तेजस्वी आत्ममंथन करें नहीं तो अगले चुनाव में राजद का यही होगा हाल: अरुण भारती

पटना । बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी सांसदों के साथ वार्ता की। इस वार्ता को लेकर उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने एक्स पोस्ट के माध्यम से तंज कसा। रोहिणी के पोस्ट पर समर्थन करते हुए लोजपा (रामविलास) सांसद अरुण भारती ने कहा कि तेजस्वी यादव सिर्फ लीपापोती करेंगे तो जाहिर है जो हाल इस चुनाव में हुआ, वही अगले चुनाव में भी होगा।

तेजस्वी के सांसदों के साथ संवाद पर रोहिणी आचार्य ने एक्स पोस्ट में लिखा कि समीक्षा का दिखावा करने से ज्यादा जरूरी खुद आत्ममंथन करने और जिम्मेदारी लेने की है। अपने इर्द-गिर्द कब्जा जमाए बैठे चिन्हित गिद्धों को ठिकाने लगाने का साहस दिखाने के बाद ही किसी भी प्रकार की समीक्षा की सार्थकता साबित होगी। बाकी तो ये जो पब्लिक है न, वो सब जानती समझती है।

रोहिणी के पोस्ट पर सांसद अरुण भारती ने कहा कि जो मैं कहना चाहता हूं, वह रोहिणी आचार्य पहले ही कह चुकी हैं। इसलिए मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि मुझे पूरी उम्मीद है कि जब विपक्ष के नेता पार्टी और हार के कारणों की समीक्षा करेंगे तो यह एक ईमानदार आकलन होगा। लीपापोती करेंगे तो आगामी चुनावों में वही हाल होगा।

सिंगर एआर रहमान के बयान पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह गलत है। हमारा देश संविधान से चलता है और अगर यह संविधान से चलता है, तो उस समय को याद करें जब एआर रहमान बड़ी फिल्में और हिट गाने बनाते थे। वे हालात आज भी हैं और पहले भी थे। इसके उलट कहना और खुद को पीड़ित दिखाना पूरी तरह गलत है। संविधान किसी भी जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव की इजाज़त नहीं देता।

महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा गठबंधन को मिली जीत पर लोजपा (रामविलास) सांसद अरुण भारती ने कहा कि भाजपा-एनडीए को प्रचंड बहुमत प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह प्रचंड विजय पीएम मोदी की विकासोन्मुखी नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और डबल इंजन सरकार पर अटूट विश्वास का प्रतिफल है।

–आईएएनएस

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा तैयार, भारत-अमेरिका ने जारी किया संयुक्त बयान

नई दिल्ली । व्यापार समझौते पर भारत और अमेरिका ने संयुक्त बयान जारी किया है। भारत-अमेरिका ने अंतरिम समझौते के लिए एक रूपरेखा तैयार की है, जिसमें व्यापक द्विपक्षीय व्यापार...

संसद में हंगामे के कारण अटका कश्मीरी पंडितों के अधिकारों पर शशि थरूर का बिल

नई दिल्ली । कश्मीरी पंडितों के अधिकारों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का एक निजी सदस्य विधेयक संसद में हंगामे के कारण पेश नहीं हो सका। शनिवार को शशि थरूर...

सरकार ने सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप के शर्तों पर किया व्यापार समझौता: कांग्रेस सांसद

नई दिल्ली । कांग्रेस के सांसद सुखदेव भगत ने भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से घोषणा करना...

भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क तय, बीटीए पर बातचीत जारी रहेगी: निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली । अमेरिका और भारत ने एक अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट को फाइनल कर दिया है, जिससे भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ 18 परसेंट कम हो जाएगा। इस फैसले पर...

भारत-यूएस व्यापार समझौते का श्रेय पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप को जाता है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क सामने आ चुका है। इस पर विशेषज्ञों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। इस बीच भारत...

आतंकी भूमिकाएं और प्रचार के जरिये आईएसकेपी भारतीय युवाओं को कर रहा आकर्षित

नई दिल्ली । इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े भारतीय मूल के आतंकियों को अब पहले की तुलना में अधिक लड़ाकू भूमिकाएं दी जा रही हैं। इसी रणनीति के तहत उन्हें...

तिरुपति लड्डू में इस्तेमाल होने वाला घी बाथरूम क्लीनर से बना: चंद्रबाबू नायडू

अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को तिरुपति लड्डू में मिलावट को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की...

कर्नाटक: मुख्यमंत्री के बेटे के बयान पर राजनीति तेज, डीके शिवकुमार का पलटवार

बेंगलुरु । कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे और कांग्रेस एमएलसी यतींद्र के बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। यतींद्र का कहना है कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन...

‘आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छुपाओगे…’, राज्यसभा में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के माध्यम से...

बिहार में अश्लील गाने बजाने वालों पर सरकार सख्त, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गानों के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों में विशेष अभियान चलाने और ऐसे मामलों...

राहुल-बिट्टू विवाद पर दलजीत सिंह चीमा का तंज, बोले- संसद स्कूल गेट की लड़ाई बन गई

चंडीगढ़ । शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की अहम बैठक गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित की जानी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने बैठक की जानकारी...

admin

Read Previous

‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ : उत्तर दिल्ली में विशेष निरीक्षण अभियान, कचरा जलाने के कई मामले दर्ज

Read Next

सीबीआई ने रिश्वत मामले में श्रीनगर में दो सरकारी कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com