जुबीन गर्ग केस : दिवंगत गायक के चचेरे भाई संदीपन गर्ग को गिरफ्तार किया गया

गुवाहाटी । असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन ने पूरे देश को झकझोर दिया है। उनकी मौत की जांच चल रही है। इस केस में अब उनके चचेरे भाई और असम पुलिस में अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।

केस की जांच असम पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) और क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) कर रही है। एसआईटी ने इस मामले में बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) संदीपन गर्ग को गिरफ्तार किया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, संदीपन गर्ग गुवाहाटी स्थित सीआईडी ​​मुख्यालय में पूछताछ के लिए एसआईटी के सामने पेश होने आए थे। इसके तुरंत बाद यह गिरफ्तारी हुई। उन्हें बुधवार को ही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में पेश किया जा सकता है।

दिवंगत गायक के चचेरे भाई संदीपन गर्ग कथित तौर पर सिंगापुर में उस नाव पर सवार थे जहां जुबीन गर्ग की मौत हुई थी। संदीपन ने सोशल मीडिया पर पहले कहा था कि उन्होंने इस सप्ताह एसआईटी के साथ लंबी पूछताछ के दौरान पूरा सहयोग किया था।

इस केस की जांच को पारदर्शी और जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पहले ही दे चुके हैं। एसआईटी ने संदीपन गर्ग की गिरफ्तारी से पहले ही चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

1 अक्टूबर को टीम ने जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ सरमा और कार्यक्रम आयोजक श्यामकानु महंत को गिरफ्तार किया, जिन्होंने सिंगापुर में उस संगीत समारोह को आयोजित किया था। दोनों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

इसके बाद जुबीन गर्ग के दो बैंडमेट्स- संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी और गायिका अमृतप्रभा महंत को हिरासत में ले लिया गया और आगे की पूछताछ के लिए 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि जुबीन गर्ग के बैंड के सदस्यों में से एक, शेखर ज्योति गोस्वामी ने आरोप लगाया था कि गायक को उनके मैनेजर सिद्धार्थ सरमा और श्यामकानु महंत ने जहर दिया था।

दूसरी तरफ जुबीन गर्ग की पत्नी ने एक इंटरव्यू में उनकी मौत पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जब मैनेजर वहां मौजूद था तो जुबीन की सेहत का ख्याल क्यों नहीं रखा गया। वह पिछले टूर से थक गए थे, फिर भी उन्हें स्कूबा डाइविंग के लिए ले मजबूर किया गया।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

श्रीनगर: आतंकवाद से जुड़े मामले में एसआईए की कश्मीर घाटी में बड़ी छापेमारी

Read Next

रामपुर : आजम खां के घर पर मुलाकात करने के लिए पहुंचे अखिलेश यादव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com