैयार है जो भारत के हितों के खिलाफ काम करती हैं। जमात नेतृत्व से मुलाकात कर चीन और पाकिस्तान और बीएनपी को भी यह संदेश देना चाहते हैं कि यदि उन्होंने उनकी लाइन से हटकर नीति अपनाई, तो देश में अस्थिरता पैदा की जा सकती है।

एक अधिकारी के अनुसार, मोहम्मद यूनुस के कार्यकाल में भारत-बांग्लादेश संबंध पहले ही काफी कमजोर हुए हैं और चीन व पाकिस्तान चाहते हैं कि चुनावों के बाद भी यह स्थिति बनी रहे।

–आईएएनएस

पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु में थमा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल को मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नई दिल्ली । तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से 48 घंटे पहले मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। पश्चिम बंगाल में पहले चरण...

भाजपा प्रमुख नितिन नवीन 27 अप्रैल को राजस्थान दौरे पर, संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

जयपुर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 अप्रैल को राजस्थान के दौरे पर आने वाले हैं। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। इस...

भारत-कोरिया शिखर वार्ता: रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा, कई अहम समझौतों पर सहमति

नई द‍िल्‍ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत पहुंचे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने सोमवार को पीएम मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक...

ममता बनर्जी को खतरा किसी और से नहीं बल्कि उनके खुद के भय से है: सीएम रेखा गुप्ता

कोलकाता । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को भाजपा उम्मीदवार एडवोकेट प्रियंका टेबरिवाल के रोड शो में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी...

भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस और मुस्लिम समाज उत्तरदायी: नरेंद्र कश्यप

लखनऊ । एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भारत विभाजन वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। यूपी सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप ने असदुद्दीन ओवैसी...

साइबर क्राइम और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बेंगलुरु में 12 ठिकानों पर छापेमारी

बेंगलुरु । बेंगलुरु में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर क्राइम से जुड़े मामले में व्यापक कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ...

दिल्ली आबकारी नीति मामले में हाईकोर्ट ने स्वीकार की अरविंद केजरीवाल की अर्जी, तुषार मेहता ने जताई आपत्ति

नई दिल्ली । दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अगले हफ्ते जर्मनी के दौरे पर जाएंगे, रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर होगी चर्चा

नई दिल्ली । भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जर्मनी जाएंगे। रक्षा मंत्री इस दौरे पर दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को और मजबूत...

विपक्षी सांसद बोले, महिला आरक्षण संशोधन बिल पर देश को गुमराह कर रही है केंद्र सरकार

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पारित न होने पर विपक्ष ने सरकार पर महिलाओं के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। विपक्षी सांसदों का कहना...

नारी को नारा बनाकर भ्रम फैलाना चाहती थी भाजपा, विपक्ष ने रोका खेल : अखिलेश यादव

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं...

‘विपक्ष को 2029 में महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा’, संविधान संशोधन बिल गिरने पर अमित शाह

नई दिल्ली । लोकसभा में शुक्रवार को संविधान का 131वां संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सका। मतदान के दौरान बिल के पक्ष में 298 सांसदों ने वोट किया, जबकि 230...

ट्रंप ने दिल्ली के एलजी तरनजीत संधू को दी बधाई, भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को सराहा

वाशिंगटन । पूर्व आईएफएस अधिकारी तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के नए उपराज्यपाल होंगे। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक पोस्ट शेयर किया,...

admin

Read Previous

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने बदले माहौल में जापान के साथ अपने रिश्तों को बताया ‘बेहद अहम’

Read Next

‘द 50’ और धनश्री वर्मा से जुड़ी अफवाहों पर बोले युजवेंद्र चहल- वायरल रिपोर्ट्स में सच्चाई नहीं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com