डोनाल्ड ट्रंप को देश के सांसदों की दो टूक, ‘भारत न झुकेगा, न डरेगा, न रुकेगा’

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने गुरुवार को दो टूक शब्दों में कहा कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा, मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं। भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी के इस रुख की सराहना की।

भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि यह नया भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है। ट्रंप कितने भी प्रयास कर लें, यह देश आत्मसम्मान वाला है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। भारत न झुकेगा, न दबेगा, न डरेगा और पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। अब तो पूरा विश्व अमेरिका के खिलाफ खड़ा हो रहा है और भारत ग्लोबल लीडर बनने की ओर अग्रसर है। वहीं, विपक्ष को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि देश के मुद्दों पर उन्हें सरकार का साथ देना चाहिए और एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए।

भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि ट्रंप भारत पर दबाव बनाना चाहते हैं, लेकिन वह नहीं समझते कि भारत अब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति है। हम दुनिया के 25 फीसदी मोबाइल का निर्माण करते हैं, हमारे यहां सबसे सस्ता इंटरनेट उपलब्ध है और सबसे ज्यादा रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में होते हैं। 1.4 अरब भारतीय एकजुट हैं और भारत कभी ट्रंप के सामने नहीं झुकेगा। ट्रंप की ब्लैकमेलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ेगा

भाजपा सांसद सीपी जोशी ने भी पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के किसानों को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने गांव, गरीब और किसान के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। आज जो रुख उन्होंने अमेरिका के खिलाफ अपनाया है, वह इस बात का प्रतीक है कि भारत का नेतृत्व अब पूरी तरह राष्ट्रहित में खड़ा है।

गौरतलब है कि अमेरिका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने का फैसला सामने आने के बाद देश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट और सख्त संदेश दिया है कि भारत अब किसी भी वैश्विक दबाव के सामने झुकने वाला नहीं है। सरकार किसानों और देश के हितों को सर्वोपरि मानकर ही आगे बढ़ेगी।

आईएएनएस

एनडीए की केरल में कोई विश्वसनीयता नहीं: कांग्रेस सांसद शशि थरूर

नई दिल्ली । केरल में मतदान के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की केरल में कोई विश्वसनीयता नहीं है। इस दौरान,...

बंगाल की जनता को पीएम मोदी की 6 गारंटी- ‘हर रेप केस की खुलेगी फाइल, कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग’

हल्दिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता से भाजपा की जीत का आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने बंगाल के हल्दिया में जनसभा के दौरान कहा कि बंगाल का...

कांग्रेस बारामती से वापस लेगी अपना उम्मीदवार, हाईकमान की मंजूरी का इंतजार: विजय वडेट्टीवार

मुंबई । बारामती उपचुनाव को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार का बड़ा बयान सामने आया है। विजय वडेट्टीवार ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के उम्मीदवार...

असम चुनाव : भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने डाले वोट, जताया जीत का भरोसा

दिसपुर । असम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही राजनीतिक माहौल पूरी तरह सक्रिय नजर आया। गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेता और उम्मीदवार मतदान...

‘कभी नहीं जीतते नफरत और हिंसा, हमेशा होती है साहस की जीत’, प्रियंका गांधी वाड्रा ने की ईरान की सराहना

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईरान के लोगों की प्रशंसा की और...

ममता बनर्जी ने भवानीपुर से नामांकन दाखिल किया, जनता को दिया धन्यवाद

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दक्षिण कोलकाता स्थित अपने गृह क्षेत्र भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र में प्रस्तावकों की...

ट्रंप ने ईरान की 10-सूत्रीय योजना को किया स्वीकार, सहमत होने पर स्पष्टता नहीं : केपी फैबियन

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम के ऐलान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विदेश मामलों के विशेषज्ञ केपी फैबियन...

असम पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन खेड़ा हैदराबाद फरार: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए सभी आरोप...

हर बार झूठा व भ्रामक प्रचार करती हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी : दिलीप जायसवाल

नई दिल्ली । बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहलगाम हमले को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा...

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने लायक नहीं, देश की जनता से मांगें माफी : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान रविशंकर प्रसाद...

कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 4 जिलों में एक साथ छापेमारी

बेंगलुरु । कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मंगलवार को लोकायुक्त अधिकारियों ने राज्य के चार जिलों (बेल्लारी, चित्रदुर्ग, मैसूर और शिवमोग्गा) में एक...

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल मामले की सुनवाई, ममता बनर्जी के भाषण पर उठे सवाल

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के वकील ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक भाषण का हवाला...

admin

Read Previous

लियोनल मेसी को आमंत्रित करने पर केरल सरकार के 13 लाख बेकार

Read Next

‘राहुल गांधी देशद्रोह कर रहे हैं’, अमेरिकी टैरिफ पर सियासत के बीच भाजपा सांसद ने कांग्रेस को घेरा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com