पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- सियासी फायदे के लिए घुसपैठियों को सौंपी थी असम की मिट्टी

कालियाबोर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाए हैं कि कांग्रेस ने अपने सियासी फायदे के लिए असम में अस्थिरता पैदा की और राज्य को हिंसा की आग में धकेला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ सरकारें बनाने और कुछ वोट पाने के लिए असम की मिट्टी को घुसपैठियों को सौंप दिया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया। उन्होंने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने सियासी फायदे के लिए असम में अस्थिरता पैदा की और असम को हिंसा की आग में धकेला।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद असम के सामने बड़ी चुनौतियां थीं, लेकिन कांग्रेस ने उन समस्याओं का समाधान खोजने की बजाय उस पर सियासी रोटियां सेंकी। उन्होंने कहा कि जब विश्वास की जरूरत थी, तब कांग्रेस ने विभाजन को बढ़ाया। जब संवाद की जरूरत थी, तब कांग्रेस ने उपेक्षा की और बातचीत के रास्ते बंद किए। जब जरूरत अपने लोगों के जख्म भरने और असम के लोगों की सेवा करने की थी, तब कांग्रेस असम के दरवाजे घुसपैठियों के आवभगत में लगी रही।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस असम के लोगों को अपना नहीं मानती है। कांग्रेस के लोगों को विदेशी घुसपैठिए ज्यादा पसंद हैं, क्योंकि वे यहां आकर कांग्रेस के कट्टर वोट बैंक बन जाते हैं। इसलिए कांग्रेस के राज में विदेशी घुसपैठिए आते रहे, असम की लाखों बीघा जमीन पर कब्जा करते रहे और कांग्रेस सरकार उनकी मदद करती रही।

उन्होंने कहा कि जब हम असम की कला, संस्कृति और पहचान का सम्मान करते हैं, तो कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें तकलीफ हो जाती है। असम का सम्मान कांग्रेस के लोगों को अच्छा नहीं लगता। कांग्रेस ने भूपेन हजारिका जी को भारत रत्न देने का विरोध किया था। कांग्रेस के कर्नाटक सरकार के मंत्री ने असम में सेमीकंडक्टर यूनिट का विरोध किया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट की सबसे बड़ी पीड़ा हमेशा दूरी की रही है। दूरी दिलों की और दूरी स्थानों की रही। दशकों तक यहां के लोगों को ये महसूस होता रहा कि देश का विकास दूसरी जगह हो रहा है और वे पीछे छूट रहे हैं। इसका असर सिर्फ अर्थव्यवस्था पर नहीं पड़ा, बल्कि भरोसे पर भी पड़ा। इस भावना को बदलने का काम भाजपा ने किया।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने नॉर्थ ईस्ट के विकास को प्राथमिकता बनाया है। रोडवेज, रेलवे, एयरवेज और वाटरवेज के माध्यम से असम को जोड़ने का काम एक साथ शुरू हुआ, लेकिन कांग्रेस ने कभी इसकी परवाह नहीं की। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तो असम को बहुत कम (लगभग 2000 करोड़ रुपए) रेल बजट मिलता था। अब भाजपा सरकार ने इसे बढ़ाकर लगभग 10 हजार करोड़ रुपए सालाना कर दिया है।

–आईएएनएस

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा तैयार, भारत-अमेरिका ने जारी किया संयुक्त बयान

नई दिल्ली । व्यापार समझौते पर भारत और अमेरिका ने संयुक्त बयान जारी किया है। भारत-अमेरिका ने अंतरिम समझौते के लिए एक रूपरेखा तैयार की है, जिसमें व्यापक द्विपक्षीय व्यापार...

संसद में हंगामे के कारण अटका कश्मीरी पंडितों के अधिकारों पर शशि थरूर का बिल

नई दिल्ली । कश्मीरी पंडितों के अधिकारों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का एक निजी सदस्य विधेयक संसद में हंगामे के कारण पेश नहीं हो सका। शनिवार को शशि थरूर...

सरकार ने सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप के शर्तों पर किया व्यापार समझौता: कांग्रेस सांसद

नई दिल्ली । कांग्रेस के सांसद सुखदेव भगत ने भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से घोषणा करना...

भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क तय, बीटीए पर बातचीत जारी रहेगी: निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली । अमेरिका और भारत ने एक अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट को फाइनल कर दिया है, जिससे भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ 18 परसेंट कम हो जाएगा। इस फैसले पर...

भारत-यूएस व्यापार समझौते का श्रेय पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप को जाता है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क सामने आ चुका है। इस पर विशेषज्ञों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। इस बीच भारत...

आतंकी भूमिकाएं और प्रचार के जरिये आईएसकेपी भारतीय युवाओं को कर रहा आकर्षित

नई दिल्ली । इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े भारतीय मूल के आतंकियों को अब पहले की तुलना में अधिक लड़ाकू भूमिकाएं दी जा रही हैं। इसी रणनीति के तहत उन्हें...

तिरुपति लड्डू में इस्तेमाल होने वाला घी बाथरूम क्लीनर से बना: चंद्रबाबू नायडू

अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को तिरुपति लड्डू में मिलावट को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की...

कर्नाटक: मुख्यमंत्री के बेटे के बयान पर राजनीति तेज, डीके शिवकुमार का पलटवार

बेंगलुरु । कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे और कांग्रेस एमएलसी यतींद्र के बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। यतींद्र का कहना है कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन...

‘आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छुपाओगे…’, राज्यसभा में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के माध्यम से...

बिहार में अश्लील गाने बजाने वालों पर सरकार सख्त, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गानों के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों में विशेष अभियान चलाने और ऐसे मामलों...

राहुल-बिट्टू विवाद पर दलजीत सिंह चीमा का तंज, बोले- संसद स्कूल गेट की लड़ाई बन गई

चंडीगढ़ । शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की अहम बैठक गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित की जानी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने बैठक की जानकारी...

admin

Read Previous

ग्रीनलैंड पर अमेरिकी आक्रमण से नाटो को होगा नुकसान: स्पेनिश पीएम सांचेज

Read Next

ट्रेड डील पर भारत-अमेरिका की बनेगी बात! एस जयशंकर ने अमेरिकी सांसद स्टीव डैनिस से की मुलाकात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com