खामेनेई का दावा, ईरान ने एक बार फिर अमेरिका समर्थित ‘साजिश’ को पूरी तरह समाप्त किया

तेहरान । ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा है कि ईरान ने एक बार फिर संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल को मात दी है। उनका कहना था कि वॉशिंगटन और तेल अवीव की ओर से भड़काई गई साजिश को ईरान ने पूरी तरह समाप्त कर दिया है।

एक धार्मिक अवसर पर दिए गए भाषण में खामेनेई ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने ईरान में अशांति फैलाने की योजना बनाई थी, ताकि वह ईरान को अपने नियंत्रण में ले सके।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान में हाल के दंगों में हुई हत्याओं और तबाही के लिए जिम्मेदार “अपराधी” बताया। खामेनेई के अनुसार ट्रम्प ने खुले तौर पर बयान दिए, दंगाइयों का समर्थन किया और यहां तक कि सैन्य मदद देने की बात भी कही।

खामेनेई ने स्पष्ट किया कि ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन देश के भीतर और बाहर अशांति फैलाने वालों को सज़ा देने से पीछे भी नहीं हटेगा।

यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान में कई हफ्तों से चल रहे विरोध प्रदर्शन अब कम होते नजर आ रहे हैं। ये प्रदर्शन दिसंबर के अंत में आर्थिक समस्याओं के कारण शुरू हुए थे, लेकिन बाद में हिंसक हो गए।

ईरानी अधिकारियों का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को असामाजिक तत्वों ने हिंसा में बदल दिया। अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने अशांति के सिलसिले में लगभग 3,000 लोगों को हिरासत में लिया है।

स्थिति में सुधार के बाद शनिवार से मोबाइल संदेश सेवा फिर शुरू कर दी गई है। ईरानी मीडिया के अनुसार, एक सप्ताह बंद रहने के बाद रविवार से स्कूल भी दोबारा खुलेंगे।

इसी दिन लेबनान के हिज़्बुल्लाह ने ईरान के समर्थन का ऐलान किया। हिज़्बुल्लाह-नियंत्रित अल-मनार चैनल पर एक टेलीविज़न संबोधन में, हिज़्बुल्लाह नेता नईम कासिम ने अपने संबोधन में ईरान को प्रतिरोध की मजबूत ताकत बताया और अमेरिका पर दुनिया पर प्रभुत्व जमाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

उधर, ईरान के विदेश मंत्रालय ने ग्रुप ऑफ सेवन देशों की “दखलंदाजी वाली” टिप्पणियों की कड़ी निंदा की। मंत्रालय ने कहा कि ये बयान ईरान के आंतरिक मामलों में दखल हैं और जी-सेवन को ऐसा करना बंद करना चाहिए।

–आईएएनएस

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा तैयार, भारत-अमेरिका ने जारी किया संयुक्त बयान

नई दिल्ली । व्यापार समझौते पर भारत और अमेरिका ने संयुक्त बयान जारी किया है। भारत-अमेरिका ने अंतरिम समझौते के लिए एक रूपरेखा तैयार की है, जिसमें व्यापक द्विपक्षीय व्यापार...

संसद में हंगामे के कारण अटका कश्मीरी पंडितों के अधिकारों पर शशि थरूर का बिल

नई दिल्ली । कश्मीरी पंडितों के अधिकारों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का एक निजी सदस्य विधेयक संसद में हंगामे के कारण पेश नहीं हो सका। शनिवार को शशि थरूर...

सरकार ने सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप के शर्तों पर किया व्यापार समझौता: कांग्रेस सांसद

नई दिल्ली । कांग्रेस के सांसद सुखदेव भगत ने भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से घोषणा करना...

भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क तय, बीटीए पर बातचीत जारी रहेगी: निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली । अमेरिका और भारत ने एक अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट को फाइनल कर दिया है, जिससे भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ 18 परसेंट कम हो जाएगा। इस फैसले पर...

भारत-यूएस व्यापार समझौते का श्रेय पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप को जाता है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क सामने आ चुका है। इस पर विशेषज्ञों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। इस बीच भारत...

आतंकी भूमिकाएं और प्रचार के जरिये आईएसकेपी भारतीय युवाओं को कर रहा आकर्षित

नई दिल्ली । इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े भारतीय मूल के आतंकियों को अब पहले की तुलना में अधिक लड़ाकू भूमिकाएं दी जा रही हैं। इसी रणनीति के तहत उन्हें...

तिरुपति लड्डू में इस्तेमाल होने वाला घी बाथरूम क्लीनर से बना: चंद्रबाबू नायडू

अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को तिरुपति लड्डू में मिलावट को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की...

कर्नाटक: मुख्यमंत्री के बेटे के बयान पर राजनीति तेज, डीके शिवकुमार का पलटवार

बेंगलुरु । कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे और कांग्रेस एमएलसी यतींद्र के बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। यतींद्र का कहना है कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन...

‘आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छुपाओगे…’, राज्यसभा में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के माध्यम से...

बिहार में अश्लील गाने बजाने वालों पर सरकार सख्त, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गानों के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों में विशेष अभियान चलाने और ऐसे मामलों...

राहुल-बिट्टू विवाद पर दलजीत सिंह चीमा का तंज, बोले- संसद स्कूल गेट की लड़ाई बन गई

चंडीगढ़ । शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की अहम बैठक गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित की जानी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने बैठक की जानकारी...

admin

Read Previous

ट्रंप की ग्रीनलैंड मुद्दे पर धमकी: यूरोपीय संघ ने जवाबी कार्रवाई की तैयारी तेज की

Read Next

घरेलू स्तर पर मांग मजबूत, आम बजट 2026-27 में सुधारों को जारी रखने पर हो फोकस : सीआईआई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com