गुजरात : विजय रूपाणी के अंतिम संस्कार से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम, रूट डायवर्जन लागू

राजकोट । गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का आज शाम राजकोट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी की अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। पूर्व सीएम को दिए जाने वाले गार्ड ऑफ ऑनर का रिहर्सल भी कर लिया गया है।

राजकोट के डीसीपी डॉ. पार्थराजसिंह गोहिल ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया, “गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज राजकोट शहर में होना है। इसे ध्यान में रखते हुए राजकोट शहर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर रूट डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था की है। सुरक्षा और प्रबंधन के लिए 1,500 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि कार्यक्रम शांति और सम्मानपूर्वक संपन्न हो सके।”

उन्होंने कहा, “पूर्व सीएम के पार्थिव शरीर को ढाई बजे के आसपास दर्शन के लिए रखा जाएगा। पांच बजे के आसपास अंतिम यात्रा शुरू होगी और उसके बाद उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। उनके अंतिम संस्कार में कई वीवीआईपी हस्तियों के आने की उम्मीद है। इसके चलते भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।”

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर सोमवार को एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके हुए हैं।

इस संबंध में गुजरात सरकार के मुख्य सचिव ने रविवार को एक आदेश जारी किया था। उन्होंने बताया था कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी का 12 जून को निधन हो गया है। उनके प्रति सम्मान के तौर पर गुजरात सरकार ने निर्णय लिया है कि 16 जून (सोमवार) को एक दिन का राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान गुजरात में सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होंगे। कृपया सभी संबंधित लोगों को इन निर्देशों का पालन करने के लिए कहें।

बता दें कि अहमदाबाद विमान हादसे के बाद रविवार दोपहर को पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के डीएनए का मिलान किया गया था। विजय रुपाणी 12 जून को उसी एयर इंडिया फ्लाइट में थे, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें चालक दल समेत 241 लोगों की जान चली गई थी। इनमें रूपाणी भी थे।

–आईएएनएस

आतंकी भूमिकाएं और प्रचार के जरिये आईएसकेपी भारतीय युवाओं को कर रहा आकर्षित

नई दिल्ली । इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े भारतीय मूल के आतंकियों को अब पहले की तुलना में अधिक लड़ाकू भूमिकाएं दी जा रही हैं। इसी रणनीति के तहत उन्हें...

तिरुपति लड्डू में इस्तेमाल होने वाला घी बाथरूम क्लीनर से बना: चंद्रबाबू नायडू

अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को तिरुपति लड्डू में मिलावट को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की...

कर्नाटक: मुख्यमंत्री के बेटे के बयान पर राजनीति तेज, डीके शिवकुमार का पलटवार

बेंगलुरु । कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे और कांग्रेस एमएलसी यतींद्र के बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। यतींद्र का कहना है कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन...

‘आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छुपाओगे…’, राज्यसभा में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के माध्यम से...

बिहार में अश्लील गाने बजाने वालों पर सरकार सख्त, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गानों के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों में विशेष अभियान चलाने और ऐसे मामलों...

राहुल-बिट्टू विवाद पर दलजीत सिंह चीमा का तंज, बोले- संसद स्कूल गेट की लड़ाई बन गई

चंडीगढ़ । शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की अहम बैठक गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित की जानी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने बैठक की जानकारी...

बिहार पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में छात्राओं की सुरक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश किए जारी

पटना । बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर के सभी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाल के दिनों में...

‘पार्टी को अबोध बालक का बंधक न बनाएं’, राज्यसभा में जेपी नड्डा और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच हुई तीखी बहस

नई दिल्ली । राज्यसभा में गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सदन में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी बहस हुई। राहुल गांधी का नाम लिए बगैर...

निडुमपरंबिल क्रेडिट सिंडिकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू

नई दिल्ली । केरल में कथित वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निडुमपरंबिल क्रेडिट सिंडिकेट (एनसीएस ग्रुप) के प्रमोटरों और प्रमुख पदाधिकारियों के खिलाफ धन शोधन निवारण...

‘बचकाना व्यवहार’, राहुल गांधी की ओर से रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार’ कहे जाने पर राजीव रंजन की प्रतिक्रिया

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार' कहे जाने पर जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने...

भाजपा का कांग्रेस पर तंज, कहा- ‘राहुल गांधी ने लोकतंत्र को शर्मसार किया’

नई दिल्ली । भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर सदन में शोर करने और कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला...

संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक

नई दिल्ली । लोकसभा में लगातार हंगामे के बीच बुधवार को संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय राज्य मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवनीत...

admin

Read Previous

विजय रुपाणी के शव वाहन को सजाने वाले हेमंत बोले, ‘हम उन्हें सम्मानजनक विदाई देना चाहते हैं’

Read Next

महाराष्ट्र में हादसों पर राजनीति, संजय राउत ने राज्य सरकार को बताया ‘पनौती’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com